इम्तियाज़ अली की फिल्म पर अनुराग कश्यप का प्रतिक्रिया , बोले- दिल जीत लिया

Anurag Kashyap Imtiaz Ali

Anurag Kashyap Imtiaz Ali :  फिल्ममेकर अनुराग कश्यप ने अपने करीबी दोस्त और मशहूर निर्देशक इम्तियाज़ अली की नई फिल्म ‘मैं वापस आऊंगा’ की जमकर सराहना की है। कश्यप ने इस फिल्म को एक भावनात्मक और दिल को छू लेने वाला सिनेमाई अनुभव बताते हुए दर्शकों से इसे बड़े पर्दे पर जरूर देखने की अपील की है। सोशल मीडिया पर साझा किए गए एक पोस्ट में अनुराग कश्यप ने इम्तियाज़ अली को जन्मदिन की शुभकामनाएं भी दीं और उनकी क्रिएटिव टीम की खूब तारीफ की। उन्होंने इम्तियाज़ की एक ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर साझा करते हुए उन्हें मज़ाकिया अंदाज में “मटनखोर” नाम से भी संबोधित किया, जो दोनों के बीच दोस्ती भरे रिश्ते को दर्शाता है।

अपने पोस्ट में कश्यप ने हल्के-फुल्के अंदाज में इम्तियाज़ अली से यह भी कहा कि वे उनके पसंदीदा सहयोगियों को अपनी फिल्मों में शामिल करना बंद करें। उन्होंने लिखा कि इंडस्ट्री में हर किसी को काम करने का मौका मिलना चाहिए और सभी को बराबरी से अवसर मिलने चाहिए। अनुराग कश्यप ने लिखा, “एकदम नए @imtiazaliofficial। उनकी पहली फिल्म ‘चमकीला’ के बाद उनकी दूसरी फिल्म ‘मैं वापस आऊंगा’ सिनेमाघरों में चल रही है। जाकर देखें और आई लव यू मटनखोर।” उन्होंने आगे कहा कि इम्तियाज़ लगातार ऐसे ही प्रेरित करते रहें और दर्शकों का दिल जीतते रहें। फिल्म की तारीफ करते हुए कश्यप ने कहा कि यह एक ऐसी कहानी है जो भावनाओं, यादों और रिश्तों की गहराई को बहुत खूबसूरती से दिखाती है।

ये भी पढ़े

Mouni Roy का फिटनेस सीक्रेट: बिना डाइटिंग कैसे रहती हैं इतनी फिट और पतली?

उन्होंने फिल्म की पूरी अन्य टीम की भी सराहना की और कहा कि ऐसे प्रोजेक्ट्स भारतीय सिनेमा को नई दिशा देते हैं। मैं वापस आऊंगा’ इम्तियाज़ अली द्वारा निर्देशित एक रोमांटिक ड्रामा फिल्म है, जिसमें दिलजीत दोसांझ, नसीरुद्दीन शाह, वेदांग रैना, शरवरी और बनिता संधू जैसे कलाकार मुख्य भूमिकाओं में हैं। फिल्म की कहानी 95 वर्षीय ईशर सिंह ग्रेवाल के इर्द-गिर्द घूमती है, जिन्हें पाकिस्तान के सरगोधा जाने के दौरान स्ट्रोक आ जाता है। धीरे-धीरे उनकी यादें धुंधली होने लगती हैं और उनका पोता इंग्लैंड से उनके पास लौटता है, जिससे परिवार के अतीत से जुड़े कई राज़ सामने आते हैं।

फिल्म में विभाजन से पहले की एक गहरी और भावनात्मक प्रेम कहानी भी दिखाई गई है, जो वर्तमान और अतीत को जोड़ती है। ‘मैं वापस आऊंगा’ 12 जून को सिनेमाघरों में रिलीज़ हुई है और दर्शकों से इसे अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। अनुराग कश्यप ने फिल्म के सिनेमैटोग्राफर सिल्वेस्टर फोंसेका, संगीतकार ए.आर. रहमान और गीतकार इरशाद कामिल की भी जमकर प्रशंसा की है। उनके मुताबिक, इन सभी ने मिलकर फिल्म को एक यादगार अनुभव बना दिया है।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

खबरों में अपडेट रहना हमारी आदत है और सबसे आगे रहना मेरा जुनून। अब नया लुक ऐप भी ले आया है। आप सभी से अनुरोध है कि आप इसे अपना प्यार, दुलार और आशीर्वाद दें। आप सभी से निवेदन है कि मेरा न्यूज ऐप अपने अपने फोन में इंस्टॉल कर लीजिए। मैं आप सभी का आभारी रहूंगा…. https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews 

ये भी पढ़े

Mouni Roy का फिटनेस सीक्रेट: बिना डाइटिंग कैसे रहती हैं इतनी फिट और पतली?

गिरिराज सिंह का बड़ा बयान- राहुल गांधी फैलाते हैं फर्जी जानकारी

RE-NEET 21 जून परीक्षा: Telegram पर बैन से बढ़ी सख्ती, जानें वजह

Spread the love

One thought on “इम्तियाज़ अली की फिल्म पर अनुराग कश्यप का प्रतिक्रिया , बोले- दिल जीत लिया”

Comments are closed.

Entertainment

‘द रेवोल्यूशनरीज’ को मिले सलमान खान के सपोर्ट से खुश हुए भुवन बाम, आभार व्यक्त कर कही दिल की बात

The Revolutionaries : प्राइम वीडियो की पीरियड ड्रामा ‘द रिवोल्यूशनरीज़’ को हाल ही में रिलीज़ के बाद दर्शकों और क्रिटिक्स से खूब सराहना मिली है। इस पीरियड ड्रामा में आजादी के समय के एक अनकहे अध्याय पर रोशनी डाली गई है। मेकर्स ने इसे शानदार स्केल के साथ-साथ इमोशन ओर एक्शन से भरपूर बनाया है। […]

Spread the love
Read More
Entertainment

King की रिलीज डेट तय, शाहरुख बोले- अभी सिर्फ बात करूंगा, ट्रेलर बाद में

King Movie : बॉलीवुड के ‘किंग खान’ यानी शाहरुख खान के फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी है। लंबे समय से जिस फिल्म का इंतजार किया जा रहा है, उसकी रिलीज डेट पर खुद शाहरुख खान ने मुहर लगा दी है। सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बन रही बहुप्रतीक्षित एक्शन-एडवेंचर फिल्म ‘King’ 24 दिसंबर 2026 को […]

Spread the love
Read More
Entertainment

जैसलमेर के रेगिस्तान में शूट हुआ ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का क्लाइमैक्स, सामने आया जबरदस्त BTS वीडियो

300 करोड़ के क्लब के करीब पहुंची ‘मिर्जापुर:The Movie Mumbai : अली फजल, पंकज त्रिपाठी, दिव्येंदु शर्मा और रवि किशन जैसे दमदार कलाकारों से सजी ‘मिर्जापुर:The Movie’ इन दिनों सिनेमाघरों में दर्शकों का खूब मनोरंजन कर रही है। फिल्म को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है। रिलीज के महज 10 […]

Spread the love
Read More