ND vs AFG: गिल और अय्यर 3000 ODI रन के करीब, इतिहास रचने का मौका

ND vs AFG

ND vs AFG : भारत और अफगानिस्तान के बीच 13 जून से शुरू हो रही तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला धर्मशाला के HPCA स्टेडियम में खेला जाएगा। यह सीरीज कई मायनों में खास मानी जा रही है, क्योंकि टीम इंडिया के दो प्रमुख बल्लेबाज शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर के पास एक बड़ा व्यक्तिगत रिकॉर्ड अपने नाम करने का सुनहरा अवसर है।

शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर दोनों ही इस समय 3000 ODI रन के बेहद करीब हैं और इस मैच में यह उपलब्धि हासिल कर सकते हैं। अगर ऐसा होता है तो दोनों खिलाड़ी भारतीय क्रिकेट इतिहास में सबसे तेज 3000 वनडे रन बनाने वाले बल्लेबाज बन जाएंगे और शिखर धवन का रिकॉर्ड तोड़ देंगे। अब तक भारत के लिए सबसे तेज 3000 ODI रन बनाने का रिकॉर्ड शिखर धवन के नाम है, जिन्होंने यह उपलब्धि 72 पारियों में हासिल की थी। लेकिन गिल और अय्यर इस रिकॉर्ड को पीछे छोड़ने के बेहद करीब हैं।

शुभमन गिल ने अब तक 61 पारियों में 2953 रन बना लिए हैं और उन्हें 3000 रन पूरे करने के लिए सिर्फ 47 रनों की जरूरत है। वहीं श्रेयस अय्यर ने 70 पारियों में 2977 रन बनाए हैं और उन्हें केवल 23 रन चाहिए। दोनों खिलाड़ियों का फॉर्म भी टीम इंडिया के लिए सकारात्मक संकेत दे रहा है। गिल ने हाल ही में अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच में शानदार शतक लगाया था और वह लगातार बेहतरीन लय में नजर आ रहे हैं।

दूसरी तरफ श्रेयस अय्यर भी लंबे समय के बाद वनडे टीम में वापसी कर रहे हैं। IPL 2026 में पंजाब किंग्स के लिए खेलते हुए उन्होंने लगभग 500 रन बनाए थे, जिससे उनकी फॉर्म मजबूत दिख रही है। हालांकि इस सीरीज से पहले भारत को दो बड़े झटके भी लगे हैं। विराट कोहली हैमस्ट्रिंग इंजरी के कारण सीरीज से बाहर हो गए हैं, वहीं हार्दिक पांड्या भी चोट के चलते टीम का हिस्सा नहीं बन पाए।


नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

खबरों में अपडेट रहना हमारी आदत है और सबसे आगे रहना मेरा जुनून। अब नया लुक ऐप भी ले आया है। आप सभी से अनुरोध है कि आप इसे अपना प्यार, दुलार और आशीर्वाद दें। आप सभी से निवेदन है कि मेरा न्यूज ऐप अपने अपने फोन में इंस्टॉल कर लीजिए। मैं आप सभी का आभारी रहूंगा…. https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढ़े

प्रेम विवाह बना विवाद, बुआ-भतीजे मामले में मारपीट का वीडियो वायरल

जोरहाट एयरबेस पर बड़ा हादसा: लैंडिंग में असंतुलित होकर क्रैश हुआ AN-32 विमान

बर्बर बलात्कार से लड़की के प्राइवेट पार्ट में आया था जख्म, ब्लीडिंग से गई जान

चुनावी प्रक्रिया में दखल से सुप्रीम कोर्ट का इनकार, मीनाक्षी नटराजन को बड़ा झटका

Spread the love

One thought on “ND vs AFG: गिल और अय्यर 3000 ODI रन के करीब, इतिहास रचने का मौका”

Comments are closed.

Sports

भारत बनाम बांग्लादेश सीरीज पर संकट, टीम इंडिया के दौरे को लेकर अभी भी संशय बरकरार

India vs Bangladesh Series 2026 : भारतीय क्रिकेट टीम के आगामी बांग्लादेश दौरे को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है। प्रस्तावित वनडे और T 20 इंटरनेशनल सीरीज को लेकर अभी तक कोई अंतिम फैसला नहीं हुआ है। हालांकि बांग्लादेश सरकार और क्रिकेट बोर्ड को अब भी उम्मीद है कि सितंबर 2026 में होने वाली इस सीरीज […]

Spread the love
Read More
Sports

\IND vs ZIM: श्रेयस अय्यर की कप्तानी में नई शुरुआत, जिम्बाब्वे दौरे के लिए भारत का पूरा स्क्वाड

IND vs ZIM : इंग्लैंड दौरे के बाद भारतीय क्रिकेट टीम अब जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन मैचों की टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज में नई शुरुआत करने के लिए तैयार है। सीरीज का पहला मुकाबला 23 जुलाई को खेला जाएगा। टीम की कमान एक बार फिर श्रेयस अय्यर के हाथों में होगी, जिनके नेतृत्व में भारत पहली […]

Spread the love
Read More
IND vs ENG
Sports

IND vs ENG : रोहित-कोहली की शानदार पारियां भी नहीं बचा सकीं टीम इंडिया, सीरीज गंवाई

IND vs ENG : इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के निर्णायक मुकाबले में टीम इंडिया को करारी हार का सामना करना पड़ा। 387 रन के विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय टीम जीत से दूर रह गई। हार के बाद कप्तान शुभमन गिल की कप्तानी, प्लेइंग इलेवन और मैच रणनीति पर सवाल खड़े हो […]

Spread the love
Read More