इन राशियों पर बरसेगी खुशियां, कुछ को बरतनी होगी सावधानी

Horoscope

Today’s Horoscope मेष :  आज के दिन आप बिना झंझट विश्राम कर सकेंगे। अपनी मांसपेशियों को आराम देने के लिए तेल से मालिश करें। आर्थिक तौर पर सुधार तय है। ऐसे दोस्तों के साथ बाहर जाएं, जो सकारात्मक और मददगार स्वभाव के हैं। कोई पौधा लगाएं। सामाजिक और धार्मिक समारोह के लिए बेहतरीन दिन है। आपके और आपके जीवनसाथी के दरमियान कोई अजनबी नोंकझोंक की वजह बन सकता है।

वृष : जो धुंध आपके चारों तरफ़ छायी हुई है और आपकी प्रगति को बाधित कर रही है, उससे बाहर निकलने का समय है। चालाकी भरी आर्थिक योजनाओं में फँसने से बचें- निवेश करने में काफ़ी सावधानी बरतें। बच्चों के साथ विवाद मानसिक दबाव का कारण बन सकता है – ख़ुद को एक बिन्दु से ज़्यादा तनाव में न डालें, क्योंकि कुछ मसले तभी सही रहते हैं जब उनमें दख़ल न दिया जाए।

मिथुन : आज आप खेल-कूद में हिस्सा ले सकते हैं, जो आपको तन्दुरुस्त बनाए रखेगा। माली सुधार की वजह से ज़रूरी खऱीदारी करना आसान रहेगा।  ज़रूरत के वक़्त आपको दोस्तों का सहयोग मिलेगा। आज आप इश्क़ की चाशनी ज़िन्दगी में घुलती हुई महसूस करेंगे। सड़क पर बेक़ाबू गाड़ी न चलाएँ और बेजा ख़तरा मोल लेने से बचें। वैवाहिक जीवन के लिहाज़़ से यह बढिय़ा दिन है।

कर्क : दोस्तों और परिवार के सदस्यों को आपकी ज़िन्दगी भले ही बेहतरीन नजऱ आए- लेकिन हाल में हुई किसी घटना के चलते आप अन्दर-ही-अन्दर खिन्न और उदास होंगे। फ़ौरी तौर पर मज़े लेने की अपनी प्रवृत्ति पर क़ाबू रखें और मनोरंजन पर ज़रूरत से ज़्यादा ख़र्च करने से बचें। तनाव का दौर बरकऱार रहेगा, लेकिन पारिवारिक सहयोग मदद देगा।

ये भी पढ़े

ज्योतिष में खास माने जाते हैं…ये 12 रत्‍न दूर कर सकते हैं कई परेशानियां

सिंह : बच्चे आपकी शाम को ख़ुशी की चमक लाएंगे। थकाऊ और उबाऊ दिन को अलविदा कहने के लिए एक बढयि़ा डिनर की योजना बनाएँ। उनका साथ आपके शरीर में फिर से ऊर्जा भर देगा। दीर्घावधि निवेश से बचिए और अपने दोस्तों के साथ बाहर जाकर कुछ ख़ुशी के पल बिताएँ। अपने जीवन-साथी के साथ प्यार, अपनापन और स्नेह महसूस करें। सकारात्मक पुस्तकें पढ़ें, कोई मनोरंजक फिल्म देखें।

कन्या : व्यस्त दिनचर्या के बावजूद सेहत अच्छी रहेगी। लेकिन इसे हमेशा के लिए सच मानने की ग़लती न करें। अपनी जिंदगी और सेहत का सम्मान करें। आर्थिक तौर पर सुधार के चलते आप आसानी से काफ़ी वक्त से लंबित बिल और उधार चुका सकेंगे। प्यार की ताक़त आपको प्यार करने की वजह देती है। आज बहुत-सी पुरानी यादें ताज़ा हो जाएंगी और आप समय में पीछे लौट जाएंगे।

तुला : क़ानूनी मामलों की वजह से तनाव मुमकिन है। चालाकी भरी आर्थिक योजनाओं में फँसने से बचें- निवेश करने में काफ़ी सावधानी बरतें। जिन्हें भावनात्मक संबल की ज़रूरत है, वे पाएंगे कि बड़े मदद के लिए आगे आ रहे हैं। प्रेम हमेशा आत्मीय होता है और यही बात आप आज अनुभव करेंगे। सुनी-सुनाई बातों पर आँखें मूंदकर यक़ीन न करें और उनकी सच्चाई को भली-भांति परख लें।

वृश्चिक : अपनी ऊर्जा को व्यक्तित्व-विकास के काम में लगाएँ, जिससे आप और भी बेहतर बन सकें। आर्थिक तौर पर सिर्फ़ और सिर्फ़ एक स्रोत से ही लाभ मिलेगा। विवाद, मतभेद और दूसरों की आपमें कमियाँ निकालने की आदत को नजऱअन्दाज़ करें। रोमांटिक मुलाक़ात आपकी ख़ुशी में तड़के का काम करेगी। अगर आप किसी विवाद में उलझ जाएँ तो तल्ख़ टिप्पणी करने से बचिए।

ये भी पढ़े

सपने में खुद की शादी देखने का होता है ऐसा अर्थ

धनु : मुश्किल परिस्थितियों का सामना करते वक़्त आपको हिम्मत और मज़बूती दिखाने की ज़रूरत है। सकारात्मक रवैये के माध्यम से आप आसानी से इन बाधाओं को पार कर सकते हैं। दूसरों को प्रभावित करने के लिए ज़रूरत से ज़्यादा ख़र्चा न करें। अगर लोग परेशानियों के साथ आपके पास आएँ तो उन्हें नजऱअंदाज़ करें और उन्हें अपनी मानसिक शांति भंग न करने दें।

मकर : धैर्य बनाए रखें, क्योंकि आपकी समझदारी और प्रयास आपको सफलता ज़रूर दिलाएंगे। अपने ख़र्चों पर क़ाबू रखें और आज हाथ खोलकर व्यय करने से बचें। बच्चे आपके दिन को बहुत मुश्किल बना सकते हैं। प्यार-दुलार के हथियार का इस्तेमाल कर उन्हें समझाएँ और अनचाहे तनाव से बचें। याद रखें कि प्यार ही प्यार को पैदा करता है। आज मौज-मस्ती के लिए घूमना संतोषजनक रहेगा।

कुम्भ : पीने की आदत को अलविदा कहने के लिए बहुत ही अच्छा दिन है। आपको समझना चाहिए कि शराब सेहत की सबसे बड़ी दुश्मन है और यह आपकी क्षमताओं पर भी कुठाराघात करती है।  अचानक आए ख़र्चे आर्थिक बोझ बढ़ा सकते हैं। अपने घर के वातावरण में कुछ बदलाव करने से पहले आपको सभी की राय जानने की कोशिश करनी चाहिए।

मीन : किसी संत पुरुष का आशीर्वाद मानसिक शान्ति प्रदान करेगा। आर्थिक मामलों में अतिरिक्त सावधानी बरतने की ज़रूरत है। रिश्तेदारों के यहाँ छोटी यात्रा आपके भागदौड़ भरे दिन में आराम और सुकून देने वाली साबित होगी। विवाहेतर प्रेम संबंध आपकी प्रतिष्ठा धूमिल कर सकते हैं। आज का दिन अपने व्यक्तित्व को निखारने में लगा सकते हैं। बेकार समय बिताने तो यह बेहतर ही है।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

केंद्र सरकार का बड़ा फैसला: यूपी में MSP खरीद आठ जुलाई तक, 6.18 लाख घरों को मंजूरी

क्या आप भी हैं अपने पार्टनर के लिए सिर्फ एक ऑप्शन? ये संकेत खोल देंगे राज

US-Iran डील के बाद खुला होर्मुज, टैंकर किराया दोगुना कर कंपनियों की बंपर कमाई

मध्य प्रदेश की सियासत में जमीन विवाद, कांग्रेस ने मोहन यादव सरकार को घेरा

Spread the love

Mumbai
homeslider Maharastra

IIT बॉम्बे छात्र साहिल वाकोडे केस में नया अपडेट, राहुल गांधी ने माता-पिता से की बात

Mumbai: IIT बॉम्बे के छात्र साहिल वाकोडे की मौत का मामला लगातार गंभीर होता जा रहा है। मामले में अब कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा साहिल के माता-पिता से वीडियो कॉल पर बातचीत करने की जानकारी सामने आई है। बताया गया है कि राहुल गांधी ने परिवार से घटना की जानकारी ली और मदद का […]

Spread the love
Read More
Gold vs Silver
Business homeslider International

सोना या चांदी? US-ईरान तनाव के बीच किसमें निवेश का मौका

 Gold vs Silver: US-ईरान तनाव के बीच सोना खरीदें या चांदी? किसमें ज्यादा फायदा, जानें एक्सपर्ट की राय Gold vs Silver : US-ईरान तनाव और कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव के बीच सोने और चांदी की कीमतों में भी अस्थिरता देखने को मिल रही है। ऐसे में निवेशकों के सामने सवाल है कि मौजूदा […]

Spread the love
Read More
Stock Market Today
Business homeslider

Stock Market Today : सेंसेक्स 700 अंक टूटा, निवेशकों को बड़ा झटका

Stock Market Today  गुरुवार को भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत भारी गिरावट के साथ हुई। सेंसेक्स 700 अंक से ज्यादा टूटकर 74,054 के स्तर तक पहुंच गया, जबकि निफ्टी भी 23,223 के आसपास आ गया। बाजार में चौतरफा बिकवाली देखने को मिली और सेंसेक्स के 30 में से 28 शेयर लाल निशान में कारोबार करते […]

Spread the love
Read More