Tomato-Cucumber : फल या सब्जी? साइंस क्या कहता है, जानिए सही जवाब

Tomato Cucumber

Tomato-Cucumber टमाटर और खीरा ऐसे खाद्य पदार्थ हैं जिन्हें हम रोज़ाना सलाद, सब्जी और कई डिशेज़ में इस्तेमाल करते हैं। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि ये असल में फल हैं या सब्जी? आमतौर पर इन्हें सब्जी माना जाता है, लेकिन विज्ञान की नजर में इनकी पहचान कुछ और ही है।

टमाटर को लेकर क्यों है कन्फ्यूजन?

टमाटर का इस्तेमाल ज्यादातर ग्रेवी, सब्जी और सलाद में किया जाता है। इसका स्वाद खट्टा होने की वजह से यह हर डिश को खास बना देता है। कई लोग इसे कच्चा भी खाते हैं, बिल्कुल फल की तरह। टमाटर में लगभग 95% पानी पाया जाता है, साथ ही इसमें विटामिन A, C, पोटैशियम, फोलेट, फाइबर, आयरन और एंटीऑक्सीडेंट जैसे पोषक तत्व मौजूद होते हैं। इसमें मौजूद लाइकोपीन इसे और भी हेल्दी बनाता है, जो इम्यूनिटी बढ़ाने और त्वचा के लिए फायदेमंद माना जाता है।

साइंस की नजर में टमाटर क्या है?

वैज्ञानिक दृष्टि से टमाटर एक फल (Fruit) है। कारण यह है कि टमाटर पौधे के फूल से विकसित होता है, जबकि सब्जियां आमतौर पर पौधे की जड़, तना या पत्तियों से बनती हैं। इसी आधार पर ऑक्सफोर्ड और कैम्ब्रिज जैसे कई डिक्शनरी भी टमाटर को फल की श्रेणी में रखते हैं।

ये भी पढ़े

एक साल से कम उम्र के बच्चे को गाय का दूध देना पड़ सकता है भारी

खीरे में क्या खास है?

खीरा भी हमारी डेली डाइट का अहम हिस्सा है, खासकर सलाद और रायते के रूप में। इसमें लगभग 96% पानी होता है, जिससे यह शरीर को हाइड्रेट रखने में मदद करता है। खीरे में विटामिन K, विटामिन C, पोटैशियम और फाइबर जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो पाचन सुधारने और वजन नियंत्रित रखने में मददगार माने जाते हैं।

खीरा फल है या सब्जी?

साइंस के अनुसार खीरा भी एक फल (Fruit) है। क्योंकि यह भी पौधे के फूल से विकसित होता है, न कि जड़, पत्ते या तने से। भले ही इसे हम सलाद या रायते में सब्जी की तरह इस्तेमाल करते हैं, लेकिन बॉटनी के हिसाब से यह फल की श्रेणी में आता है।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

केतन अग्रवाल हत्याकांड: लोहगढ़ किले में क्राइम सीन रीक्रिएट, सिया और चेतन से पूछताछ में खुले नए राज

राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा एक्शन…आठ आरोपियों के घरों पर ताबड़तोड़ छापेमारी

दो गौवंशीय पशुओं की मौत के बाद बजरंग दल के कार्यकर्ता आक्रोशित

घर बैठे अखिलेश कैसे करेंगे BJP के वोट में सेंधमारी

दो टूक : राममंदिर में आखिर किसकी अनदेखी से हुई चढ़ावे की चोरी

Spread the love

Crime News homeslider

सुल्तानपुर: शिक्षक और उनकी पत्नी की उन्हीं के स्कूल में निर्मम हत्या

दोहरे हत्याकांड की खबर मिलते ही इलाके में फैली सनसनी स्कूल परिसर में खून से लथपथ पड़ा मिला दंपति का शव पुलिस को मौके से कुल्हाड़ी व फावड़ा बरामद, पुलिस अधिकारी मौके पर कादीपुर थाना क्षेत्र में हुई घटना का मामला ए अहमद सौदागर Lucknow : सूबे में सनसनीखेज वारदात होने का सिलसिला थम नहीं […]

Spread the love
Read More
Today's Horoscope
Astrology homeslider Uttar Pradesh

आज ग्रहों की चाल से किसे मिलेगा लाभ?

Today’s Horoscope मेष : अपने व्यवहार को बदलें। स्वभाव में चिड़चिड़ापन आज का दिन खराब कर सकता है। निवेश में वृद्धि होगी। रचनात्मक रुचि बढ़ेगी। वैवाहिक मामले यथावत रहेंगे। वृषभ : अपने निजी कार्यों के लिए समय की कमी रहेगी। घर-परिवार की परेशानी से दु:ख होगा। नए संबंधों के प्रति सतर्क रहना जरूरी है। कार्यक्षेत्र […]

Spread the love
Read More
homeslider Religion

खुद का भविष्य जानने के दस तरीके

Astrology : हर व्यक्ति खुद का या दूसरों का भविष्य जानने को बहुत उत्सुक रहता है तभी तो देश में लाखों ज्योतिषी और बाबा लोग मौजूद हैं लेकिन क्या सचमुच ही ये लोग आपका भविष्य बताने में सक्षम हैं? हम आपको बताना चाहते हैं कि ऐसे कौन से तरीके हैं जिससे आप अपना भविष्य जान […]

Spread the love
Read More