हुगली में TMC–BJP कार्यकर्ताओं के बीच हिंसक झड़प, सांसद कल्याण बनर्जी घायल

TMC–BJP

TMC–BJP पश्चिम बंगाल के हुगली जिले के चंडीतला पुलिस स्टेशन के बाहर उस समय भारी तनाव फैल गया जब टीएमसी और बीजेपी कार्यकर्ताओं के बीच जोरदार झड़प हो गई। इस घटना में टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी घायल हो गए और उनके सिर में चोट लगने की खबर है।

जानकारी के अनुसार, टीएमसी नेताओं और कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी के विरोध में पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल पुलिस स्टेशन को ज्ञापन सौंपने पहुंचा था। लेकिन इससे पहले ही मौके पर माहौल तनावपूर्ण हो गया और देखते ही देखते दोनों पक्षों के कार्यकर्ता आमने-सामने आ गए। स्थिति तब और बिगड़ गई जब बीजेपी कार्यकर्ताओं ने टीएमसी कार्यकर्ताओं के खिलाफ “चोर-चोर” के नारे लगाए। इसके बाद दोनों दलों के बीच झड़प और हाथापाई शुरू हो गई, जिसमें टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी के सिर पर चोट लग गई। घटना के बाद उन्हें घायल अवस्था में सड़क पर बैठकर अपने सिर पर गीला रुमाल रखते हुए देखा गया।

ये भी पढ़े

गर्लफ्रेंड के 18वें जन्मदिन पर बॉयफ्रेंड ने किया कंडोम गिफ्ट

हालात को काबू में करने के लिए स्थानीय पुलिस के साथ केंद्रीय सुरक्षा बलों की भारी तैनाती करनी पड़ी। पुलिस ने मौके से उपद्रवियों को हटाकर स्थिति को नियंत्रित किया। घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए कल्याण बनर्जी ने इसे सुनियोजित हमला बताते हुए कड़ी निंदा की है। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस स्टेशन में ज्ञापन देने जाते समय उन्हें जानबूझकर निशाना बनाया गया।

गौरतलब है कि इससे पहले भी पश्चिम बंगाल में टीएमसी के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी पर हमला और विरोध प्रदर्शन की घटनाएं सामने आ चुकी हैं, जहां उन पर अंडे, जूते और पत्थर फेंके गए थे। उस दौरान उनकी सुरक्षा बढ़ा दी गई थी और उन्हें हेलमेट पहनकर सुरक्षित स्थान तक ले जाया गया था।

Spread the love

One thought on “हुगली में TMC–BJP कार्यकर्ताओं के बीच हिंसक झड़प, सांसद कल्याण बनर्जी घायल”

Comments are closed.

homeslider Uttar Pradesh

जन्मदिन पर आशुतोष रांका की बढ़ीं मुश्किलें, सौरव दास समेत CJP के 11 नेता हिरासत में

बर्थडे पर जेल जाएंगे आशुतोष रांका? सौरव दास की भी मजिस्ट्रेट के सामने पेशी, CJP ने गिरफ्तारी को बताया गैरकानूनी New Delhi : कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के नेताओं की जंतर-मंतर पर प्रदर्शन को लेकर मुश्किलें बढ़ गई हैं। पार्टी ने दावा किया है कि उसके सह-संयोजक सौरव दास और आशुतोष रांका को पुलिस ने […]

Spread the love
Read More
New Delhi
homeslider National

राष्ट्रीय सुरक्षा के फैसले केवल AI पर नहीं छोड़ सकते : राष्ट्रपति मुर्मु

New Delhi: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कहा है कि कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) का इस्तेमाल विज्ञान, राष्ट्रीय सुरक्षा और आर्थिक गतिविधियों समेत विभिन्न क्षेत्रों में तेजी से बढ़ रहा है, लेकिन राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े फैसले पूरी तरह AI के भरोसे नहीं छोड़े जा सकते। उन्होंने बदलती सुरक्षा चुनौतियों के बीच तकनीक के इस्तेमाल में संतुलित […]

Spread the love
Read More
Dehradun
homeslider Uttarakhand

उत्तराखंड में गुटखा-पान मसाले पर एक साल का प्रतिबंध, निर्माण और बिक्री पर रोक

Dehradun: उत्तराखंड सरकार ने गुटखा और तंबाकू-निकोटिन युक्त पान मसाले पर एक साल के लिए प्रतिबंध लगा दिया है। 13 अक्टूबर 2026 से लागू इस आदेश के तहत प्रदेश में ऐसे उत्पादों का निर्माण, भंडारण, वितरण और बिक्री नहीं की जा सकेगी। सरकार ने यह कदम लोगों के स्वास्थ्य की सुरक्षा और खाद्य सुरक्षा नियमों […]

Spread the love
Read More