ट्विशा शर्मा मौत मामले में बड़ा मोड़, CBI ने सास गिरिबाला सिंह को किया गिरफ्तार

Twisha Sharma Case

Twisha Sharma Case : मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से सामने आए चर्चित ट्विशा शर्मा मौत मामले में अब बड़ा मोड़ आ गया है। केंद्रीय जांच एजेंसी CBI ने इस मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए ट्विशा शर्मा की सास गिरिबाला सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि गुरुवार सुबह CBI की टीम भोपाल के कटारा हिल्स स्थित उनके घर पहुंची थी, जहां से उन्हें हिरासत में लिया गया। इस गिरफ्तारी के बाद पूरे मामले ने फिर से तूल पकड़ लिया है और लोगों के बीच इस केस को लेकर चर्चा तेज हो गई है।

हाईकोर्ट से जमानत रद्द होने के बाद हुई कार्रवाई

जानकारी के मुताबिक, बुधवार देर रात करीब 1 बजे जबलपुर हाईकोर्ट ने गिरिबाला सिंह की अग्रिम जमानत रद्द कर दी थी। इसके बाद से ही उनकी गिरफ्तारी तय मानी जा रही थी। इससे पहले 15 मई को उन्हें कोर्ट से अग्रिम जमानत मिली थी। लेकिन ट्विशा शर्मा के परिवार ने इस फैसले को चुनौती देते हुए हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी। कोर्ट में सुनवाई के बाद उनकी बेल कैंसिल कर दी गई, जिसके तुरंत बाद CBI ने कार्रवाई शुरू कर दी।

CBI टीम पहुंची ससुराल

गुरुवार सुबह CBI की टीम गिरिबाला सिंह के घर पहुंची। पहले उन्हें नोटिस दिया गया और बाद में पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया। बताया जा रहा है कि CBI जल्द ही उन्हें कोर्ट में पेश करेगी। इस पूरे मामले में जांच एजेंसी लगातार नए सबूत जुटाने में लगी हुई है। CBI अधिकारियों का मानना है कि केस से जुड़े कई अहम तथ्य अभी सामने आने बाकी हैं।

सीन रीक्रिएट कर जुटाए गए सबूत

इससे पहले बुधवार शाम CBI ने ट्विशा शर्मा मौत मामले में सीन रीक्रिएट किया था। जांच टीम उस छत पर पहुंची जहां ट्विशा ने कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या की थी। अधिकारियों ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और पूरे घटनाक्रम को दोबारा समझने की कोशिश की। जांच के दौरान ट्विशा के पति समर्थ और सास गिरिबाला सिंह को आमने-सामने बैठाकर पूछताछ भी की गई। समर्थ फिलहाल पुलिस रिमांड पर है और आगे भी दोनों से संयुक्त पूछताछ की तैयारी की जा रही है।

परिवार ने लगाए गंभीर आरोप

ट्विशा शर्मा के परिवार ने शुरुआत से ही इस मामले में ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए थे। परिवार का दावा है कि ट्विशा को लगातार मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था। इसी वजह से यह मामला अब सिर्फ आत्महत्या तक सीमित नहीं रह गया, बल्कि इसमें कई अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है। CBI की एंट्री के बाद लोगों को उम्मीद है कि जल्द ही इस केस का पूरा सच सामने आएगा।

पूरे प्रदेश में चर्चा का विषय बना मामला

ट्विशा शर्मा मौत मामला मध्य प्रदेश के सबसे चर्चित मामलों में शामिल हो गया है। सोशल मीडिया से लेकर राजनीतिक गलियारों तक इस केस की चर्चा हो रही है। अब सभी की नजरें CBI जांच और कोर्ट की अगली सुनवाई पर टिकी हुई हैं। आने वाले दिनों में इस मामले में और बड़े खुलासे हो सकते हैं।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

खबरों में अपडेट रहना हमारी आदत है और सबसे आगे रहना मेरा जुनून। अब नया लुक ऐप भी ले आया है। आप सभी से अनुरोध है कि आप इसे अपना प्यार, दुलार और आशीर्वाद दें। आप सभी से निवेदन है कि मेरा न्यूज ऐप अपने अपने फोन में इंस्टॉल कर लीजिए। मैं आप सभी का आभारी रहूंगा…. https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढ़े

मामा के इश्क में फंसी किशोरी ने उठाया ऐसा कदम कि प्रशासन के फूल गए हाथ पांव

अजमेर में रिश्तों का खौफनाक अंत, बेटे ने रची परिवार की हत्या की साजिश

पति ने मायके जाने से किया इंकार तो पत्नी ने आठ महीने की बच्ची को पिला दिया तेजाब

IRCTC यूजर्स के लिए बड़ी राहत, मिनटों में भर जाएगी पैसेंजर डिटेल्स

 

Spread the love

2 thoughts on “ट्विशा शर्मा मौत मामले में बड़ा मोड़, CBI ने सास गिरिबाला सिंह को किया गिरफ्तार”

Comments are closed.

Madhya Pradesh Politics

अपना दल (एस) ने तेज किया संगठन विस्तार, पदाधिकारियों को सौंपी जिला कमान

Bhopal: अपना दल (एस) ने मध्य प्रदेश में संगठन विस्तार की तैयारियां तेज कर दी हैं। दल के संगठन प्रमुख और यूपी कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल के निर्देशन पर राष्ट्रीय महासचिव एवं मध्य प्रदेश प्रभारी आर. बी. सिंह पटेल के मार्गदर्शन में संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के लिए राष्ट्रीय एवं प्रदेश पदाधिकारियों […]

Spread the love
Read More
Health Madhya Pradesh

मध्य प्रदेश में अंग प्रत्यारोपण केंद्रों की कमी पर सवाल

Madhya Pradesh: किसी परिवार के लिए इससे बड़ा दुख क्या होगा कि उसका अपना कोई सदस्य दुनिया से चला जाए, लेकिन यदि उसी दुख के बीच उसके अंग कई दूसरी जिंदगियों को बचा सकते हों तों! लेकिन प्रश्न यह है कि क्या हमारे पास उन अंगों को जरूरतमंद मरीजों तक पहुंचाने की उचित व्यवस्था है? […]

Spread the love
Read More
Jhansi
homeslider Madhya Pradesh Rajasthan Uttar Pradesh

त्योहारों पर यात्रियों को राहत: खजुराहो-उदयपुर सिटी के बीच चलेगी फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन

Jhansi: त्योहारों के दौरान यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेल प्रशासन ने खजुराहो और उदयपुर सिटी के बीच फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। ट्रेन संख्या 04141/04142 खजुराहो-उदयपुर सिटी-खजुराहो का संचालन निर्धारित अवधि में कुल 13 फेरे किया जाएगा। इससे खजुराहो, झांसी, ग्वालियर, आगरा सहित राजस्थान के कई शहरों के यात्रियों […]

Spread the love
Read More