गर्मियों में आंखों में जलन और सूखेपन से हैं परेशान? जानिए बचाव के आसान और असरदार उपाय

Summers

Summers गर्मियों की तेज धूप, गर्म हवाएं और बढ़ता प्रदूषण सिर्फ शरीर ही नहीं बल्कि आंखों पर भी बुरा असर डाल रहा है। इन दिनों आंखों में जलन, सूखापन, खुजली और लालपन जैसी समस्याएं तेजी से बढ़ रही हैं। डॉक्टरों के मुताबिक इस मौसम में एलर्जिक कंजक्टिवाइटिस और ड्राई आई सिंड्रोम के मामले सबसे ज्यादा देखने को मिल रहे हैं। वहीं लंबे समय तक मोबाइल-लैपटॉप की स्क्रीन देखने से आंखों की परेशानी और बढ़ जाती है।

योग गुरु Baba Ramdev के मुताबिक समय रहते सही देखभाल और कुछ आसान घरेलू उपाय अपनाकर आंखों को लंबे समय तक स्वस्थ रखा जा सकता है। गर्मियों में वायरस, बैक्टीरिया, धूल, प्रदूषण और गर्म हवा आंखों के इंफेक्शन का खतरा बढ़ा देते हैं। लगातार स्क्रीन देखने से आंखों की नमी कम होने लगती है, जिससे ड्राईनेस और जलन की समस्या पैदा होती है। विशेषज्ञों के अनुसार लापरवाही बरतने पर आंखों में सूजन, दर्द, एलर्जी और यहां तक कि कॉर्नियल अल्सर जैसी गंभीर बीमारी भी हो सकती है। इस बीमारी में कॉर्निया पर घाव बन जाते हैं, जो समय पर इलाज न मिलने पर आंखों की रोशनी तक छीन सकते हैं।

ड्राई आई सिंड्रोम क्या है?

ड्राई आई सिंड्रोम तब होता है जब आंखों में पर्याप्त आंसू नहीं बनते या आंसू जल्दी सूख जाते हैं। इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं।

  • लगातार मोबाइल या लैपटॉप देखना
  • एयर कंडीशनर में ज्यादा समय बिताना
  • लंबे समय तक पढ़ाई या कंप्यूटर पर काम करना
  • शरीर में पानी की कमी

इसके कारण आंखों में लालपन, खुजली, जलन और भारीपन महसूस हो सकता है।

  • आंखों के सबसे बड़े दुश्मन
  • ज्यादा स्क्रीन टाइम
  • प्रदूषण
  • डायबिटीज
  • हाई ब्लड प्रेशर

 गर्म और ठंडी तेज हवाएं

इन वजहों से मोतियाबिंद, ग्लूकोमा, मायोपिया और मैक्युलर डिजेनरेशन जैसी गंभीर बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है। दिन में 2-3 बार ठंडे पानी से आंखें साफ करने से जलन और थकान कम होती है।

डाइट में शामिल करें विटामिन्स

विटामिन A, E और C से भरपूर चीजें जैसे गाजर, आंवला, हरी सब्जियां और फल आंखों के लिए फायदेमंद होते हैं। गर्मियों में पर्याप्त पानी पीना आंखों की नमी बनाए रखने में मदद करता है। बाहर निकलते समय UV प्रोटेक्शन वाला चश्मा पहनें ताकि धूल और तेज रोशनी से आंखों की सुरक्षा हो सके। बादाम, सौंफ और मिश्री का पाउडर बनाकर रात में गर्म दूध के साथ लेने से आंखों की रोशनी को फायदा मिल सकता है।

घरेलू उपाय अपनाने से पहले रखें सावधानी

विशेषज्ञों का कहना है कि आंखों में कोई भी ड्रॉप या घरेलू मिश्रण डालने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें। बिना सलाह के कोई भी दवा या घरेलू नुस्खा इस्तेमाल करना नुकसानदायक हो सकता है।


Spread the love

One thought on “गर्मियों में आंखों में जलन और सूखेपन से हैं परेशान? जानिए बचाव के आसान और असरदार उपाय”

Comments are closed.

Delhi homeslider National

दिल्ली प्रोटेस्ट से पहले कई ट्रेनें रद्द, राजधानी-शिवगंगा भी प्रभावित

New Delhi:  दिल्ली में 10 अक्टूबर को प्रस्तावित कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन से पहले सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। इसका असर रेल यातायात पर भी पड़ रहा है। रेलवे ने नई दिल्ली और हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशनों पर आने वाली कई मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों को रद्द करने का फैसला लिया […]

Spread the love
Read More
Lucknow
homeslider Politics Uttar Pradesh

दरक गया माया का गढ़, कांशीराम की साख बचाने की कवायद में बसपा

पार्टी के सामने बड़ा सवाल: क्या 2027 से पहले अपना खोया जनाधार वापस जुटा पाएंगी मायावती? छह चुनावी हार, संसद में घटता प्रतिनिधित्व और बिखरता संगठन कांशीराम की विरासत के सहारे नौ अक्टूबर को शक्ति प्रदर्शन क्या रैली की भीड़ वोट बैंक में बदल पाएगी? भौमेंद्र शुक्ल Lucknow:  साल 2007 से 2012 तक उत्तर प्रदेश […]

Spread the love
Read More
Varanasi
homeslider Politics Uttar Pradesh

नितिन नवीन ने काशी क्षेत्र की 71 सीटों पर जीत का दिया मंत्र

Varanasi: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने काशी क्षेत्र की सभी 71 विधानसभा सीटों पर ऐतिहासिक जीत हासिल करने का लक्ष्य निर्धारित करते हुए कार्यकर्ताओं से संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का आह्वान किया। उन्होंने आगामी स्नातक एवं शिक्षक विधान परिषद (MLC) चुनावों में प्रदेश की सभी 11 सीटों […]

Spread the love
Read More