बंगाल चुनाव में BJP ने खर्च किए 287 करोड़

New Delhi

कांग्रेस ने केरल में 105 करोड़ फूंके

New Delhi: पश्चिम बंगाल, केरल समेत पांच राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में हुए विधानसभा चुनावों के दौरान राजनीतिक दलों के चुनावी खर्च का ब्योरा सामने आया है। चुनाव आयोग को जमा कराई गई खर्च रिपोर्ट के मुताबिक भाजपा ने पांचों चुनावों में कुल 529.38 करोड़ रुपये खर्च किए। इसमें सबसे ज्यादा 286.99 करोड़ रुपये पश्चिम बंगाल में खर्च हुए।

पश्चिम बंगाल में BJP के कुल खर्च में 217.16 करोड़ रुपये सामान्य चुनाव प्रचार पर और 69.83 करोड़ रुपये उम्मीदवारों से जुड़े खर्च पर खर्च किए गए। बंगाल में BJP का अकेले चुनावी खर्च कांग्रेस के पांचों चुनावों के संयुक्त 248.55 करोड़ रुपये के खर्च से अधिक रहा।

ये भी पढें

दीपके बोले- धांधली वाले चुनाव में क्यों लेते हैं हिस्सा?

कांग्रेस ने पांच चुनावों में खर्च किए 248.55 करोड़

कांग्रेस ने पांच राज्यों और पुडुचेरी के विधानसभा चुनावों में कुल 248.55 करोड़ रुपये खर्च किए। इसमें 143 करोड़ रुपये सामान्य प्रचार और 105.55 करोड़ रुपये उम्मीदवारों से जुड़े खर्च पर खर्च किए गए। पश्चिम बंगाल में कांग्रेस ने कुल 42.08 करोड़ रुपये खर्च किए। इसमें 12.96 करोड़ रुपये प्रचार और 29.12 करोड़ रुपये उम्मीदवारों से जुड़े खर्च में गए। वहीं, केरल में कांग्रेस का खर्च 105.34 करोड़ रुपये रहा। इसमें 71.30 करोड़ रुपये सामान्य प्रचार और 34.05 करोड़ रुपये उम्मीदवारों से जुड़े खर्च पर खर्च किए गए।

BJP ने असम में 96 करोड़, केरल में 82 करोड़ खर्च किए

भाजपा ने पश्चिम बंगाल के अलावा असम में 96.27 करोड़ रुपये, केरल में 82.67 करोड़ रुपये, तमिलनाडु में 51.56 करोड़ रुपये और पुडुचेरी में 11.90 करोड़ रुपये खर्च किए। इस तरह पांच चुनावों में भाजपा का कुल खर्च 529.38 करोड़ रुपये रहा। केरल में BJP ने 54.93 करोड़ रुपये सामान्य चुनाव प्रचार और 27.74 करोड़ रुपये उम्मीदवारों से जुड़े खर्च पर लगाए। वहीं सीपीआई(एम) ने केरल में 28.60 करोड़ रुपये खर्च किए।

ये भी पढें

प्राथमिक विद्यालय पूरे सूबेदार में मनाया गया मीना दिवस

बंगाल में माकपा का खर्च 8.23 करोड़

पश्चिम बंगाल में माकपा ने 197 सीटों पर चुनाव लड़ा और अपनी खर्च रिपोर्ट में 8.23 करोड़ रुपये के खर्च का ब्योरा दिया। पार्टी ने यह राशि प्रचार और उम्मीदवारों से जुड़े खर्च में लगाई। वहीं, बंगाल में तृणमूल कांग्रेस की चुनावी खर्च रिपोर्ट अभी सार्वजनिक नहीं हुई है।

चुनाव के दौरान भाजपा को मिले 1,472.8 करोड़

चुनाव अवधि के दौरान भाजपा के केंद्रीय मुख्यालय को 1,472.8 करोड़ रुपये प्राप्त हुए। वहीं, कांग्रेस के मुख्यालय और पांच राज्य इकाइयों को मिलाकर 207.17 करोड़ रुपये की प्राप्ति दर्ज की गई। ये आंकड़े चुनाव आयोग के समक्ष दाखिल वित्तीय और चुनावी खर्च संबंधी रिपोर्ट से सामने आए हैं।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढें

मोहनलालगंज के बाद PGI में युवक की पीट-पीटकर हत्या, इलाके में मचा हड़कंप

प्राथमिक विद्यालय पूरे सूबेदार में मनाया गया मीना दिवस

पीतमपुरा में फर्जी कॉल सेंटर का खुलासा

 

 

Spread the love

 New Delhi
National Politics

दीपके बोले- धांधली वाले चुनाव में क्यों लेते हैं हिस्सा?

 New Delhi: चुनावी प्रक्रिया को लेकर जारी राजनीतिक बहस के बीच कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके ने विपक्षी दलों की चुनावी रणनीति पर सवाल उठाए हैं। दीपके का कहना है कि यदि विपक्ष को वास्तव में लगता है कि चुनावी व्यवस्था में गड़बड़ी हो रही है, तो उसे ऐसे चुनावों में लगातार […]

Spread the love
Read More
Rain
homeslider National

अर्नब चक्रवात ने ढाया कहर, ओडिशा-आंध्र में बारिश बनी आफ़त

Rain यूपी समेत कई राज्यों में अलर्ट, पुल डूबे, स्कूल बंद नई दिल्ली। समुद्र में बना चक्रवात अर्नब का कहर तटों पर बसे राज्यों में देखने को मिल रहा है। बंगाल की खाड़ी में बना डीप डिप्रेशन उत्तर आंध्र प्रदेश और दक्षिण ओडिशा के तटीय इलाकों को प्रभावित करने के बाद अब अंदरूनी हिस्सों की […]

Spread the love
Read More
New Delhi
Politics

Form 6 में बदलाव को लेकर विवाद, CEC ज्ञानेश कुमार पर उठे सवाल; जानें पूरा मामला

New Delhi: चुनाव आयोग में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के कार्यकाल के दौरान लिए गए कुछ फैसलों को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। खास तौर पर मतदाता पंजीकरण के लिए इस्तेमाल होने वाले Form 6 में किए गए बदलाव को लेकर चुनाव आयुक्त सुखबीर सिंह संधू और विवेक जोशी की आपत्तियों की रिपोर्ट […]

Spread the love
Read More