Kangana Ranaut vs Ram Kapoor: ‘लॉक अप 2’ के प्रोमो में दोनों के बीच तीखी बहस

Kangana Ranaut :   रियलिटी शो‘लॉक अप 2′ के आगामी एपिसोड में बड़ा ड्रामा देखने को मिलेगा। शो की पूर्व होस्ट कंगना रनौत की एंट्री के साथ ही प्रतियोगियों की क्लास लगनी शुरू हो गई है। सबसे ज्यादा निशाने पर अभिनेता राम कपूर रहे, जिनके रवैये और खेल को लेकर कंगना ने तीखे सवाल उठाए। प्रोमो में कंगना रनौत राम कपूर से कहती नजर आती हैं, “अगर तुम्हें लगता है कि तुम इस जेल के लिए बहुत बड़े हो, तो यहां आए ही क्यों? अपना फूहड़पन दिखाने आए हो?” कंगना के इस सवाल के बाद राम कपूर अपनी सफाई देने की कोशिश करते हैं।राम कपूर जवाब में कहते हैं, “जब सही समय आएगा, तब मैं अपनी सच्चाई सामने रखूंगा और यहां सबसे बेहतर साबित होऊंगा।” इस पर कंगना उन्हें बीच में ही रोकते हुए कहती हैं, “अगर बेहतर बनना चाहते हो तो अपना बचाव मत करो।”

पहले भी विवादों में रहे राम कपूर

‘लॉक अप 2’ की शुरुआत से ही राम कपूर अपने बयानों को लेकर चर्चा में हैं। शो के दौरान उन्होंने शादी में बेवफाई को लेकर दिए गए बयान में कहा था कि प्यार में हर गलती रिश्ता खत्म करने की वजह नहीं बनती। इस मुद्दे पर उनकी साथी प्रतियोगी आकांक्षा चमोला के साथ तीखी बहस भी हुई थी। इसके अलावा, हाल ही में शो की होस्ट फराह खान के साथ हुई बहस के बाद भी राम कपूर सोशल मीडिया पर आलोचनाओं का सामना कर चुके हैं। कई दर्शकों ने उनके व्यवहार पर सवाल उठाए और इसे शो के प्रति गैर-गंभीर रवैया बताया।

एलिमिनेशन की जंग जारी

इस सप्ताह सुनीता आहूजा, हर्षद चोपड़ा और आकांक्षा चमोला एलिमिनेशन से सुरक्षित हो चुके हैं, जबकि अन्य प्रतियोगी शो में अपनी जगह बनाए रखने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। कंगना रनौत की एंट्री के बाद आने वाले एपिसोड में मुकाबला और भी दिलचस्प होने की उम्मीद है।


नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

खबरों में अपडेट रहना हमारी आदत है और सबसे आगे रहना मेरा जुनून। अब नया लुक ऐप भी ले आया है। आप सभी से अनुरोध है कि आप इसे अपना प्यार, दुलार और आशीर्वाद दें। आप सभी से निवेदन है कि मेरा न्यूज ऐप अपने अपने फोन में इंस्टॉल कर लीजिए। मैं आप सभी का आभारी रहूंगा…. https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढ़े

दिल्ली-NCR में मानसून की धमाकेदार एंट्री, झमाझम बारिश से मिली गर्मी से राहत, जानें कैसा रहा पहला दिन

UP Encounter: जीजा की हत्या कर फरार साला पुलिस मुठभेड़ में दबोचा गया, पैर में लगी गोली

मंडी जिला परिषद पर भाजपा का कब्जा, अमरू राम बने अध्यक्ष, बोदी देवी को मिली उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी

मंडी जिला परिषद पर भाजपा का कब्जा, अमरू राम बने अध्यक्ष, बोदी देवी को मिली उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी

 

 

 

Spread the love

One thought on “Kangana Ranaut vs Ram Kapoor: ‘लॉक अप 2’ के प्रोमो में दोनों के बीच तीखी बहस”

Comments are closed.

Uncategorized

मिडिल ईस्ट में बढ़ा तनाव: ईरान ने अमेरिका को चेताया, इजरायल पर कही बड़ी बात

Iran Israel Conflict :  मध्य पूर्व में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिखाई दे रहा है। ईरान के विदेश मंत्री  अब्बास अराघची ने इजरायल के रक्षा मंत्री की टिप्पणी पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए अमेरिका को चेतावनी दी है कि वह “तेल अवीव में अपने सहयोगियों को नियंत्रण में रखे”, अन्यथा इसके गंभीर परिणाम भुगतने […]

Spread the love
Read More
Pune Murder Case
Uncategorized

केतन अग्रवाल हत्याकांड में कानूनी घमासान तेज, वकीलों में विवाद बढ़ा — सिया के भाई साहिल को 10 करोड़ का मानहानि नोटिस

Pune murder case : केतन अग्रवाल हत्याकांड मामले में हर दिन नए खुलासे सामने आ रहे हैं। देशभर में सुर्खियां बटोर रहे इस हाई-प्रोफाइल केस में अब एक नया कानूनी विवाद जुड़ गया है, जिसने मामले को और जटिल बना दिया है। अब यह लड़ाई सिर्फ आरोपियों तक सीमित नहीं रही, बल्कि उनके वकीलों और परिवार […]

Spread the love
Read More
Rishabh Pant sixes
Sports Uncategorized

टेस्ट क्रिकेट में छक्कों का नया कीर्तिमान: बेन स्टोक्स के नाम वर्ल्ड रिकॉर्ड, ऋषभ पंत इकलौते दावेदार

Rishabh Pant sixes : टेस्ट क्रिकेट में आक्रामक बल्लेबाजी की परिभाषा बदलते हुए इंग्लैंड के पूर्व कप्तान   बेन स्टोक्स ने एक ऐसा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है, जो लंबे समय तक सुरक्षित माना जा सकता है। न्यूजीलैंड के खिलाफ हालिया टेस्ट सीरीज के साथ उनके अंतरराष्ट्रीय करियर के समापन के बाद यह पुष्टि हो […]

Spread the love
Read More