पति ने मायके जाने से किया इंकार तो पत्नी ने आठ महीने की बच्ची को पिला दिया तेजाब

Rajasthan

Rajasthan राजस्थान के खैरथल-तिजारा जिले के भिवाड़ी से इंसानियत को झकझोर देने वाली एक दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां एक मां पर अपनी ही आठ महीने की दुधमुंही बच्ची को कथित रूप से तेजाब पिलाने का गंभीर आरोप लगा है। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है, जबकि मासूम बच्ची अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रही है।

यह मामला भिवाड़ी के कैप्टन चौक इलाके का बताया जा रहा है। पुलिस के अनुसार, बच्ची का पिता मोहित रोज की तरह काम पर गया हुआ था। घर में उसकी पत्नी और आठ महीने की बेटी अकेले थे। इसी दौरान महिला ने कथित तौर पर बच्ची को तेजाब पिला दिया। तेजाब पीते ही बच्ची की हालत अचानक बिगड़ गई। मासूम दर्द से तड़पने लगी और उसके मुंह व नाक से खून बहने लगा। घटना की जानकारी मिलते ही पिता तुरंत घर पहुंचे और बच्ची को लेकर भिवाड़ी के अस्पताल पहुंचे। हालत गंभीर होने के कारण डॉक्टरों ने बच्ची को तुरंत अलवर के शिशु अस्पताल रेफर कर दिया।

ये भी पढ़े

IRCTC यूजर्स के लिए बड़ी राहत, मिनटों में भर जाएगी पैसेंजर डिटेल्स

वेंटिलेटर पर जिंदगी की जंग लड़ रही मासूम

फिलहाल बच्ची की हालत बेहद नाजुक बनी हुई है। डॉक्टरों के मुताबिक, तेजाब शरीर के अंदरूनी अंगों को गंभीर नुकसान पहुंचा सकता है। बच्ची का इलाज अलवर शिशु अस्पताल में डॉक्टर राशि कौशिक की निगरानी में किया जा रहा है। चिकित्सकों की विशेष टीम लगातार उसकी जान बचाने में जुटी हुई है।

ये भी पढ़े

कुवैत पर मिसाइल और ड्रोन हमला, पश्चिम एशिया में फिर गहराया संकट

पिता का रो-रोकर बुरा हाल

घटना के बाद पिता मोहित का रो-रोकर बुरा हाल है। उसने कहा कि मेरी तो एक ही बेटी थी, उसके साथ भी ऐसा कर दिया। पिता की यह बात सुनकर अस्पताल में मौजूद लोग भी भावुक हो गए। पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि महिला अपने पीहर जाना चाहती थी, लेकिन पति ने उसे जाने से मना कर दिया था। इसी बात से नाराज होकर उसने गुस्से में यह खौफनाक कदम उठाया। हालांकि, पुलिस अभी पूरे मामले की जांच कर रही है और आस-पास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। वहीं प्रशासन और डॉक्टरों की कोशिश है कि मासूम बच्ची की जान बचाई जा सके।


Spread the love

Today's Horoscope
Astrology homeslider Uttar Pradesh

आज किन राशियों को मिल सकता है बड़ा लाभ?

Today’s Horoscope मेष : आज दिनभर प्रतिकूलता का सामना करना पड़ेगा। शारीरिक और मानसिकरूप से आप अस्वस्थता का अनुभव करेंगे। व्यर्थ खर्च की मात्रा भी बढ़ेगी। पूंजी- निवेश करने के लिए ध्यान रखिएगा। परोपकार करने में गंवाने की नौबत आएगी। लेन-देन करते समय संभलकर रहें। आध्यात्मिकता के प्रति रुचि अधिक रहेगी। वृषभ : आज का […]

Spread the love
Read More
Crime News Uttar Pradesh

प्रयागराज: दस हजार रुपए की रिश्वत लेते फील्ड अफसर और दलाल ट्रैप

एंटी करप्शन संगठन की प्रयागराज टीम नें की कड़ी कार्रवाई ए अहमद सौदागर Lucknow : एंटी करप्शन संगठन ने प्रयागराज में बड़ी ट्रैप कार्रवाई की है।भ्रष्टाचार निवारण संगठन की प्रयागराज इकाई ने यूपी सहकारी ग्राम विकास बैंक, रानीगंज, प्रतापगढ़ के फील्ड ऑफिसर और उसके प्राइवेट दलाल को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ […]

Spread the love
Read More
homeslider Uttar Pradesh

बुजुर्ग को सीपीआर देकर जान बचाने वाले आरक्षी को पुलिस कमिश्नर ने किया सम्मानित

सिपाही के हौसले को सलाम करते हुए पुलिस आयुक्त तरूण गाबा ने प्रशस्ति पत्र और नकद इनाम देकर नवाजा ए अहमद सौदागर Lucknow : महानगर क्षेत्र स्थित डंडहिया मार्केट में रविवार को पत्नी के साथ सब्जी लेने गए सेक्टर सी निवासी अनिल लांबा अचानक गश खाकर गिर पड़े। सड़क पर गिरते ही वह बेहोश हो […]

Spread the love
Read More