विश्व रंगमंच दिवस पर विशेष: 625 वर्षों से जीवित है बस्तर की रंगमंच परंपरा

Untitled 1 copy 26

हेमंत कश्यप

जगदलपुर। बस्तर की धरती पर रंगमंच की परंपरा कोई नई नहीं, बल्कि सदियों पुरानी विरासत है। लगभग 625 वर्षों से यहां नाट्य कला जीवंत रूप में फल-फूल रही है। इस समृद्ध परंपरा की नींव बस्तर के राजा भैराज देव ने रखी थी, जिन्होंने मंचीय कार्यक्रमों की शुरुआत कर सांस्कृतिक अभिव्यक्ति को नई दिशा दी। बस्तर की संस्कृति हमेशा से समावेशी रही है। यहां का लोक जीवन, मेले-मंड़ई और पारंपरिक उत्सव नाट्य विधा से गहराई से जुड़े हुए हैं। यही कारण है कि रंगमंच यहां सिर्फ मनोरंजन का साधन नहीं, बल्कि सामाजिक और सांस्कृतिक संवाद का माध्यम भी बना हुआ है। समय के साथ बस्तर की इस परंपरा ने बाहरी प्रभावों को भी आत्मसात किया, लेकिन अपनी जड़ों को कभी नहीं छोड़ा। स्थानीय बोलियों की मिठास और लोक शैली के साथ प्रस्तुत किए जाने वाले नाट आज भी दर्शकों को आकर्षित करते हैं।

वर्तमान समय में ‘अभियान’ और ‘जनरंग’ जैसे सांस्कृतिक मंच इस विरासत को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। ये संस्थाएं नई पीढ़ी को रंगमंच से जोड़ते हुए अभिनय कला को न केवल जीवित रखे हुए हैं, बल्कि उसे नए आयाम भी दे रहे हैं। विश्व रंगमंच दिवस के अवसर पर बस्तर की यह परंपरा भारतीय सांस्कृतिक धरोहर की एक अनमोल मिसाल के रूप में सामने आती है, जो बताती है कि कला समय के साथ बदलती जरूर है, लेकिन अपनी आत्मा को संजोए रखती है।

READ MORE

भारत-ईयू मानवाधिकार वार्ता: लोकतांत्रिक मूल्यों, नागरिक अधिकारों पर मंथन

भारत-ईयू मानवाधिकार वार्ता: लोकतांत्रिक मूल्यों, नागरिक अधिकारों पर मंथन

Spread the love

Ranchi
Jharkhand

हलाला के बाद पति का दुबारा शादी से इन्कार करना अपराध नहीं: HC

नया लुक ब्यूरो Ranchi: झारखंड हाईकोर्ट ने मुस्लिम पर्सनल लॉ और देश के सामान्य आपराधिक कानून के तहत एक महत्वपूर्ण फैसला सुनाया है। हाई कोर्ट ने अपने फैसले में साफ किया है कि तलाक और महिला की किसी अन्य व्यक्ति से शादी हलाला प्रक्रिया के बाद यदि पहला पति उससे दोबारा निकाह करने से इनकार […]

Spread the love
Read More
Patna
Bihar Health Jharkhand

बिहार-झारखंड में बढ़ी टिरज़ेपाटाइड की मांग, युरपीक की बिक्री में 20.8% मासिक उछाल

Patna: मोटापे और उससे जुड़े मेटाबॉलिक स्वास्थ्य संबंधी जोखिमों को लेकर लोगों की सोच में तेजी से बदलाव देखने को मिल रहा है। अब वजन कम करने के साथ-साथ लोग लंबे समय तक स्वस्थ रहने, ब्लड शुगर और मेटाबॉलिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने पर भी ध्यान दे रहे हैं। इसी बदलाव का असर बिहार […]

Spread the love
Read More
Ranchi
Jharkhand

वीडियो बना रहे युवक को थप्पड़ जड़ने पर बीडीओ को ग्रामीणों ने बनाया बंधक

BDO करने गये थे SIR की समीक्षा नया लुक ब्यूरो Ranchi: सरिया प्रखंड में गुरुवार को SIR के दाैरान प्रखंड विकास पदाधिकारी (BDO) ललित नारायण तिवारी को ग्रामीणों ने बंधक बना लिया है। इस दाैरान उनके साथ दुर्व्यवहार भी किया। गुरुवार को सरिया प्रखंड विकास पदाधिकारी ललित नारायण तिवारी अपने कुछ सहकर्मियों के साथ प्रखंड […]

Spread the love
Read More