नौतनवां रेलवे अंडरपास के पास मध्य प्रदेश के रीवां निवासी व्यक्ति का मिला शव

  Nautanwa underpass death

उमेश चन्द्र त्रिपाठी

  Nautanwa underpass death :   नौतनवां कस्बे के राजेंद्र नगर रेलवे अंडरपास के पास मंगलवार की सुबह एक व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सुबह राहगीरों ने शव को देखा और इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के जेब से मिले एक मोबाइल के जरिए उसके परिजनों से संपर्क कर सूचना दी। वह मध्य प्रदेश का रहने वाला था।

बताया जा रहा है कि वह सोमवार की शाम से ही अंडरपास के पास बुरी हालत में मौजूद था। नशे के शक में लोगों ने उसे नजरअंदाज कर वहीं छोड़ दिया। जब सुबह हुई तो वह उसी स्थान पर मृत पाया गया। घटनास्थल पर पहुंचे थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह ने जांच के दौरान मृतक के पास से एक टूटा हुआ मोबाइल फोन बरामद किया गया। मोबाइल के माध्यम से संपर्क करने पर मृतक की पहचान श्रीनिवास सिंह चौहान पुत्र राजभान सिंह चौहान निवासी गायत्री नगर थाना विश्वविद्यालय, जिला रीवा मध्य प्रदेश के रूप में हुई।

ये भी पढ़े

कब्र से उठा राज: पूर्व फौजी की मौत के पीछे पत्नी और दोस्त की डरावनी साजिश

 

मृतक की बेटी ने पुलिस को बताया कि उनके पिता कुछ घरेलू कारणों से परेशान थे और बद्रीनाथ जाने की बात कहकर घर से निकले थे। यह भी बताया कि उनकी तबीयत अक्सर खराब रहती थी। श्रीनिवास सिंह चौहान भारतीय सेना से सेवानिवृत्त थे और वर्तमान में एक कोयला कारखाने में कार्यरत थे। परिजनों के अनुसार उन्हें यह जानकारी नहीं है कि वह नेपाल सीमा कैसे पहुंच गए? पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजनों को सूचना दे दिया गया है। वह लोग महराजगंज के लिए निकल चुके हैं।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

खबरों में अपडेट रहना हमारी आदत है और सबसे आगे रहना मेरा जुनून। अब नया लुक ऐप भी ले आया है। आप सभी से अनुरोध है कि आप इसे अपना प्यार, दुलार और आशीर्वाद दें। आप सभी से निवेदन है कि मेरा न्यूज ऐप अपने अपने फोन में इंस्टॉल कर लीजिए। मैं आप सभी का आभारी रहूंगा…. https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढ़े

कब्र से उठा राज: पूर्व फौजी की मौत के पीछे पत्नी और दोस्त की डरावनी साजिश

स्लोवाकिया की आर्थिक सफलता का राज: ऑटोमोबाइल और विदेशी निवेश

गिरिराज सिंह का बड़ा बयान- राहुल गांधी फैलाते हैं फर्जी जानकारी

RE-NEET 21 जून परीक्षा: Telegram पर बैन से बढ़ी सख्ती, जानें वजह

 

 

Spread the love

One thought on “नौतनवां रेलवे अंडरपास के पास मध्य प्रदेश के रीवां निवासी व्यक्ति का मिला शव”

Comments are closed.

वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी
Purvanchal

माननीय वित्त राज्यमंत्री भारत सरकार एवं प्रदेश अध्यक्ष श्री पंकज चौधरी जी का मारुती ट्रेडिंग कंपनी में भव्य स्वागत

उमेश चन्द्र त्रिपाठी आज नौतनवां स्थित मारुती ट्रेडिंग कंपनी में भारत सरकार के माननीय वित्त राज्यमंत्री एवं प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी का शुभ आगमन हुआ। इस अवसर पर नगर के प्रतिष्ठित व्यापारीगण, व्यापार मंडल के पदाधिकारी तथा अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।माननीय मंत्री जी का पुष्पमालाओं एवं अंगवस्त्रों के साथ भव्य एवं आत्मीय स्वागत किया […]

Spread the love
Read More
नौतनवा हस्ताक्षर अभियान
Purvanchal

नौतनवा में चला ग्रेट निकोबार बचाओ हस्ताक्षर अभियान, लोगों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

जिलाध्यक्ष विजय सिंह एडवोकेट के नेतृत्व में आयोजित अभियान में सैकड़ों लोगों ने हस्ताक्षर कर ग्रेट निकोबार संरक्षण के प्रति अपना समर्थन जतायाउमेश चन्द्र त्रिपाठी Nautanwa:महाराजगंज द्वारा घोषित कार्यक्रम के तहत अड्डा बाजार नौतनवां विधानसभा क्षेत्र में ग्रेट निकोबार को बचाने के लिए नेता प्रतिपक्ष श्री राहुल गांधी की मुहिम को आगे बढ़ते हुए जिलाध्यक्ष […]

Spread the love
Read More
BSF BGB
Purvanchal

प्रभारी मंत्री दया शंकर मिश्र “दयालु” ने शनिवार को लेहड़ा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

लिया विकास कार्यों का जायजा, कायाकल्प का आश्वासन उमेश चन्द्र त्रिपाठी Programa religioso de Maharajganj : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के 12 स्वर्णिम वर्ष पूरे होने के अवसर पर महाराजगंज के प्रभारी मंत्री दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’ ने शनिवार को फरेंदा विधानसभा क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध शक्तिपीठ मां लेहड़ा देवी मंदिर में पूजा-अर्चना […]

Spread the love
Read More