अलीगंज अग्निकांड पर नाराज योगी, ताबड़तोड़ एक्शन जारी

Aliganj Fire Incident

आग का कहर, योगी का प्रहार; चार आरोपी अंदर, चार अफसर बाहर

नया लुक संवाददाता/वार्ता

  Aliganj Fire Incident :  उत्तर प्रदेश की राजधानी के अलीगंज स्थित कोचिंग सेंटर में हुए भीषण अग्निकांड के बाद सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने तत्काल सख्त कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों की गिरफ्तारी और चार अधिकारियों के निलंबन के निर्देश दिए हैं। घटना में 15 लोगों की मौत और नौ के घायल होने के बाद मुख्यमंत्री ने स्वयं घटनास्थल और अस्पताल पहुंचकर हालात का जायजा लिया। मृतकों के परिजनों व घायलों के लिए आर्थिक सहायता की घोषणा की तथा मामले की जांच के लिए उच्चस्तरीय SIT गठित कर सात दिन में रिपोर्ट तलब की है।

हादसे के वक्त CM Yogi अलीगढ़ में लोगों को संबोधित कर रहे थे। मंच से ही घटना की जानकारी मिलने पर उन्होंने सभी कार्यक्रम रद्द कर लखनऊ रवाना होने की घोषणा की। इससे पहले उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक समेत अफसरों को मौके पर भेजकर राहत-बचाव के निर्देश दिए थे। लखनऊ पहुंचते ही योगी सीधे अलीगंज घटनास्थल पहुंचे और राहत-बचाव कार्य देखा। इसके बाद किंग जार्ज मेडिकल यूनिर्वर्सिटी (KGMU) ट्रामा सेंटर जाकर घायलों का हाल जाना और डॉक्टरों को बेहतर इलाज के निर्देश दिए।

हादसे से हिली सरकार, जिम्मेदारों पर योगी का ताबड़तोड़ प्रहार

उन्होंने मृतकों के परिजनों को पांच-पांच लाख रुपये और घायलों को 50-50 हजार रुपये की मदद का ऐलान किया। मुख्यमंत्री आवास 5, कालीदास मार्ग पर हाई लेवल मीटिंग बुलाई गई। इसमें ACS अमृत अभिजात और ADG प्रवीण कुमार के नेतृत्व में दो सदस्यीय SIT गठित करने का निर्देश दिया गया। SIT को सात दिन में रिपोर्ट देनी है और बड़े अफसरों की जवाबदेही भी तय करनी है। पुलिस ने रामकृष्ण उपाध्याय, वीरेंद्र प्रसाद शुक्ला, तूशॉक कृष्णा जायसवाल और सुरेश कुमार साहू को गिरफ्तार किया है।

सस्पेंशन के बाद अब बिल्डिंग फाइलों की होगी छानबीन

मुख्यमंत्री के निर्देश पर बिजली विभाग के एक्सईएन गौरव कुमार, एफएसएसओ कमलेंद्र कुमार सिंह, लविप्र के सहायक अभियंता अनिल कुमार और जेई प्रमोद पांडे को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया। जिस बिल्डिंग में आग लगी, उसका आवंटन 1980 में विजय कुमार को हुआ था। 2013 में यह वीरेंद्र व सुरेंद्र शुक्ला के नाम हुई। 2016 में एलडीए ने अनधिकृत निर्माण पर ध्वस्तीकरण का आदेश

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

खबरों में अपडेट रहना हमारी आदत है और सबसे आगे रहना मेरा जुनून। अब नया लुक ऐप भी ले आया है। आप सभी से अनुरोध है कि आप इसे अपना प्यार, दुलार और आशीर्वाद दें। आप सभी से निवेदन है कि मेरा न्यूज ऐप अपने अपने फोन में इंस्टॉल कर लीजिए। मैं आप सभी का आभारी रहूंगा…. https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढ़े

अगले चार दिनों में यूपी समेत कई राज्यों में झमाझम बारिश के संकेत

504 करोड़ के सरकारी फंड घोटाले में IAS पंकज अग्रवाल गिरफ्तार

15 मौतों से दहला लखनऊ, सोनू सूद बोले- ऐसी त्रासदी दोबारा कभी नहीं होनी चाहिए

 

Spread the love

One thought on “अलीगंज अग्निकांड पर नाराज योगी, ताबड़तोड़ एक्शन जारी”

Comments are closed.

Politics Uttar Pradesh

कुर्मी बिरादरी को साधने में जुटी UP सरकार

यूपी में बड़े प्रशासनिक फेरबदल, 34 अधिकारियों के तबादले Lucknow : काफी दिनों से नेपथ्य में चल रहे कुर्मी बिरादरी के अधिकारियों के भाग्य चुनाव के समय बदले हैं। इस बिरादरी के तीन अफसर को जिलाधिकारी की कुर्सी सौंप गई है वहीं एक अवसर को एक जिले से दूसरे जिले में ट्रांसफर किया गया है। […]

Spread the love
Read More
Entertainment homeslider Uttar Pradesh

गणपति बप्पा की भक्ति में लीन दिखे शाहरुख खान, लालबागचा राजा के दरबार में टेका माथा

लालबागचा राजा के दरबार पहुंचे शाहरुख खान, माथे पर तिलक और हाथ में दूर्वा ने खींचा ध्यान Mumbai : बॉलीवुड के सुपरस्टार और ‘किंग खान’ के नाम से मशहूर शाहरुख खान एक बार फिर अपने सादगी भरे अंदाज को लेकर चर्चा में हैं। गणेश चतुर्थी के मौके पर शाहरुख खान अपने परिवार के साथ मुंबई […]

Spread the love
Read More
Uttar Pradesh

महराजगंज में DM का बड़ा एक्शन

जल जीवन मिशन में देरी पर एक्सईएन प्रदीप कनौजिया को नोटिस दो ब्लॉक के BDO भी निशाने पर उमेश चन्द्र त्रिपाठी Maharajganj :  विकास योजनाओं की रफ्तार और जमीन पर उनकी स्थिति परखने के लिए महराजगंज के मिठौरा ब्लॉक में सोमवार को हुई समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल का सख्त रुख देखने को […]

Spread the love
Read More