10 बार रिश्ता टूटने का दर्द नहीं सह सकी युवती, आत्महत्या से हड़कंप

Bihar Muzaffarpur News

 Bihar Muzaffarpur News : बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां कथित तौर पर सांवले रंग के कारण बार-बार शादी के रिश्ते टूटने से परेशान एक युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना गायघाट थाना क्षेत्र के मकरंदपुर गांव की है। पुलिस और परिजनों के अनुसार, पीतांबर कुमार की बेटी अंशु कुमारी पिछले कई वर्षों से शादी के रिश्तों में लगातार अस्वीकृति का सामना कर रही थी। परिवार का दावा है कि पिछले तीन वर्षों में आए 10 से अधिक रिश्ते विभिन्न कारणों से टूट चुके थे, जिससे वह मानसिक तनाव में थी।

11वें रिश्ते से पहले मिली मौत

परिजनों ने बताया कि बुधवार को एक नया रिश्ता देखने के लिए लड़के वालों के आने की संभावना थी। इसको लेकर अंशु पहले से ही तनाव में थी। उसे आशंका थी कि इस बार भी उसे उसके रंग के कारण ठुकरा दिया जाएगा। मंगलवार रात वह बिना खाना खाए अपने कमरे में चली गई। बुधवार सुबह जब दरवाजा नहीं खुला तो परिजनों ने खिड़की से देखा, जहां वह पंखे से दुपट्टे के सहारे लटकी हुई मिली।

10 बार टूटे रिश्तों से टूटा मानसिक संतुलन

परिवार का कहना है कि लगातार अस्वीकृति और सामाजिक तानों के कारण अंशु गहरे मानसिक तनाव में थी। उसे लगता था कि उसका सांवला रंग ही रिश्तों के टूटने की वजह है। इस घटना ने पूरे गांव में शोक और आक्रोश का माहौल पैदा कर दिया है।

पुलिस जांच जारी

घटना की सूचना पर गायघाट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले में एसडीपीओ अलय वत्स ने बताया कि प्रारंभिक जांच में आत्महत्या की बात सामने आई है, लेकिन सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।


नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

खबरों में अपडेट रहना हमारी आदत है और सबसे आगे रहना मेरा जुनून। अब नया लुक ऐप भी ले आया है। आप सभी से अनुरोध है कि आप इसे अपना प्यार, दुलार और आशीर्वाद दें। आप सभी से निवेदन है कि मेरा न्यूज ऐप अपने अपने फोन में इंस्टॉल कर लीजिए। मैं आप सभी का आभारी रहूंगा…. https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढ़े

राम मंदिर चोरी मामला: पुलिस जांच में करोड़ों की संपत्ति का खुलासा

Jeans Cleaning Tips: जींस धोने का सही तरीका जानिए, इन गलतियों से बचेंगे तो सालों तक रहेगी नई जैसी

Kangana Ranaut vs Ram Kapoor: ‘लॉक अप 2’ के प्रोमो में दोनों के बीच तीखी बहस

दिल्ली-NCR में मानसून की धमाकेदार एंट्री, झमाझम बारिश से मिली गर्मी से राहत, जानें कैसा रहा पहला दिन

 

3 thoughts on “10 बार रिश्ता टूटने का दर्द नहीं सह सकी युवती, आत्महत्या से हड़कंप”

Comments are closed.

Crime News Uttar Pradesh

चिनहट: खेलते-खेलते मासूम बच्चा कहीं लापता, पुलिस तलाश में जुटी

घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल किसी को दिखे तो इसकी सूचना इंस्पेक्टर चिनहट के CUG नंबर पर दें ए अहमद सौदागर Lucknow: चिनहट कोतवाली क्षेत्र स्थित केशरी कॉलोनी निवासी राजनारायन का छह वर्षीय बेटा चन्दन घर से कुछ दूरी खेलते-खेलते सोमवार दोपहर बाद करीब दो बजे अचानक कहीं लापता हो गया। देर शाम तक घर […]

Read More
Patna
Bihar Education homeslider

बिहार बोर्ड 10वीं-12वीं सेंटअप परीक्षा की डेटशीट जारी

Patna: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने वर्ष 2027 की मैट्रिक और इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा में शामिल होने वाले विद्यार्थियों के लिए सेंटअप परीक्षा का कार्यक्रम जारी कर दिया है। इंटरमीडिएट की सेंटअप परीक्षा 19 नवंबर 2026 से शुरू होगी, जबकि मैट्रिक की परीक्षा 23 नवंबर से आयोजित की जाएगी। दोनों परीक्षाएं दो पालियों में […]

Read More
Crime News homeslider Uttarakhand

शादी से लौट रहे चार लोगों की मौत, ऋषिकेश में बस हादसे ने ली नौ की जान

Dehradun:  उत्तराखंड में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। प्रदेश में महज 12 घंटे के भीतर हुए दो भीषण सड़क हादसों में 13 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हो गए। पहला हादसा रुद्रप्रयाग जिले में हुआ, जहां शादी समारोह से लौट रहा एक वाहन अनियंत्रित […]

Read More