मामा के इश्क में फंसी किशोरी ने उठाया ऐसा कदम कि प्रशासन के फूल गए हाथ पांव

Uncle's Romance

17 साल की लड़की और मामा से प्यार, शादी के लिए हाईटेंशन टॉवर पर जा चढ़ी

फिर दिखी एक लैला, अपने मजनू के लिए हाईटेंशन टॉवर पर जा चढ़ी

Uncle’s Romance मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। चितरंगी थाना क्षेत्र के धानी गांव में बुधवार दोपहर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक 17 वर्षीय नाबालिग लड़की अचानक हाईटेंशन बिजली टावर पर चढ़ गई। लड़की को ऊंचे टावर पर देख ग्रामीणों में दहशत फैल गई और मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई।
जानकारी के मुताबिक, घटना दोपहर करीब 12:30 बजे की है। ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद चितरंगी थाना प्रभारी सुदेश तिवारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। करीब एक घंटे तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन और लगातार समझाइश के बाद लड़की को सुरक्षित नीचे उतार लिया गया। सबसे हैरानी की बात यह रही कि यह पहली बार नहीं था। पुलिस के अनुसार, दो दिन पहले भी यही लड़की हाईटेंशन टावर पर चढ़ गई थी। उस समय भी पुलिस और ग्रामीणों ने समझाकर उसे सुरक्षित नीचे उतारा था। लगातार दूसरी बार हुई इस घटना ने प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है।

ये भी पढ़े

पति ने मायके जाने से किया इंकार तो पत्नी ने आठ महीने की बच्ची को पिला दिया तेजाब

प्राथमिक जांच में मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा बताया जा रहा है। पुलिस के अनुसार, लड़की गांव के ही एक नाबालिग लड़के से एकतरफा प्रेम करती है। दोनों रिश्ते में मामा-भांजी बताए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि लड़की शादी की जिद पर अड़ी थी, लेकिन लड़का इस रिश्ते को स्वीकार नहीं कर रहा था। थाना प्रभारी ने बताया कि लड़की मानसिक तनाव में चल रही थी और इसी वजह से उसने दोबारा ऐसा खतरनाक कदम उठाया। घटना के बाद पुलिस लड़की को थाने लेकर गई, जहां उसका मेडिकल परीक्षण कराया गया। साथ ही परिवार की मौजूदगी में उसकी काउंसलिंग भी की जा रही है।

ये भी पढ़े

IRCTC यूजर्स के लिए बड़ी राहत, मिनटों में भर जाएगी पैसेंजर डिटेल्स

प्रशासन का कहना है कि लड़की को मानसिक रूप से संभालने और दोबारा ऐसा कदम उठाने से रोकने की कोशिश की जा रही है। वहीं, गांव में इस घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। लगातार दूसरी बार हाईटेंशन टावर पर चढ़ने की घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और परिवार के साथ मिलकर स्थिति को सामान्य बनाने का प्रयास किया जा रहा है।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

Spread the love

Crime News Uttar Pradesh

नीला ड्रम हत्याकांड में आज बड़ा फैसला, मुस्कान-साहिल को फांसी देने की मांग

नीला ड्रम हत्याकांड: मुस्कान और साहिल को आज सुनाई जाएगी सजा, सौरभ के परिवार ने की फांसी देने की मांग Meerut : देशभर में चर्चित मेरठ के सौरभ राजपूत हत्याकांड में आज, 14 अक्टूबर को अदालत मुस्कान रस्तोगी और साहिल शुक्ला की सजा पर फैसला सुनाएगी। हत्या और साक्ष्य मिटाने के मामले में दोषी ठहराए […]

Spread the love
Read More
homeslider Uttar Pradesh

जन्मदिन पर आशुतोष रांका की बढ़ीं मुश्किलें, सौरव दास समेत CJP के 11 नेता हिरासत में

बर्थडे पर जेल जाएंगे आशुतोष रांका? सौरव दास की भी मजिस्ट्रेट के सामने पेशी, CJP ने गिरफ्तारी को बताया गैरकानूनी New Delhi : कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के नेताओं की जंतर-मंतर पर प्रदर्शन को लेकर मुश्किलें बढ़ गई हैं। पार्टी ने दावा किया है कि उसके सह-संयोजक सौरव दास और आशुतोष रांका को पुलिस ने […]

Spread the love
Read More
New Delhi
homeslider National

राष्ट्रीय सुरक्षा के फैसले केवल AI पर नहीं छोड़ सकते : राष्ट्रपति मुर्मु

New Delhi: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कहा है कि कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) का इस्तेमाल विज्ञान, राष्ट्रीय सुरक्षा और आर्थिक गतिविधियों समेत विभिन्न क्षेत्रों में तेजी से बढ़ रहा है, लेकिन राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े फैसले पूरी तरह AI के भरोसे नहीं छोड़े जा सकते। उन्होंने बदलती सुरक्षा चुनौतियों के बीच तकनीक के इस्तेमाल में संतुलित […]

Spread the love
Read More