भारत-ईयू मानवाधिकार वार्ता: लोकतांत्रिक मूल्यों, नागरिक अधिकारों पर मंथन

   शाश्वत तिवारी

India EU Cooperation  : भारत और यूरोपीय संघ (ईयू) ने बढ़ते भू-राजनीतिक संकटों के बीच साझा लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए अपनी प्रतिबद्धता दोहराई है। दोनों पक्षों के बीच 12वीं भारत-यूरोपीय संघ मानवाधिकार वार्ता 24 जून को यहां नई दिल्ली में आयोजित की गई। इस उच्च स्तरीय बैठक में जनवरी 2025 में हुई पिछली वार्ता के बाद से क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हुए मानवाधिकार बदलावों की गहन समीक्षा की गई। इस वार्ता की सह-अध्यक्षता भारत की ओर से विदेश मंत्रालय के अतिरिक्त सचिव (पश्चिम यूरोप) पीयूष श्रीवास्तव और यूरोपीय संघ की ओर से भारत में ईयू के राजदूत हर्वे डेल्फिन ने संयुक्त रूप से की। भारतीय विदेश मंत्रालय और यूरोपीय संघ (EU ) के आधिकारिक राजनयिक मिशन ( EEAS ) द्वारा जारी संयुक्त बयान में कहा गया है कि दोनों पक्षों ने इस बैठक को बेहद सार्थक, स्वतंत्र और स्पष्ट (फ्री एंड फ्रैंक) बताया। इस दौरान दोनों पक्षों ने मानवाधिकारों की सार्वभौमिकता और अविभाज्यता पर जोर देते हुए कई नागरिक, राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की। इसके अलावा लैंगिक समानता, बच्चों के अधिकार, प्रवासियों की सुरक्षा और   LGBTQI समुदाय के अधिकारों पर दोनों पक्षों ने अपने विचार साझा किए।

विदेश मंत्रालय ने अपने बयान में बताया बढ़ती वैश्विक चुनौतियों के दौर में, वार्ता के दौरान भारत और ईयू ने सभी मानवाधिकारों को बढ़ावा देने और उनकी रक्षा करने की अपनी प्रतिबद्धता को दोहराया। प्रमुख लोकतंत्रों, खुली बाजार अर्थव्यवस्थाओं, विविध समाजों और दुनिया की लगभग एक चौथाई आबादी का घर होने के नाते, भारत और ईयू ने सभी मानवाधिकारों की सार्वभौमिकता, अविभाज्यता और परस्पर जुड़ाव पर जोर दिया। इसके अलावा दोनों पक्षों ने संयुक्त राष्ट्र महासभा और संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद ( UNHRC ) के मंचों पर भी आपसी सहयोग बढ़ाने का संकल्प लिया। यह द्विपक्षीय मानवाधिकार संवाद अब वर्ष 2027 में आयोजित किया जाएगा।


नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

खबरों में अपडेट रहना हमारी आदत है और सबसे आगे रहना मेरा जुनून। अब नया लुक ऐप भी ले आया है। आप सभी से अनुरोध है कि आप इसे अपना प्यार, दुलार और आशीर्वाद दें। आप सभी से निवेदन है कि मेरा न्यूज ऐप अपने अपने फोन में इंस्टॉल कर लीजिए। मैं आप सभी का आभारी रहूंगा…. https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढ़े’

बड़े चेहरों-जातीय संतुलन से सजी यूपी BJP की नई टीम

भारत-कोरिया साझेदारी को नई धार, सेमीकंडक्टर और AI में बढ़ेगा सहयोग

UP BJP की नई टीम घोषित, पूर्व मंत्री सुरेश राणा समेत 19 उपाध्यक्ष बने

AI से ITR फाइल करना पड़ सकता है भारी, रिफंड रोक सकता है टैक्स विभाग

 

Spread the love

8 thoughts on “भारत-ईयू मानवाधिकार वार्ता: लोकतांत्रिक मूल्यों, नागरिक अधिकारों पर मंथन

Comments are closed.

India South Korea Relations
International

भारत-कोरिया साझेदारी को नई धार, सेमीकंडक्टर और AI में बढ़ेगा सहयोग

    शाश्वत तिवारी India South Korea Relations : मंगोलिया के सफल दौरे के बाद अपने दो देशों की यात्रा के दूसरे चरण में, विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने दक्षिण कोरिया की अपनी दो दिवसीय आधिकारिक यात्रा संपन्न की। वैश्विक स्तर पर तेजी से बदलते घटनाक्रमों और भू-राजनीतिक चुनौतियों के बीच इस उच्च स्तरीय […]

Spread the love
Read More
 BRICS security meeting India
homeslider International

साइबर सुरक्षा से लेकर आतंकवाद तक, नए खतरों के खिलाफ एकजुट ब्रिक्स

  शाश्वत तिवारी  BRICS security meeting India :   ब्रिक्स राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकारों की 16वीं बैठक यहां नई दिल्ली में आयोजित हुई। इस दौरान ब्रिक्स सदस्य देशों के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकारों व प्रतिनिधिमंडलों के प्रमुखों ने सदस्य देशों के बीच मजबूत सामूहिक सहयोग का आह्वान किया और साथ ही दुनिया के सामने मौजूद सुरक्षा चुनौतियों पर […]

Spread the love
Read More
UNSC India Pakistan
homeslider International

UNSC में भारत ने पाकिस्तान को लगाई फटकार, कश्मीर का मुद्दा उठाने पर दिया करारा जवाब

UNSC India Pakistan : संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) की एक अहम बैठक में भारत ने पाकिस्तान को कश्मीर मुद्दे पर कड़ी फटकार लगाई है। पाकिस्तान द्वारा जम्मू-कश्मीर का जिक्र किए जाने पर संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि पर्वतनेनी हरीश ने दो टूक कहा कि जम्मू-कश्मीर भारत का आंतरिक मामला है और इस […]

Spread the love
Read More