
Pune Murder News : पुणे के लोहगढ़ किले में 24 वर्षीय केतन विशाल अग्रवाल की मौत ने पूरे इलाके को हिला दिया है। शुरुआत में इसे एक हादसा माना गया था, लेकिन पुलिस जांच में इसे कथित तौर पर एक सुनियोजित हत्या का मामला बताया गया है। जांच में सामने आया है कि इस वारदात के पीछे केतन की मंगेतर सिया अग्रवाल और उसके कथित प्रेमी चेतन चौधरी की भूमिका हो सकती है। पुलिस का दावा है कि तकनीकी सबूत, कॉल डिटेल रिकॉर्ड और मोबाइल डेटा के आधार पर इस पूरे मामले की साजिश का पर्दाफाश हुआ है, जिसमें पासपोर्ट गायब करने से लेकर किले से धक्का देने तक की योजना शामिल बताई जा रही है।
लोहगढ़ किला केस: मंगेतर और प्रेमी गिरफ्तार
पुणे ग्रामीण पुलिस (SP संदीप गिल) के अनुसार, सिया अग्रवाल और केतन अग्रवाल की सगाई फरवरी 2026 में हुई थी और दोनों 18 जून को लोहगढ़ किले घूमने गए थे। रात करीब साढ़े 10 बजे सिया ने फोन कर बताया कि केतन किले से फिसलकर नीचे गिर गया है और उसकी मौत हो गई है। इसके बाद सुरक्षा गार्ड और परिजन मौके पर पहुंचे और शव बरामद किया गया। उसी दिन ADR (36/2026, धारा 194) दर्ज की गई। शुरुआती जांच में पुलिस को घटना संदिग्ध लगी क्योंकि केतन ट्रेकिंग का अनुभव रखता था,
इसलिए फिसलकर गिरने की संभावना पर सवाल उठे। परिवार की शिकायत के बाद जांच आगे बढ़ी और कॉल डिटेल रिकॉर्ड (CDR), तकनीकी साक्ष्य और सोशल मीडिया की जांच की गई। पुलिस के अनुसार, जांच में सामने आया कि सिया का पिछले लगभग एक साल से चेतन चौधरी के साथ संबंध था।
आरोप है कि दोनों ने मिलकर केतन की हत्या की योजना बनाई और उसे लोहगढ़ किले से धक्का देकर नीचे गिराया, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस का दावा है कि बाली यात्रा (प्री-वेडिंग शूट) के दौरान भी एक योजना बनी थी, लेकिन पासपोर्ट गायब होने के कारण वह यात्रा रद्द हो गई।
जांच में यह भी सामने आया कि केतन का पासपोर्ट कथित रूप से सिया ने ही गायब किया था, ताकि वह विदेश न जा सके। एक बार पहले भी किले पर जाने की कोशिश हुई थी, लेकिन तब घटना को अंजाम नहीं दिया गया। 18 जून को चेतन चौधरी किले पर पहुंचा और बाद में सिया और केतन भी वहां गए।
पुलिस के अनुसार, मौके पर चेतन ने केतन को धक्का दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। जांच में तकनीकी सर्विलांस, CDR और अन्य डिजिटल साक्ष्यों का उपयोग किया गया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और पूछताछ में कथित तौर पर जुर्म कबूलने की बात सामने आई है। मामले में आगे की जांच जारी है और हत्या का केस दर्ज किया गया है।
केतन अग्रवाल मौत: पिता ने साजिश का आरोप लगाया
केतन के पिता ने कहा कि यदि सिया शादी नहीं करना चाहती थी तो वह सीधे मना कर सकती थी और परिवार भी तुरंत शादी रद्द कर देता। उनका कहना है कि इसके बजाय इतना गंभीर और हिंसक कदम उठाना समझ से परे है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि इस तरह की “क्रूर सोच” ने उनके 26 वर्षीय बेटे की जान ले ली। उनके अनुसार, समाज को ऐसी मानसिकता पर गंभीरता से विचार करने की जरूरत है और यह भी समझना चाहिए कि ऐसी सोच आखिर आती कहां से है। केतन के पिता ने सरकार से अपील की कि मामले की सुनवाई तेजी से हो और आरोपियों को जल्द से जल्द कड़ी से कड़ी सजा मिले, ताकि समाज में एक सख्त संदेश जाए।
नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
खबरों में अपडेट रहना हमारी आदत है और सबसे आगे रहना मेरा जुनून। अब नया लुक ऐप भी ले आया है। आप सभी से अनुरोध है कि आप इसे अपना प्यार, दुलार और आशीर्वाद दें। आप सभी से निवेदन है कि मेरा न्यूज ऐप अपने अपने फोन में इंस्टॉल कर लीजिए। मैं आप सभी का आभारी रहूंगा…. https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews
ये भी पढ़े
अगले चार दिनों में यूपी समेत कई राज्यों में झमाझम बारिश के संकेत
504 करोड़ के सरकारी फंड घोटाले में IAS पंकज अग्रवाल गिरफ्तार


One thought on “बेवफा प्यार ने मंगेतर को लीला, प्रेम का खौफनाक अंत पढ़कर फट जाएगा कलेजा”
Comments are closed.