बॉयफ्रेंड के प्यार में अंधी बेटी! मां, पिता और छोटी बहन की चाकू से हत्या का आरोप

 Bengaluru Triple Murder : कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक युवती पर अपने बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर माता-पिता और छोटी बहन की हत्या करने का आरोप लगा है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि युवती के लिव-इन रिलेशनशिप का परिवार विरोध कर रहा था, जिसके चलते यह खूनी वारदात हुई।

पुलिस के मुताबिक, मृतकों की पहचान सोमसुंदर (52), उनकी पत्नी मुथुलक्ष्मी (48) और छोटी बेटी सुप्रिया (19) के रूप में हुई है। तीनों सोमवार शाम अपनी बड़ी बेटी श्वेता से मिलने उसके अपार्टमेंट पहुंचे थे। श्वेता पिछले दो महीनों से अपने बॉयफ्रेंड केनेथ के साथ सीगेहल्ली इलाके में लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही थी।

मुलाकात के दौरान हुआ विवाद, फिर हुआ खून-खराबा

जांच में सामने आया है कि श्वेता के माता-पिता उसके लिव-इन रिलेशनशिप से नाराज थे। सोमवार को जब परिवार श्वेता के फ्लैट पहुंचा तो इसी मुद्दे को लेकर दोनों पक्षों के बीच तीखी बहस हो गई। आरोप है कि विवाद इतना बढ़ गया कि श्वेता और उसके बॉयफ्रेंड ने मिलकर माता-पिता और बहन पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया।

हमले में तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई और पुलिस को सूचना दी गई।

एक आरोपी गिरफ्तार, दूसरे की तलाश जारी

घटना की सूचना मिलते ही के.आर. पुरम पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दूसरे आरोपी की तलाश जारी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शुरुआती जांच में पारिवारिक विवाद और लिव-इन रिलेशनशिप को लेकर तनाव की बात सामने आई है। हालांकि, हत्या के पीछे की पूरी साजिश और अन्य पहलुओं की जांच की जा रही है।


नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

खबरों में अपडेट रहना हमारी आदत है और सबसे आगे रहना मेरा जुनून। अब नया लुक ऐप भी ले आया है। आप सभी से अनुरोध है कि आप इसे अपना प्यार, दुलार और आशीर्वाद दें। आप सभी से निवेदन है कि मेरा न्यूज ऐप अपने अपने फोन में इंस्टॉल कर लीजिए। मैं आप सभी का आभारी रहूंगा…. https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढ़े

आम खरीदने से पहले जान लें ये ट्रिक, बिना काटे पहचानें लंगड़ा, दशहरी और चौसा

15 मौतों से दहला लखनऊ, सोनू सूद बोले- ऐसी त्रासदी दोबारा कभी नहीं होनी चाहिए

Gold Rate Crash: सोना-चांदी के दाम धड़ाम, चांदी में सबसे बड़ी गिरावट

नहीं थम रही हिंदू लड़कियों से छल की कहानी, यहां भी बड़ा कारनामा

 

Spread the love

One thought on “बॉयफ्रेंड के प्यार में अंधी बेटी! मां, पिता और छोटी बहन की चाकू से हत्या का आरोप”

Comments are closed.

Kurukshetra News 
Crime News

कुरुक्षेत्र की दरगाह पर चला बुलडोजर

सेवादार के घर की दीवार भी तोड़ी,  पुजारी को घसीट-घसीट कर मारा था Kurukshetra News  : हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले में एक दरगाह के सेवादार को मंदिर के पुजारी को घसीट-घसीट कर मारना महंगा साबित हुआ। अढ़ोनी गांव में शिव मंदिर के पुजारी योगीराज गिरी (74) पर हुए हमले में शामिल आरोपियों पर पुलिस ने […]

Spread the love
Read More
Health Department
Crime News homeslider Purvanchal

बाराबंकी में स्वास्थ्य विभाग का बड़ा एक्शन, फर्जी मेडिकल स्टोर और अवैध क्लिनिक सीज

Health Department बाराबंकी जिले के बनीकोडर क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग ने अवैध रूप से संचालित मेडिकल स्टोर और क्लिनिक के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए देवीगंज स्थित ‘श्रीराम मेडिकल स्टोर’ और उसके बेसमेंट में चल रहे अवैध क्लिनिक को सीज कर दिया। कार्रवाई के बाद क्षेत्र में बिना लाइसेंस मेडिकल स्टोर और झोलाछाप डॉक्टरों में […]

Spread the love
Read More
Suspended
Crime News homeslider

लूट को चोरी में दर्ज करना पड़ा भारी, फतेहपुर के कोतवाल और चौकी प्रभारी निलंबित

Suspended उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में शराब ठेके पर हुई लूट की घटना को चोरी के रूप में दर्ज करना पुलिस अधिकारियों को भारी पड़ गया। मामले में लापरवाही और तथ्यों को गलत तरीके से दर्ज करने के आरोप में बिंदकी कोतवाली प्रभारी और खजुहा चौकी प्रभारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया […]

Spread the love
Read More