
सचिव और कंसल्टिंग इंजीनियर निलंबित
उमेश चन्द्र त्रिपाठी
Maharajganj accident : महराजगंज नौतनवां विकास खंड के ग्राम पंचायत शेष फरेन्दा में पोखरी सुंदरीकरण के तहत निर्मित गेट गिरने से मासूम बच्चे की मौत के मामले में जिला प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है। जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल के निर्देश पर ग्राम प्रधान के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराने के आदेश दिए गए हैं। साथ ही ग्राम पंचायत सचिव और संबंधित कंसल्टिंग इंजीनियर को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। गौरतलब है कि शनिवार को पोखरी के सुंदरीकरण के दौरान निर्मित प्रवेश द्वार अचानक भरभराकर गिर गया था, जिसकी चपेट में आने से एक मासूम बच्चा मलबे के नीचे दब गया। परिजन उसे तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद पूरे गांव में शोक और आक्रोश का माहौल है।
घटना की गंभीरता को देखते हुए जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल ने मामले का संज्ञान लिया और प्रथम दृष्टया लापरवाही पाए जाने पर जिम्मेदार अधिकारियों और संबंधित लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए। इसी क्रम में ग्राम प्रधान पर एफआईआर दर्ज कराने, ग्राम पंचायत सचिव तथा कंसल्टिंग इंजीनियर को निलंबित करने की कार्रवाई की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। प्रशासन का कहना है कि यदि जांच में अन्य किसी अधिकारी, कर्मचारी या कार्यदायी संस्था की लापरवाही सामने आती है तो उनके विरुद्ध भी नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी।
नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
खबरों में अपडेट रहना हमारी आदत है और सबसे आगे रहना मेरा जुनून। अब नया लुक ऐप भी ले आया है। आप सभी से अनुरोध है कि आप इसे अपना प्यार, दुलार और आशीर्वाद दें। आप सभी से निवेदन है कि मेरा न्यूज ऐप अपने अपने फोन में इंस्टॉल कर लीजिए। मैं आप सभी का आभारी रहूंगा…। https://play।google।com/store/apps/details?id=com।app।nayalooknews
ये भी पढ़े
न्यूयॉर्क में UN मुख्यालय के बाहर आत्मदाह, तिब्बती प्रदर्शनकारी की मौत
ई-रिक्शा को दूर से रोकने वाले चीनी ऐप्स पर केंद्र का बड़ा एक्शन, प्ले स्टोर से हटाने का आदेश
आम महोत्सव 2026: योगी सरकार का बागवानी और कृषि निर्यात पर बड़ा फोकस
राम मंदिर चढ़ावा केस में बढ़ीं मुश्किलें: विनय कटियार का दावा- ‘जेल जा सकते हैं चंपत राय’


2 thoughts on “शेष फरेन्दा गेट हादसे में बड़ी कार्रवाई, प्रधान पर FIR ”
Comments are closed.