आज से 30 जून तक कई राज्यों में बैंक रहेंगे बंद, RBI की छुट्टियों की पूरी लिस्ट देखें

Bank Holiday

Bank Holiday अगर आपको बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम निपटाना है तो पहले छुट्टियों की सूची जरूर देख लें। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI)  के हॉलीडे कैलेंडर के अनुसार, 26 जून से 30 जून 2026 के बीच देश के विभिन्न राज्यों में सरकारी और निजी क्षेत्र के बैंक अलग-अलग कारणों से बंद रहेंगे। इन पांच दिनों में मुहर्रम, चौथा शनिवार, रविवार और दो क्षेत्रीय अवकाश शामिल हैं। हालांकि, यह ध्यान रखना जरूरी है कि सभी छुट्टियां पूरे देश में लागू नहीं होंगी। कुछ अवकाश केवल संबंधित राज्यों में ही प्रभावी रहेंगे।

यूपी समेत कई राज्यों में मानसून की एंट्री, IMD ने जारी किया भारी बारिश का अलर्ट

कब-कब और कहां बंद रहेंगे बैंक?

26 जून शुक्रवार : मुहर्रम के अवसर पर देश के कई राज्यों और प्रमुख शहरों में बैंक बंद रहेंगे। इनमें अगरतला, आइजोल, बेलापुर, बेंगलुरु, भोपाल, चेन्नई, हैदराबाद, जम्मू, कानपुर, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, नई दिल्ली, पटना, रायपुर, रांची और श्रीनगर सहित कई शहर शामिल हैं।

27 जून शनिवार : आरबीआई के नियमों के अनुसार महीने के चौथे शनिवार को देशभर के सभी सरकारी और निजी बैंक बंद रहते हैं।

28 जून रविवार : साप्ताहिक अवकाश होने के कारण पूरे देश में सभी बैंक शाखाएं बंद रहेंगी।

ये भी पढ़े

मुहर्रम पर दिल्ली में ट्रैफिक अलर्ट, कई सड़कें रहेंगी बंद, घर से निकलने से पहले देखें रूट डायवर्जन

29 जून सोमवार : हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में संत गुरु कबीर जयंती के अवसर पर बैंक बंद रहेंगे।

30 जून मंगलवार : मिजोरम की राजधानी आइजोल में क्षेत्रीय सार्वजनिक अवकाश रेमना नी के कारण बैंकिंग सेवाएं बंद रहेंगी।

दूसरे और चौथे शनिवार को क्यों बंद रहते हैं बैंक?

भारतीय रिजर्व बैंक के नियमों के मुताबिक देश के सभी अनुसूचित और गैर-अनुसूचित बैंक प्रत्येक महीने के दूसरे और चौथे शनिवार तथा हर रविवार को बंद रहते हैं। ऐसे में बैंक शाखाओं से जुड़े कार्यों की योजना पहले से बना लेना बेहतर रहेगा।

ये भी पढ़े

इंडस्ट्रियल और कमर्शियल LPG उपभोक्ताओं को बड़ी राहत, सरकार ने हटाईं सभी सप्लाई पाबंदियां

ऑनलाइन बैंकिंग सेवाएं रहेंगी चालू

बैंक शाखाएं बंद रहने के बावजूद ग्राहकों को डिजिटल बैंकिंग सेवाओं का लाभ मिलता रहेगा। UPI, इंटरनेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग, एटीएम, डेबिट और क्रेडिट कार्ड जैसी सेवाएं सामान्य रूप से उपलब्ध रहेंगी। ग्राहक ऑनलाइन माध्यम से फंड ट्रांसफर, बिल भुगतान, बैलेंस चेक, चेकबुक के लिए आवेदन और अन्य कई बैंकिंग सेवाओं का उपयोग कर सकेंगे। हालांकि, यदि बैंक किसी तकनीकी रखरखाव (मेंटेनेंस) का कार्य करेगा तो उसकी सूचना पहले से जारी की जाएगी।

बैंक जाने से पहले करें यह काम

यदि आपको नकद निकासी, चेक जमा करने, डिमांड ड्राफ्ट, लॉकर या अन्य शाखा आधारित सेवाओं की आवश्यकता है, तो संबंधित बैंक की शाखा या RBI की छुट्टियों की सूची जरूर जांच लें। इससे आपको अनावश्यक परेशानी और समय की बर्बादी से बचने में मदद मिलेगी।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

केतन मर्डर केस: दो बार नाकाम रही सिया, तीसरी कोशिश में चेतन ने कर दी हत्या

केंद्र सरकार का बड़ा फैसला: यूपी में MSP खरीद आठ जुलाई तक, 6.18 लाख घरों को मंजूरी

गुजरात के स्कूल में छात्रा पर चाकू से हमला, सहेली ने बहाने से बुलाकर किया वार

मध्य प्रदेश की सियासत में जमीन विवाद, कांग्रेस ने मोहन यादव सरकार को घेरा

Spread the love

2 thoughts on “आज से 30 जून तक कई राज्यों में बैंक रहेंगे बंद, RBI की छुट्टियों की पूरी लिस्ट देखें”

Comments are closed.

Lucknow
Health homeslider Uttar Pradesh

बोले ब्रजेश: मरीज को पता होना चाहिए कौन सी दवा ले रहा है

यूपी के स्वास्थ्य मंत्री बृजेश पाठक की बड़ी पहल देशज भाषा में मरीजों से बात करें चिकित्सक Lucknow: उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक ने चिकित्सकों से मरीजों के लिए दवाओं और जांचों के नाम हिंदी अथवा देवनागरी लिपि में लिखने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि मरीज को यह जानकारी […]

Spread the love
Read More
New Delhi
Business

बर्गर सिंह ने असम में बढ़ाया विस्तार, राज्य में 25+ आउटलेट्स खोलने का लक्ष्य

New Delhi: भारत की होमग्रोन बर्गर QSR चेन बर्गर सिंह ने नॉर्थ ईस्ट के बाजार में अपनी विस्तार रणनीति को आगे बढ़ाते हुए असम के जोरहाट में अपना पहला आउटलेट शुरू किया है। कंपनी के लिए यह राज्य में दूसरा स्टोर है। ब्रांड का कहना है कि जोरहाट में नई शुरुआत असम के साथ-साथ पूरे नॉर्थ […]

Spread the love
Read More
New Delhi
National Politics

बंगाल चुनाव में BJP ने खर्च किए 287 करोड़

कांग्रेस ने केरल में 105 करोड़ फूंके New Delhi: पश्चिम बंगाल, केरल समेत पांच राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में हुए विधानसभा चुनावों के दौरान राजनीतिक दलों के चुनावी खर्च का ब्योरा सामने आया है। चुनाव आयोग को जमा कराई गई खर्च रिपोर्ट के मुताबिक भाजपा ने पांचों चुनावों में कुल 529.38 करोड़ रुपये […]

Spread the love
Read More