IT जॉब छोड़ बना किसान, फिर खेत में बिजली गिरने से चली गई जान, बेंगलुरु में दर्दनाक घटना

IT

IT कर्नाटक के कोडागु जिले के मडिकेरी कस्बे से एक बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है। IT सेक्टर की नौकरी छोड़कर खेती और किसानों के लिए आधुनिक तकनीक पर काम कर रहे 43 वर्षीय टेक इंजीनियर रोशन बालकृष्ण की बिजली गिरने से मौत हो गई। यह हादसा मैसूरु जिले में उस समय हुआ, जब वह अपनी कृषि भूमि का निरीक्षण करने पहुंचे थे। जानकारी के अनुसार, रोशन अपनी पत्नी और छोटे बेटे के साथ मैसूरु गए थे। वहां वे कृषि योजनाओं को आगे बढ़ाने के लिए जमीन का निरीक्षण कर रहे थे। इसी दौरान वे एक आम के पेड़ के नीचे खड़े होकर आम तोड़ रहे थे, तभी अचानक तेज बिजली गिर गई। बिजली की चपेट में आने से रोशन गंभीर रूप से घायल हो गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

ये भी पढ़े

मामा के इश्क में फंसी किशोरी ने उठाया ऐसा कदम कि प्रशासन के फूल गए हाथ पांव

बताया जा रहा है कि घटना के समय वहां मौजूद एक अन्य व्यक्ति भी बिजली की चपेट में आया, लेकिन उसे मामूली चोटें आई हैं और वह सुरक्षित है। स्थानीय लोगों ने तुरंत सहायता पहुंचाई और परिवार को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने रोशन को मृत घोषित कर दिया।

किसानों के लिए काम करना चाहते थे रोशन

रोशन बालकृष्ण पहले IT क्षेत्र में कार्यरत थे, लेकिन उन्होंने नौकरी छोड़कर कृषि क्षेत्र में कुछ नया करने का फैसला लिया था। एक मित्र के साथ मिलकर उन्होंने आधुनिक कृषि उपकरणों का व्यवसाय शुरू किया था। इसके तहत वे किसानों को ट्रैक्टर, ड्रोन, ऑटोमैटिक सिंचाई सिस्टम और अन्य आधुनिक तकनीकी उपकरण उपलब्ध कराते थे। मित्रों और परिचितों के मुताबिक, रोशन अक्सर कहा करते थे कि कृषि भारत की रीढ़ है और तकनीक के जरिए किसानों की जिंदगी बेहतर बनाई जा सकती है। वे कई किसान समूहों के साथ मिलकर किसानों को नई तकनीक अपनाने के लिए प्रेरित भी करते थे।

परिवार को पाँच लाख रुपये मुआवजे की घोषणा

इस हादसे के बाद मैसूरु जिला आपदा प्रबंधन इकाई ने रोशन के परिवार को पाँच लाख रुपये मुआवजा देने की घोषणा की है। इसमें चार लाख रुपये राज्य आपदा प्रतिक्रिया कोष (SDRF) और एक लाख रुपये राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया कोष (NDRF) से दिए जाएंगे। प्रशासन ने कहा है कि सहायता राशि जल्द परिवार के खाते में भेजी जाएगी।

ये भी पढ़े

पति ने मायके जाने से किया इंकार तो पत्नी ने आठ महीने की बच्ची को पिला दिया तेजाब

मानसून में सावधानी बरतने की अपील

इस घटना के बाद स्थानीय किसान संगठनों और IT पेशेवरों ने गहरा दुख जताया है। लोगों ने मानसून के दौरान खेतों में काम करते समय विशेष सावधानी बरतने की अपील की है। मौसम खराब होने पर ऊंचे पेड़ों के नीचे खड़ा होना जानलेवा साबित हो सकता है।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

Spread the love

One thought on “IT जॉब छोड़ बना किसान, फिर खेत में बिजली गिरने से चली गई जान, बेंगलुरु में दर्दनाक घटना”

Comments are closed.

Today's Horoscope
Astrology homeslider Uttar Pradesh

आज किन राशियों को मिल सकता है बड़ा लाभ?

Today’s Horoscope मेष : आज दिनभर प्रतिकूलता का सामना करना पड़ेगा। शारीरिक और मानसिकरूप से आप अस्वस्थता का अनुभव करेंगे। व्यर्थ खर्च की मात्रा भी बढ़ेगी। पूंजी- निवेश करने के लिए ध्यान रखिएगा। परोपकार करने में गंवाने की नौबत आएगी। लेन-देन करते समय संभलकर रहें। आध्यात्मिकता के प्रति रुचि अधिक रहेगी। वृषभ : आज का […]

Spread the love
Read More
Crime News Uttar Pradesh

प्रयागराज: दस हजार रुपए की रिश्वत लेते फील्ड अफसर और दलाल ट्रैप

एंटी करप्शन संगठन की प्रयागराज टीम नें की कड़ी कार्रवाई ए अहमद सौदागर Lucknow : एंटी करप्शन संगठन ने प्रयागराज में बड़ी ट्रैप कार्रवाई की है।भ्रष्टाचार निवारण संगठन की प्रयागराज इकाई ने यूपी सहकारी ग्राम विकास बैंक, रानीगंज, प्रतापगढ़ के फील्ड ऑफिसर और उसके प्राइवेट दलाल को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ […]

Spread the love
Read More
homeslider Uttar Pradesh

बुजुर्ग को सीपीआर देकर जान बचाने वाले आरक्षी को पुलिस कमिश्नर ने किया सम्मानित

सिपाही के हौसले को सलाम करते हुए पुलिस आयुक्त तरूण गाबा ने प्रशस्ति पत्र और नकद इनाम देकर नवाजा ए अहमद सौदागर Lucknow : महानगर क्षेत्र स्थित डंडहिया मार्केट में रविवार को पत्नी के साथ सब्जी लेने गए सेक्टर सी निवासी अनिल लांबा अचानक गश खाकर गिर पड़े। सड़क पर गिरते ही वह बेहोश हो […]

Spread the love
Read More