लकड़ी के चूल्हे में तैयार हो रहा बंदियों का भोजन

up news 2026 01 29T113413.498 2026 01 271fbb65a97843979a57d023438e598c
  • अयोध्या जेल में गैस सिलेंडर का संकट
  • फरारी के बाद फिर सुर्खियों में आई अयोध्या जेल
  • जेल अफसरों के घरों में इस्तेमाल हो रहा जेल का सिलेंड

लखनऊ। बंदियों का भोजन तैयार करने के लिए आने वाला गैस सिलेंडर जब अफसरों के घरों पर इस्तेमाल होगा तो सिलेंडर की कमी होना स्वाभाविक ही है। यह बात हम जेल की सुरक्षाकर्मियों का कहना है। प्रदेश की अयोध्या जेल रसोई गैस सिलेंडर के अभाव में पिछले तीन दिनों से बंदियों का भोजन लकड़ी के चूल्हे पर तैयार किया जा रहा। गैस सिलेंडर नहीं मिलने से जेल अधिकारियों को तमाम तरह की समस्याओं से भी जूझना पड़ रहा है। इसको लेकर जेल परिसर में तमाम तरह के कयास भी लगाए जा रहे। उधर इस गंभीर मसले पर विभाग के आला अफसरों ने चुप्पी साध रखी है। बीते दिनों अयोध्या जेल से सुरक्षाकर्मियों को चकमा देकर दो बंदी जेल की चहारदीवारी फांद कर फरार हो गए। इस सनसनीखेज घटना को लेकर जेल सुर्खियों में आ गई थी। वर्तमान समय में रामनगरी की इस जेल में नया संकट उत्पन्न हो गया है। इस संकट के जेल अफसरों की नींद उड़ी हुई है। मजे की बात यह है कि संकट होने के बाद भी जेल अधिकारी स्थिति को सामान्य बता रहे है।

ये भी पढ़ें

देहरादून में गैस सिलेंडर की ‘अंत्येष्टि’ कर महिला कांग्रेस ने किया विरोध प्रदर्शन

 

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक अयोध्या जेल में रसोई गैस का भीषण संकट बना हुआ है। गैस नहीं मिल पाने की वजह से जेल में बंदियों को वितरित किए जाने वाला भोजन लकड़ी के चूल्हे में तैयार करवाया जा रहा है। सूत्रों का कहना है कि वर्तमान समय में जेल में करीब साढ़े सात सौ से आठ सौ बंदी निरुद्ध है। बंदियों का भोजन तैयार करने के जेल प्रशासन को करीब आठ सिलेंडर के आवश्यकता पड़ती है। देश एवं प्रदेश में रसोई गैस का संकट उत्पन्न होने के सिलेंडर की डिलेवरी के नियमों में परिवर्तन किया गया है। नए नियमों के मुताबिक डीएसी नंबर देने के बाद ही वितरक उपभोक्ता को गैस सिलेंडर की डिलेवरी कर सकेगा। इससे जेल में गैस सिलेंडर का संकट पैदा हो गया जबकि सूत्र बताते है कि जेल के लिए आने वाले सिलेंडरों का इस्तेमाल जेल अधिकारियों के घरों में होने की वजह से स्थित और भयावाह हो गई। इससे बंदियों का भोजन लकड़ी के चूल्हे में तैयार कराने के लिए विवश होना पड़ रहा है।

ये भी पढ़ें

देहरादून में गैस सिलेंडर की ‘अंत्येष्टि’ कर महिला कांग्रेस ने किया विरोध प्रदर्शन

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

जेल अफसर त्रस्त, AIG  प्रशासन कमीशन डकारने में मस्त

अयोध्या जेल में रसोई गैस संकट होने के संबंध में जब जेल के प्रभारी अधीक्षक जेल प्रदीप कुमार कश्यप से बात की गई तो उन्होंने जेल में पिछले तीन दिनों से गैस सिलेंडर नहीं मिलने से उत्पन्न हुए संकट की बात की स्वीकार किया। उन्होंने बताया कि इस समस्या के निराकरण के लिए लगातार डीएम और जिला प्रशासन से संपर्क किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि डीएम साहब ने आश्वासन दिया है कि जल्दी ही उन्हें सिलेंडर उपलब्ध कराकर स्थित को सामान्य कर दिया जाएगा। उधर इस संबंध में जब अपर महानिरीक्षक कारागार प्रशासन धर्मेंद्र सिंह से बात करने की कोशिश की गई तो उन्होंने कई प्रयासों के बाद भी फोन उठना मुनासिब नहीं समझा। बताया गया है कि एआईजी जेल प्रशासन वर्तमान समय में मोटे कमीशन की खातिर विभाग के बकाया बजट की खपत करने में जुटे हुए हैं।

ये भी पढ़ें

यूपी में मौसम ने ली करवट, राजधानी समेत 40 जिलों में बारिश का अलर्ट

Spread the love

Untitled 9 copy
homeslider Raj Dharm UP Uttar Pradesh

CM योगी आदित्यनाथ की बड़ी पहल, OBC बेटियों की शादी में सहारा बनी सरकार

आर्थिक कमजोर परिवार की बेटियों के लिए उम्मीद की किरण बनी शादी अनुदान योजना वर्ष 2025-26 में 1 लाख से ज्यादा बेटियों को मिली सरकार से आर्थिक मदद विकलांग, विधवा, आपदा पीड़ित और भूमिहीनों को प्राथमिकता शादी योजना के तहत 20 हजार रुपये की सहायता, एक लाख सालाना आय वाले परिवार ही पात्र लखनऊ। उत्तर […]

Spread the love
Read More
Muradabad News
Uttar Pradesh

Muradabad News : अब तेजी से और खूबसूरत बस सकता है नया मुरादाबाद

MDA को बड़ी कचहरी से मिली बड़ी जीत, अब टूटेगी एक और मस्जिद हाईकोर्ट में लंबी जद्दोजहद के बाद मुरादाबाद विकास प्राधिकरण को मिली बड़ी सफलता Muradabad News  : उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद से एक बड़ा प्रशासनिक और कानूनी फैसला सामने आया है, जिसमें मुरादाबाद विकास प्राधिकरण (MDA) को बड़ी सफलता मिली है। लंबे समय […]

Spread the love
Read More
Untitled 6 copy
Central UP homeslider Raj Dharm UP Uttar Pradesh

IGI airport के बाद अब लखनऊ एयरपोर्ट पर हादसा बचा

पायलट के सूझबूझ से बची 132 यात्रियों की जान, जानें मामला लखनऊ। राजधानी लखनऊ स्थित चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर गुरुवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। रायपुर जा रही एक फ्लाइट के टेकऑफ के दौरान अचानक रनवे पर एक बंदर आ गया, जिससे विमान में सवार 132 यात्रियों और क्रू की […]

Spread the love
Read More