नीला ड्रम हत्याकांड में आज बड़ा फैसला, मुस्कान-साहिल को फांसी देने की मांग

नीला ड्रम हत्याकांड: मुस्कान और साहिल को आज सुनाई जाएगी सजा, सौरभ के परिवार ने की फांसी देने की मांग

Meerut : देशभर में चर्चित मेरठ के सौरभ राजपूत हत्याकांड में आज, 14 अक्टूबर को अदालत मुस्कान रस्तोगी और साहिल शुक्ला की सजा पर फैसला सुनाएगी। हत्या और साक्ष्य मिटाने के मामले में दोषी ठहराए जाने के बाद दोनों की निगरानी जेल प्रशासन ने बढ़ा दी है। वहीं, सौरभ के परिजनों ने आरोपियों को फांसी की सजा देने की मांग की है। फैसले से पहले पीड़ित परिवार को अदालत से न्याय मिलने की उम्मीद है।

सजा के फैसले से पहले तनाव में मुस्कान और साहिल

जेल प्रशासन के मुताबिक, दोषी करार दिए जाने के बाद से मुस्कान और साहिल के व्यवहार में बदलाव देखा गया है। दोनों पहले की तुलना में कम बातचीत कर रहे हैं और चुप रहने लगे हैं। मुस्कान ने पूजा-पाठ भी कम कर दिया है। उनकी मानसिक स्थिति को देखते हुए चिकित्सकीय परीक्षण और काउंसिलिंग कराई जा रही है।

वरिष्ठ जेल अधीक्षक डॉ. वीरेश राज शर्मा के अनुसार, दोनों की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। जेल प्रशासन उनकी सुरक्षा और निगरानी को लेकर भी सतर्क है। अदालत की ओर से पेशी के संबंध में निर्देश मिलने के बाद आगे की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

राम की पैड़ी पर सजेगी भक्ति की शाम, ‘अवधिया के राजा’ पेश करेंगे साधु तिवारी

जेल से बेटी पीहू के नाम मुस्कान ने लिखी चिट्ठी

सजा के इंतजार के बीच मुस्कान को अपनी दोनों बेटियों के भविष्य की चिंता सता रही है। वह अपनी बड़ी बेटी पीहू से मिलने और उससे फोन पर बात करने की इच्छा जता रही है। हालांकि, जेल प्रशासन का कहना है कि उसके पास बच्ची का मोबाइल नंबर या पता उपलब्ध नहीं है।

ऐसे में मुस्कान को बेटी के नाम चिट्ठी लिखने के लिए जरूरी सामान उपलब्ध कराया गया। जेल प्रशासन के मुताबिक, मुस्कान ने अपनी बड़ी बेटी पीहू के लिए पत्र भी लिखा है। सजा के फैसले से पहले बेटी से मिलने की उसकी इच्छा चर्चा का विषय बनी हुई है।

सौरभ के परिवार की मांग- आरोपियों को मिले फांसी की सजा

दूसरी ओर, सौरभ राजपूत के परिजनों ने दोनों दोषियों के लिए कड़ी से कड़ी सजा की मांग की है। सौरभ की मां रेणु राजपूत का कहना है कि परिवार को फांसी से कम की सजा मंजूर नहीं है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि जरूरत पड़ी तो न्याय के लिए हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट तक लड़ाई लड़ी जाएगी।

अदालत के फैसले से पहले परिवार की ओर से पूजा-अर्चना भी की जा रही है। परिजनों को उम्मीद है कि अदालत इस मामले में ऐसा फैसला सुनाएगी, जिससे उन्हें न्याय मिल सके।

क्या था मेरठ का चर्चित नीला ड्रम हत्याकांड?

यह मामला मेरठ के ब्रह्मपुरी क्षेत्र का है। अभियोजन पक्ष के मामले के अनुसार, 3 मार्च 2025 की रात मुस्कान रस्तोगी और उसके प्रेमी साहिल शुक्ला ने मिलकर मुस्कान के पति सौरभ राजपूत की हत्या की थी। आरोप था कि सौरभ को खाने में बेहोशी की दवा दी गई और इसके बाद चाकू से वार कर उसकी हत्या कर दी गई।

हत्या के बाद शव के टुकड़े कर उन्हें नीले ड्रम में रखकर सीमेंट से बंद कर दिया गया था। वारदात के बाद दोनों हिमाचल प्रदेश चले गए थे। बाद में 18 मार्च 2025 को उनकी गिरफ्तारी हुई और ड्रम से सौरभ के शव के अवशेष बरामद किए गए।

मामले की सुनवाई के दौरान मेरठ की जिला अदालत ने 30 सितंबर को मुस्कान और साहिल को हत्या तथा साक्ष्य मिटाने के मामले में दोषी ठहराया था। अब 14 अक्टूबर को दोनों की सजा पर फैसला सुनाया जाना है। इस फैसले पर पीड़ित परिवार के साथ-साथ पूरे मामले पर नजर रखने वाले लोगों की निगाहें टिकी हैं।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढें 

जन्मदिन पर आशुतोष रांका की बढ़ीं मुश्किलें, सौरव दास समेत CJP के 11 नेता हिरासत में

UP सिडको की बड़ी कार्रवाई: RCB इन्फ्राकॉन्स का अनुबंध निरस्त, पांच साल के लिए ब्लैकलिस्ट

UP सिडको की बड़ी कार्रवाई: RCB इन्फ्राकॉन्स का अनुबंध निरस्त, पांच साल के लिए ब्लैकलिस्ट

खुदरा महंगाई ने रिकॉर्ड तोड़े, मोदी सरकार अक्षमः तिवारी

उत्तराखंड में गुटखा-पान मसाले पर एक साल का प्रतिबंध, निर्माण और बिक्री पर रोक

LTCG टैक्स पर निर्मला सीतारमण का बड़ा बयान, शेयर बाजार में उछाल

लद्दाख पर चीन का फिर विवादित दावा, 28 जगहों के नाम तय करने पर भारत का विरोध

आज किन राशियों को मिल सकता है बड़ा लाभ?

नेपाल में फ्लैश फ्लड से बाढ़ की आशंका के मद्देनजर महराजगंज प्रशासन अलर्ट

Spread the love

homeslider Uttar Pradesh

जन्मदिन पर आशुतोष रांका की बढ़ीं मुश्किलें, सौरव दास समेत CJP के 11 नेता हिरासत में

बर्थडे पर जेल जाएंगे आशुतोष रांका? सौरव दास की भी मजिस्ट्रेट के सामने पेशी, CJP ने गिरफ्तारी को बताया गैरकानूनी New Delhi : कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के नेताओं की जंतर-मंतर पर प्रदर्शन को लेकर मुश्किलें बढ़ गई हैं। पार्टी ने दावा किया है कि उसके सह-संयोजक सौरव दास और आशुतोष रांका को पुलिस ने […]

Spread the love
Read More
Uttar Pradesh

UP सिडको की बड़ी कार्रवाई: RCB इन्फ्राकॉन्स का अनुबंध निरस्त, पांच साल के लिए ब्लैकलिस्ट

प्रयागराज के बाल चिकित्सालय निर्माण में देरी पर एक्शन, 55 लाख की बैंक गारंटी जब्त; कई अभियंताओं के खिलाफ विभागीय और कानूनी कार्रवाई के निर्देश Lucknow/Prayagraj : उत्तर प्रदेश राज्य निर्माण एवं अवस्थापना विकास निगम (यूपी सिडको) ने निर्माण कार्यों में लापरवाही और फर्म के पंजीकरण में कथित अनियमितताओं के मामले में बड़ी कार्रवाई की […]

Spread the love
Read More
Uttar Pradesh

राम की पैड़ी पर सजेगी भक्ति की शाम, ‘अवधिया के राजा’ पेश करेंगे साधु तिवारी

अयोध्या में ‘नई नवेली’ की खास शाम में ‘अवधिया के राजा’ को अपनी आवाज़ से जीवंत करेंगे साधु तिवारी Ayodhya : भक्ति और आध्यात्मिकता के रंग में रंगी अयोध्या में गायक साधु तिवारी राम की पैड़ी पर आयोजित नई नवेली’ की एक खास शाम में ‘अवधिया के राजा’ प्रस्तुत करेंगे। इस विशेष अवसर पर फिल्म […]

Spread the love
Read More