Bihar : मांझी की किश्ती पर हमला, केंद्रीय मंत्री की सुरक्षा में भारी लापरवाही

Bihar

बिहार के गया में पूर्व CM जीतनराम मांझी की सुरक्षा में सेंध

Bihar जीतनराम मांझी पर बिहार के गया जिले में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान हमला हुआ है। जानकारी के मुताबिक गयाजी के खिजरसराय इलाके में भाषण देते समय कुछ असामाजिक तत्वों ने मंच की ओर पत्थर फेंके। पत्थर केंद्रीय मंत्री के बेहद करीब जाकर गिरे, हालांकि वह बाल-बाल बच गए। बताया जा रहा है कि यह घटना शुक्रवार शाम एक निजी स्कूल के कार्यक्रम के दौरान हुई। घटना के बाद कार्यक्रम स्थल पर अफरा-तफरी मच गई और सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

ये भी पढ़े

गर्मियों में आंखों में जलन और सूखेपन से हैं परेशान? जानिए बचाव के आसान और असरदार उपाय

पुलिस ने मामले में दो नाबालिग लड़कों को हिरासत में लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है कि आखिर पत्थरबाजी के पीछे क्या वजह थी। मौके पर मौजूद नीमचक बथानी DSP सुरेंद्र कुमार सिंह और एसडीओ केशव आनंद ने भी आरोपियों से पूछताछ की। घटना के बाद कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए जीतनराम मांझी ने कहा कि उन्होंने पत्थर आते हुए नहीं देखा, लेकिन कुछ लोग अच्छे काम में बाधा डालना चाहते हैं।उन्होंने कहा कि क्या आया, क्या गया हम नहीं देखे। कुछ लोग अच्छा काम नहीं होने देना चाहते हैं, वही ऐसा कर रहे हैं।

पहले भी मिल चुकी है धमकी

गौरतलब है कि केंद्रीय मंत्री को पहले भी सोशल मीडिया के जरिए धमकी मिल चुकी है। कुछ दिन पहले फेसबुक पर एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें आरोपी ने मांझी पर हमला करने की खुली धमकी दी थी। इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी राजेश राव उर्फ सरदार को गिरफ्तार किया था। आरोपी को नालंदा जिले के लहेरीसराय थाना क्षेत्र से पकड़ा गया था।

ये भी पढ़े

दो टूक : सरकार माने भले न, पर कांकरोच जनता पार्टी से परेशानी में तो है…

समधन और विधायक ज्योति मांझी से भी हुई थी बदसलूकी

बीते दिनों ज्योति देवी के साथ भी कथित दुर्व्यवहार का मामला सामने आया था। गंभीरा गांव के पास कुछ लोगों ने उनकी गाड़ी रोककर हंगामा किया था। आरोप है कि उपद्रवियों ने गाड़ी का शीशा तोड़ने की भी कोशिश की थी। लगातार सामने आ रही इन घटनाओं के बाद मांझी और उनके परिवार की सुरक्षा को लेकर सवाल उठने लगे हैं। प्रशासन पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच कर रहा है।

Spread the love

3 thoughts on “Bihar : मांझी की किश्ती पर हमला, केंद्रीय मंत्री की सुरक्षा में भारी लापरवाही”

Comments are closed.

New Delhi
homeslider Religion

आठ अक्टूबर त्रयोदशी श्राद्ध: जानें तर्पण-पिंडदान का शुभ मुहूर्त और विधि

New Delhi: पितृ पक्ष के दौरान पूर्वजों के प्रति श्रद्धा और कृतज्ञता व्यक्त करने के लिए श्राद्ध, तर्पण और पिंडदान किया जाता है। आठ अक्टूबर 2026, गुरुवार को त्रयोदशी तिथि का श्राद्ध किया जाएगा। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, जिन पितरों का निधन त्रयोदशी तिथि को हुआ हो, उनके लिए इस दिन श्राद्ध कर्म किया जाता […]

Spread the love
Read More
Ranchi
homeslider Jharkhand

CM हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन

नया लुक ब्यूरो Ranchi: अभी-अभी झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन हो गया है। उनके निधन की जानकारी डॉ दीपक गुप्ता और डॉ उज्जवल राय ने दी है। उनके निधन से सोरेन परिवार में शोक का माहौल है. रूपी सोरेन झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और झामुमो के वरिष्ठ नेता रहे […]

Spread the love
Read More
Nana Patekar
Analysis Entertainment homeslider Uttar Pradesh

नाना पाटेकर : अभिनय का वह विद्रोही स्वर जो कभी खामोश नहीं होगा

Nana Patekar का इस दुनिया से चले जाना अभिनय की दुनिया में एक ऐसी वीरानी छोड़ गया है। जिसे भर पाना आसान नहीं होगा। कुछ अभिनेता पर्दे पर आते हैं। अभिनय करते हैं। तालियाँ बटोरते हैं । चले जाते हैं। कुछ कलाकार दर्शकों के भीतर उतर जाते हैं। उनके संवाद स्मृतियों का हिस्सा बन जाते […]

Spread the love
Read More