प्रेम विवाह बना विवाद, बुआ-भतीजे मामले में मारपीट का वीडियो वायरल

Love Marriage Dispute in Bihar

Love Marriage Dispute in Bihar : बिहार के मधेपुरा जिले के शंकरपुर थाना क्षेत्र के हसनपुरा गांव से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां प्रेम विवाह करने वाली एक युवती के साथ उसके ही माता-पिता द्वारा कथित रूप से मारपीट किए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है।

बुआ-भतीजे की लव मैरिज बनी विवाद की जड़

जानकारी के अनुसार, हसनपुरा गांव की रहने वाली 22 वर्षीय पूजा कुमारी ने अपने रिश्ते के भतीजे लगने वाले बिट्टू कुमार के साथ करीब एक माह पहले प्रेम विवाह किया था। दोनों के घर पास-पास होने के कारण उनका संपर्क लंबे समय से था, जो धीरे-धीरे प्रेम संबंध में बदल गया। लेकिन इस रिश्ते से दोनों परिवार बेहद नाराज हो गए। मामला बढ़ने पर गांव में पंचायत बुलाई गई, जहां सामाजिक दबाव में प्रेमी युगल को अलग करने का निर्णय लिया गया।

पंचायत में हुआ विवादित फैसला

स्थानीय पंचायत में यह भी तय किया गया कि लड़का पक्ष पर एक लाख रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा, जो लड़की के परिवार को दिया गया। पंचायत के फैसले के बाद दोनों को अलग करने की कोशिश की गई, लेकिन मामला पूरी तरह शांत नहीं हुआ। कुछ समय बाद युवती को उसके माता-पिता अपने साथ मायके ले आए, जहां स्थिति और गंभीर हो गई।

वायरल वीडियो ने बढ़ाई सनसनी

8 जून को हुई कथित घटना के बाद एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें युवती के साथ मारपीट होती दिखाई दे रही है। वीडियो में दावा किया जा रहा है कि मां ने बेटी के बाल पकड़कर उसे जमीन पर गिराया, जबकि पिता ने भी कथित रूप से हिंसा की। इस वीडियो के वायरल होने के बाद पुलिस प्रशासन तुरंत हरकत में आया और युवती को सुरक्षित निकालकर थाने पहुंचाया गया।

 पुलिस ने शुरू की जांच

शंकरपुर थानाध्यक्ष के अनुसार, पीड़िता की ओर से लिखित शिकायत प्राप्त हुई है। वायरल वीडियो को भी जांच का हिस्सा बनाया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

 परिवार का पक्ष भी आया सामने

युवती की मां ने भावुक होकर बताया कि उन्होंने बेटी को बहुत प्यार से पाला और शिक्षा भी दिलाई, लेकिन उसने परिवार की इच्छा के खिलाफ जाकर शादी कर ली। उन्होंने यह भी कहा कि अब उनका बेटी से कोई संबंध नहीं है। वहीं लड़के के पिता का कहना है कि दोनों कई बार घर छोड़कर जा चुके थे और बाद में पंचायत के फैसले के बाद भी मामला शांत नहीं हुआ। उन्होंने दावा किया कि बाद में भी दोनों फिर से संपर्क में आए।


नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

खबरों में अपडेट रहना हमारी आदत है और सबसे आगे रहना मेरा जुनून। अब नया लुक ऐप भी ले आया है। आप सभी से अनुरोध है कि आप इसे अपना प्यार, दुलार और आशीर्वाद दें। आप सभी से निवेदन है कि मेरा न्यूज ऐप अपने अपने फोन में इंस्टॉल कर लीजिए। मैं आप सभी का आभारी रहूंगा…. https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढ़े

Spread the love

One thought on “प्रेम विवाह बना विवाद, बुआ-भतीजे मामले में मारपीट का वीडियो वायरल”

Comments are closed.

RJD
Bihar homeslider

नहीं रहे लालू यादव के ‘कबाब मंत्री’, पूर्व MLC अनवर अहमद का निधन

RJD राष्ट्रीय जनता दल के वरिष्ठ नेता और बिहार विधान परिषद के पूर्व सदस्य अनवर अहमद का रविवार को पटना में निधन हो गया। वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे और उनका इलाज पटना के एक निजी अस्पताल में चल रहा था। उनके निधन की खबर से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में शोक […]

Spread the love
Read More
A Unique Love Story
Bihar homeslider

अनोखी प्रेम कहानी: पति ने खुद कराई पत्नी और उसके प्रेमी की शादी

A Unique Love Story बिहार के नालंदा जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने पूरे इलाके में चर्चा छेड़ दी है। यहां तीन बच्चों की मां और एक विवाहित महिला ने अपने से 12 साल छोटे युवक के साथ मंदिर में शादी रचा ली। हैरानी की बात यह रही कि इस शादी में […]

Spread the love
Read More
Patliputra Railway Station
Bihar homeslider

परीक्षा के दिन रेलवे स्टेशन पर बवाल…पाटलिपुत्र रेलवे स्टेशन पर अभ्यर्थियों का हंगामा

Patliputra Railway Station बिहार में मद्य निषेध सिपाही भर्ती परीक्षा के पहले ही दिन भारी अव्यवस्था देखने को मिली। परीक्षा केंद्रों तक पहुंचने के लिए हजारों अभ्यर्थी रविवार सुबह पाटलिपुत्र रेलवे स्टेशन पहुंचे, लेकिन ट्रेनों के विलंब से पहुंचने पर उनका गुस्सा फूट पड़ा। देखते ही देखते विरोध प्रदर्शन हिंसक हो गया और स्टेशन परिसर […]

Spread the love
Read More