‘राम राम राम…’ राम मंदिर चोरी पर शेखर सुमन का बयान हुआ वायरल

Ram Mandir Theft : अभिनेता और टीवी होस्ट शेखर सुमन ने अयोध्या के राम मंदिर में कथित चोरी की घटना को लेकर तीखा व्यंग्य किया है। अपने चर्चित शो ‘शेखर टुनाइट’ में उन्होंने इस मामले पर टिप्पणी करते हुए कहा कि “कलयुग ओवरटाइम काम कर रहा है”। उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। शेखर सुमन ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा, “मंदिर में भी चोरी? कलयुग ओवरटाइम काम कर रहा है। वीडियो में उन्होंने कहा, “अयोध्या से राम मंदिर में चोरी होने की खबर आई। राम के घर चोरी? अरे! राम राम राम…” उन्होंने व्यंग्यात्मक अंदाज में आगे कहा कि जब इस मुद्दे पर भाजपा समर्थकों से सवाल किया गया तो जवाब मिला, “अयोध्या से हमारी सीट चोरी हो गई है, तुम्हें चढ़ावे की पड़ी है।”

‘मामला ट्रस्ट का है’ बयान पर भी साधा निशाना

शेखर सुमन ने कथित तौर पर सरकारी प्रतिक्रिया पर भी कटाक्ष किया। उन्होंने कहा कि जब इस चोरी के बारे में एक मंत्री से पूछा गया तो जवाब मिला कि यह “ट्रस्ट का मामला” है। इस पर उन्होंने कहा, “सही कहा मंत्री जी, मामला ट्रस्ट का ही है। और वो इतनी बार टूट चुका है कि अब ट्रस्ट पर ट्रस्ट ही नहीं रहा।”

पहले भी राजनीतिक टिप्पणियों से बटोर चुके हैं सुर्खियां

यह पहला मौका नहीं है जब शेखर सुमन ने राजनीतिक मुद्दों पर व्यंग्य किया हो। इससे पहले उन्होंने अपने शो में आम आदमी पार्टी, अरविंद केजरीवाल और राजनीतिक वादों को लेकर भी तीखी टिप्पणियां की थीं, जिनकी सोशल मीडिया पर काफी चर्चा हुई थी।

24 घंटे के लिए बने थे BJP  सदस्य

हाल ही में एक इंटरव्यू में अपने राजनीतिक सफर पर बात करते हुए शेखर सुमन ने कहा कि वह भारतीय जनता पार्टी के सदस्य जरूर रहे, लेकिन सिर्फ 24 घंटे के लिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी राजनीतिक दल से उनका स्थायी जुड़ाव नहीं रहा है। फिलहाल, राम मंदिर चोरी मामले पर उनकी टिप्पणी सोशल मीडिया और राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बनी हुई है।


नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

खबरों में अपडेट रहना हमारी आदत है और सबसे आगे रहना मेरा जुनून। अब नया लुक ऐप भी ले आया है। आप सभी से अनुरोध है कि आप इसे अपना प्यार, दुलार और आशीर्वाद दें। आप सभी से निवेदन है कि मेरा न्यूज ऐप अपने अपने फोन में इंस्टॉल कर लीजिए। मैं आप सभी का आभारी रहूंगा…. https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढ़े

बॉयफ्रेंड के प्यार में अंधी बेटी! मां, पिता और छोटी बहन की चाकू से हत्या का आरोप

आम खरीदने से पहले जान लें ये ट्रिक, बिना काटे पहचानें लंगड़ा, दशहरी और चौसा

IPL स्टार से टीम इंडिया तक का सफर, जर्सी मिलते ही भावुक हुए वैभव सूर्यवंशी

प्रेमी को बचाने के लिए बेटे का काल बनी मां, आशिक के साथ की हत्या

 

 

Spread the love

One thought on “‘राम राम राम…’ राम मंदिर चोरी पर शेखर सुमन का बयान हुआ वायरल”

Comments are closed.

Entertainment

तलाक की खबरों के बीच आकांक्षा चमोला ने मेटा से लगाई गुहार, इंस्टाग्राम से हटाना चाहती हैं गौरव खन्ना का नाम

तलाक की खबरों के बीच आकांक्षा चमोला ने मेटा से लगाई गुहार, इंस्टाग्राम से हटाना चाहती हैं गौरव खन्ना का नाम Instagram Username Change : टीवी इंडस्ट्री की चर्चित अभिनेत्री आकांक्षा चमोला एक बार फिर सुर्खियों में हैं। पति और अभिनेता गौरव खन्ना से अलगाव की खबरों के बीच अब उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम […]

Spread the love
Read More
HDY
Entertainment Uttar Pradesh

किशोर कुमार जयंती पर गूंजे सदाबहार नगमे, कलाकारों ने जीता दिल

विजय श्रीवास्तव BDY लखनऊ कैण्ट, सदर बाजार में छावनी परिषद के नामित सदस्य भारत सरकार के रक्षा मंत्रालय प्रमोद शर्मा द्वारा किशोर कुमार की स्मृति में उनकी जयंती उत्सव मनाया गया। उक्त अवसर पर बहुत से गायकों ने किशोर दा के गीतों आदि पर स्वर संध्या देकर किशोर दा को सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित की। ये […]

Spread the love
Read More
CM Vijay and Sangeeta's divorce
Entertainment

CM विजय और संगीता का तलाक टला, पत्नी ने वापस ली कोर्ट में दाखिल याचिका

CM Vijay and Sangeeta’s divorce : तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और अभिनेता से नेता बने सी. जोसेफ विजय की निजी जिंदगी से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। विजय और उनकी पत्नी संगीता के बीच चल रहे तलाक मामले में नया मोड़ आ गया है। संगीता ने चेंगलपट्टू कोर्ट में दायर अपनी तलाक याचिका वापस ले […]

Spread the love
Read More