अगले चार दिनों में यूपी समेत कई राज्यों में झमाझम बारिश के संकेत

देश में तेजी से बढ़ा दक्षिण-पश्चिम मॉनसून

नया लुक ब्यूरो

Weather Update : गर्मी का कहर झेल रहे देश के उत्तरी हिस्सों के लिए भी अच्छी खबर है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार दो से तीन दिनों के अंदर झमाझम मानसून बरस सकते हैं। छत्तीसगढ़, ओड़ीशा, आंध्रप्रदेश और तेलंगाना को तरबतर करने के बाद मानसून अब उत्तर और पश्चिम भारत की ओर रुख कर चुका है। मानसूनी हवाओं के चलने की यही गति रही तो गर्मी से यहां भी जल्द राहत मिलने के आसार हैं।

दक्षिण-पश्चिम मॉनसून ने देश के विभिन्न हिस्सों में तेजी से प्रगति करते हुए 23 जून 2026 तक महाराष्ट्र (मुंबई सहित), तेलंगाना, ओडिशा, छत्तीसगढ़, झारखंड और बिहार के कुछ क्षेत्रों को अपनी चपेट में ले लिया है। मौसम विभाग के अनुसार मॉनसून की उत्तरी सीमा वर्तमान में दहानू, वर्धा, रायपुर, डाल्टनगंज, मोतिहारी और 28.3°N/83°E से होकर गुजर रही है। यानी 27 जून तक यूपी, नई दिल्ली, हरियाणा और पंजाब जैसे इलाकों में जमकर बारिश होने की सम्भावना है।

भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने बताया कि अगले तीन से चार दिनों के दौरान मॉनसून के और आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल बनी हुई हैं। इस दौरान गुजरात, मध्य प्रदेश तथा झारखंड, बिहार और उत्तर प्रदेश के शेष हिस्सों में मॉनसून के पहुंचने की संभावना है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार बंगाल की खाड़ी और अरब सागर से लगातार मिल रही नमी तथा अनुकूल वायुमंडलीय परिस्थितियों के कारण मॉनसून की रफ्तार तेज हुई है। इसके प्रभाव से कई राज्यों में व्यापक वर्षा गतिविधियां देखने को मिल रही हैं, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई है और लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है।

विशेषज्ञों का कहना है कि यदि मौजूदा परिस्थितियां बनी रहती हैं तो उत्तर भारत के अधिकांश क्षेत्रों में जल्द ही मॉनसूनी बारिश शुरू हो सकती है। वहीं, कृषि क्षेत्र के लिए भी यह राहत भरी खबर मानी जा रही है, क्योंकि खरीफ फसलों की बुवाई के लिए पर्याप्त नमी उपलब्ध होने लगेगी। मौसम विभाग ने किसानों और आम नागरिकों को स्थानीय मौसम बुलेटिन पर नजर बनाए रखने तथा भारी बारिश की संभावना वाले क्षेत्रों में आवश्यक सावधानी बरतने की सलाह दी है।


नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

खबरों में अपडेट रहना हमारी आदत है और सबसे आगे रहना मेरा जुनून। अब नया लुक ऐप भी ले आया है। आप सभी से अनुरोध है कि आप इसे अपना प्यार, दुलार और आशीर्वाद दें। आप सभी से निवेदन है कि मेरा न्यूज ऐप अपने अपने फोन में इंस्टॉल कर लीजिए। मैं आप सभी का आभारी रहूंगा…. https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढ़े

तमन्ना भाटिया का बयान: ‘आइटम सॉन्ग’ नहीं, मेरे लिए ये हैं पार्टी एंथम

T20I सीरीज से पहले भारतीय टीम में बदलाव, सूर्यांश शेडगे को मिला बड़ा मौका

‘राम राम राम…’ राम मंदिर चोरी पर शेखर सुमन का बयान हुआ वायरल

बॉयफ्रेंड के प्यार में अंधी बेटी! मां, पिता और छोटी बहन की चाकू से हत्या का आरोप

 

Spread the love

2 thoughts on “अगले चार दिनों में यूपी समेत कई राज्यों में झमाझम बारिश के संकेत

Comments are closed.

Himachal Rain
Himachal National Weather

हिमाचल में बारिश का कहर जारी, भूस्खलन और हादसों में 93 लोगों की मौत

भारी बारिश से बेहाल हिमाचल Himachal Rain: हिमाचल प्रदेश में लगातार हो रही भारी बारिश ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। राज्य के कई हिस्सों में भूस्खलन, सड़क हादसों और चट्टानें गिरने की घटनाओं से हालात गंभीर बने हुए हैं। मानसून सीजन के दौरान अब तक बारिश से जुड़ी विभिन्न घटनाओं में […]

Spread the love
Read More
Lucknow
Uttar Pradesh Weather

सरोजनीनगर विधानसभा क्षेत्र में खुली विकास के दावों की पोल

आशियाना कॉलोनी की सड़कों पर हुए भारी जलभराव से लोग परेशान Lucknow : सरोजनीनगर विधानसभा क्षेत्र के आशियाना कॉलोनी की सड़कों पर जगह जगह हुए भारी जलभराव ने विकसित विधानसभा के दावों की पोल खोल दी। सोमवार की सुबह सड़कों पर हुए भारी जलभराव का खामियाजा आम जनता को भुगतना पड़ा। यह भी पढें प्रदेश […]

Spread the love
Read More
Monsoon
homeslider National Weather

यूपी के इन इलाकों में कल से चार दिनों तक भारी बारिश

Monsoon देशभर में मॉनसून पूरी तरह से एक्टिव बना हुआ है। कई राज्यों में झमाझम बारिश हो रही है। यूपी, दिल्ली, उत्तराखंड समेत पूरे उत्तर भारत में बारिश की चेतावनी जारी की गई है। पूर्वी यूपी के इलाके में कल यानी कि तीन अगस्त से सात अगस्त के बीच चार दिनों तक भारी बारिश होगी। […]

Spread the love
Read More