Scorching heat भीषण गर्मी पर CM योगी सख्त! सभी DM को अलर्ट मोड पर रहने का आदेश

Scorching heat

Scorching heat UP में लगातार बढ़ रही भीषण गर्मी और हीटवेव को देखते हुए CM योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के सभी जिलाधिकारियों को अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिए हैं।

CM योगी ने कहा है कि आम जनता को हीट स्ट्रोक, डिहाइड्रेशन और गर्मी से जुड़ी बीमारियों से बचाने के लिए सभी विभाग मिलकर काम करें और किसी भी तरह की लापरवाही न बरती जाए।

CM ने स्वास्थ्य विभाग, बिजली विभाग, राहत एजेंसियों और जिला प्रशासन को समन्वय के साथ राहत एवं बचाव कार्य तेज करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही बच्चों और बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखने की अपील भी की है।

अस्पताल, बिजली और पानी की व्यवस्था पर खास नजर

CM योगी ने अधिकारियों को अस्पतालों, पेयजल व्यवस्था और बिजली आपूर्ति की लगातार निगरानी करने को कहा है। उन्होंने साफ निर्देश दिए कि गर्मी के इस मौसम में लोगों को बिजली कटौती और पानी की कमी जैसी समस्याओं का सामना न करना पड़े। मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी जिलाधिकारी अपने-अपने जिलों में नियमित समीक्षा करें और जहां भी कोई समस्या हो, उसका तुरंत समाधान सुनिश्चित करें।

ये भी पढ़े

डिजिटल युग का बढ़ता ‘वर्क फोर्स’

अस्पतालों में रहें पूरी तैयारी

CM योगी ने सरकारी अस्पतालों में हीट स्ट्रोक से प्रभावित मरीजों के इलाज के लिए पर्याप्त इंतजाम करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि अस्पतालों में जरूरी दवाएं, बेड, IV फ्लूइड और डॉक्टरों की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। इसके अलावा एंबुलेंस सेवाओं को भी पूरी तरह सक्रिय रखने को कहा गया है, ताकि आपात स्थिति में मरीजों को तुरंत इलाज मिल सके।

बच्चों और बुजुर्गों का रखें विशेष ध्यान

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि भीषण गर्मी के दौरान बच्चे और बुजुर्ग सबसे ज्यादा प्रभावित होते हैं, इसलिए उनका विशेष ध्यान रखा जाए।

उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि दोपहर के समय बच्चों को अनावश्यक रूप से बाहर न निकलने दें और उन्हें लगातार पानी पिलाते रहें। बुजुर्गों को तेज धूप से बचाने और उनकी नियमित स्वास्थ्य जांच कराने की भी सलाह दी गई है।

लोगों को दी ये जरूरी सलाह

CM योगी ने लोगों से हल्के रंग के सूती कपड़े पहनने, ज्यादा से ज्यादा पानी पीने और ORS, छाछ, लस्सी व नींबू पानी जैसे पेय पदार्थों का सेवन करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि धूप में निकलते समय सिर को ढककर रखें और जरूरी काम होने पर ही बाहर निकलें।

ये भी पढ़े

CBSE: अबकी बार, रिजल्ट पर रार! परीक्षार्थियों ने कहा-‘सही नहीं हुई कापियों की जांच’

योगी ने खुले स्थानों और निर्माण कार्यों में लगे श्रमिकों की सुरक्षा को लेकर भी चिंता जताई। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि कार्यस्थलों पर पेयजल, छाया और प्राथमिक उपचार की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।  इसके अलावा अत्यधिक गर्मी के दौरान मजदूरों से लगातार काम न कराने और उन्हें समय-समय पर आराम देने के निर्देश भी दिए गए हैं।

आग लगने की घटनाओं पर सतर्क रहने के आदेश

CM योगी ने गर्मी के मौसम में आग लगने की बढ़ती घटनाओं को लेकर भी सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि खेतों, बाजारों, गोदामों और रिहायशी इलाकों में अग्नि सुरक्षा उपायों का सख्ती से पालन किया जाए। साथ ही फायर विभाग को भी पूरी तैयारी के साथ अलर्ट रहने को कहा गया है।

Spread the love

homeslider Uttar Pradesh

प्रतापगढ़ में गरजे CM योगी, बोले- ‘रामभक्तों पर गोली चलाने वालों को आस्था पर बोलने का अधिकार नहीं’

Yogi Adityanath : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रतापगढ़ में आयोजित एक जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस और समाजवादी पार्टी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि जो दल पहले भगवान राम के अस्तित्व पर सवाल उठाते थे और रामभक्तों पर गोली चलवाते थे, उन्हें आज सनातन आस्था पर बोलने का कोई […]

Spread the love
Read More
homeslider International

भारत के लिए सम्मान का पल, PM मोदी को मिला इंडोनेशिया का सर्वोच्च सम्मान

 Narendra Modi :  PM  नरेंद्र मोदी को इंडोनेशिया के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘बिंतांग आदिपूर्णा ऑफ द रिपब्लिक ऑफ इंडोनेशिया (Bintang Adipurna of the Republic of Indonesia)’ से सम्मानित किया गया। इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने जकार्ता में आयोजित समारोह में यह सम्मान प्रदान किया। यह सम्मान दोनों देशों के बीच मजबूत होते रणनीतिक और […]

Spread the love
Read More
Gold-Silver
Business homeslider

सोना-चांदी के दाम में बड़ी गिरावट, खरीदारी से पहले जानें आज के ताजा भाव

Gold-Silver अगर आप सोना या चांदी खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है। इस सप्ताह लगातार दूसरे कारोबारी दिन सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है। मंगलवार को MCX (मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज) पर दोनों कीमती धातुएं लाल निशान में कारोबार करती रहीं, जिसमें चांदी की कीमतों […]

Spread the love
Read More