सुबह-सुबह मची चीख-पुकार, खगड़िया में घर के अंदर परिवार पर जानलेवा हमला

Deadly attack

घर में घुसकर ताबड़तोड़ वार, खगड़िया में महिला की मौत से इलाके में दहशत

Deadly attack बिहार के खगड़िया जिले में सोमवार सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। चौथम थाना क्षेत्र में अपराधियों ने एक घर में घुसकर परिवार के चार सदस्यों पर धारदार हथियार से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। इस खूनी हमले में एक महिला की मौत हो गई, जबकि 10 साल की बच्ची समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।

जानकारी के अनुसार वारदात सुबह उस समय हुई जब परिवार के सदस्य घर में मौजूद थे। बताया जा रहा है कि 4 से 5 हमलावर घर के बाहर पहुंचे और दरवाजा खटखटाया। जैसे ही परिवार के लोगों ने दरवाजा खोला, आरोपी जबरन घर में घुस गए और चाकू व अन्य धारदार हथियारों से हमला शुरू कर दिया।

ये भी पढ़े

कारागार विभाग में “गांधी प्रेम” का जोर, मलाईदार कुर्सियों पर दागियों का जोर

पीड़ित परिवार के रिश्तेदार राहुल कुमार ने मीडिया को बताया कि हमलावरों ने बिना किसी बातचीत के सीधे परिवार के सभी सदस्यों को निशाना बनाया। अचानक हुए इस हमले से घर में अफरा-तफरी मच गई और लोग अपनी जान बचाने की कोशिश करते रहे।

पुलिस के मुताबिक, हमले में गंभीर रूप से घायल रचना कुमारी की इलाज के दौरान मौत हो गई। अन्य घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिनमें एक 10 वर्षीय बच्ची भी शामिल है। सभी घायलों की हालत पर डॉक्टर लगातार नजर बनाए हुए हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार, परिवार में जयकांत पासवान, उनकी पत्नी, 30 वर्षीय बेटी और 10 साल की नातिन रहते थे। अपराधियों ने पहले घर का दरवाजा खुलवाया और फिर वारदात को अंजाम दिया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। डीएसपी ने बताया कि हमले के पीछे की वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है और आरोपियों की तलाश में छापेमारी की जा रही है। इस निर्मम घटना ने एक बार फिर बिहार में कानून-व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस का कहना है कि जल्द ही मामले का खुलासा कर दोषियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

 

Spread the love

Crime News Uttar Pradesh

BBD: अध्यापक के घर दिनदहाड़े लाखों की चोरी

नकदी व जेवरात बटोर ले गए बेखौफ चोर, पुलिस सक्रियता की खुली पोल BBD चौकी क्षेत्र के सिल्वर लाइन अपार्टमेंट ए में हुई घटना का मामला ए अहमद सौदागर Lucknow : राजधानी लखनऊ के BBD पुलिस चौकी क्षेत्र में चोरों के हौसले बुलंद हैं। बेखौफ चोरों ने दिनदहाड़े सिल्वर लाइन अपार्टमेंट ए में दिनदहाड़े धावा […]

Spread the love
Read More
Crime News Rajasthan

राजस्थान: प्रेमी संग गई तीन बच्चों की मां, परिवार ने किया जीवित महिला का श्राद्ध

Rajasthan: राजस्थान के बारां जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां तीन बच्चों की मां के कथित तौर पर प्रेमी के साथ चले जाने से नाराज परिजनों ने उससे सामाजिक रूप से नाता तोड़ने का फैसला किया। इसी के तहत परिवार ने शनिवार को जीवित महिला का प्रतीकात्मक श्राद्ध आयोजित किया। […]

Spread the love
Read More
Delhi homeslider National

दिल्ली में CJP संस्थापक अभिजीत दीपके हिरासत में, तिरंगा मार्च से पहले पुलिस की कार्रवाई

New Delhi:  कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रस्तावित ‘तिरंगा मार्च’ से पहले दिल्ली पुलिस ने पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने यह कार्रवाई तब की, जब दीपके पंचकुइयां रोड स्थित NCP-SCP के प्रवक्ता अनीश गवांडे के आवास से बाहर निकल रहे थे। पुलिस ने उन्हें एहतियाती हिरासत में लेने […]

Spread the love
Read More