इंडिगो फ्लाइट की जबलपुर में इमरजेंसी लैंडिंग, यात्री की इलाज के दौरान मौत

IndiGo Flight
  • जबलपुर एयरपोर्ट पर उतरी इंडिगो फ्लाइट, गंभीर बीमार यात्री की अस्पताल में मौत

IndiGo Flight मध्य प्रदेश के जबलपुर स्थित डुमना एयरपोर्ट पर शुक्रवार को उस समय अफरातफरी मच गई, जब अहमदाबाद से रांची जा रही इंडिगो की एक फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी।

विमान में सवार एक यात्री की अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद पायलट ने तत्काल एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) से संपर्क कर विमान को सुरक्षित उतारा। हालांकि अस्पताल में इलाज के दौरान यात्री ने देर रात दम तोड़ दिया।

ये भी पढ़े

पश्चिम बंगाल में OBC कोटे पर नए फैसले से सुलगती सामाजिक और सियासी बिसात

जानकारी के मुताबिक इंडिगो का एयरबस-320 विमान शुक्रवार सुबह 11:15 बजे अहमदाबाद से रांची के लिए रवाना हुआ था। उड़ान के दौरान पश्चिम बंगाल निवासी 29 वर्षीय सुदीप कुमार गौनिश की अचानक तबीयत बिगड़ गई। बताया गया कि उन्हें सांस लेने में गंभीर दिक्कत होने लगी थी, जिसके बाद सहयात्रियों ने फ्लाइट क्रू को इसकी सूचना दी और तुरंत चिकित्सा सहायता की मांग की। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पायलट ने जबलपुर के डुमना एयरपोर्ट पर दोपहर करीब 1:01 बजे इमरजेंसी लैंडिंग कराई। विमान के उतरते ही एयरपोर्ट प्रशासन और इंडिगो स्टाफ ने आनन-फानन में एम्बुलेंस की व्यवस्था कर सुदीप को शहर के एक निजी अस्पताल पहुंचाया, लेकिन तमाम कोशिशों के बावजूद देर रात इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

ये भी पढ़े

प्रेस फ्रीडम के बहाने ओस्लो में कैसे बना भारत की साख का वैश्विक तमाशा

डुमना एयरपोर्ट के प्रभारी डायरेक्टर नीरज गुडवानी के अनुसार, फ्लाइट जब जबलपुर के ऊपर से गुजर रही थी तभी यात्री की हालत ज्यादा खराब हो गई थी। पायलट ने तत्काल ATC से संपर्क कर विमान को सुरक्षित उतारा। मरीज को अस्पताल भेजने के बाद विमान करीब 50 मिनट तक एयरपोर्ट पर खड़ा रहा और फिर बाकी यात्रियों को लेकर रांची के लिए रवाना हो गया। बताया जा रहा है कि सुदीप कुमार गौनिश फेफड़ों की बीमारी का इलाज कराने अपनी बहन के साथ अहमदाबाद गए थे और वहां से लौट रहे थे। घटना के बाद उनके परिजन सड़क मार्ग से रांची के लिए रवाना हो गए हैं।

One thought on “इंडिगो फ्लाइट की जबलपुर में इमरजेंसी लैंडिंग, यात्री की इलाज के दौरान मौत”

Comments are closed.

Ladakh Helicopter Crash
homeslider International

लद्दाख में बड़ा सैन्य हादसा, चीता हेलीकॉप्टर क्रैश में तीन अधिकारी जख्मी

Ladakh Helicopter Crash : लद्दाख सेक्टर से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां भारतीय सेना का एक चीता लाइट हेलीकॉप्टर हादसे का शिकार हो गया। यह घटना 20 मई 2026 को हुई, जिसमें हेलीकॉप्टर में सवार 2 पायलट और डिवीजन कमांडर मेजर जनरल सचिन मेहता घायल हो गए। राहत की बात यह है कि […]

Read More
Petrol and Diesel
Business homeslider

सुनकर उड़ जाएंगे आपके होश…पेट्रोल-डीजल हुआ सस्ता

Petrol and Diesel पाकिस्तान की सरकार ने आम जनता को बड़ी राहत देते हुए पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक बार फिर कटौती की है। ताजा फैसले के तहत पेट्रोल छह रुपये प्रति लीटर और हाई-स्पीड डीजल (HSD) 6.80 रुपये प्रति लीटर सस्ता किया गया है। इस कटौती के बाद देश में ईंधन के […]

Read More
Ivanka Trump
homeslider International

इवांका ट्रंप की हत्या की साजिश नाकाम, IRGC से जुड़े आतंकी के पास मिला फ्लोरिडा वाले घर का नक्शा

Ivanka Trump अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की बेटी इवांका ट्रंप को लेकर एक सनसनीखेज खुलासा सामने आया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ईरान समर्थित इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) से जुड़े एक आतंकी ने इवांका ट्रंप की हत्या की साजिश रची थी। आरोपी के पास फ्लोरिडा स्थित उनके घर का नक्शा भी मिला है। बताया […]

Read More