हार्दिक पांड्या पर BCCI का बड़ा एक्शन, IPL मैच में की गई हरकत पड़ी भारी

Hardik Pandya IPL

Hardik Pandya IPL :  IPL  2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन पहले ही निराशाजनक रहा है और अब टीम के कप्तान हार्दिक पांड्या एक नई मुसीबत में फंस गए हैं। कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के खिलाफ खेले गए मुकाबले के दौरान हार्दिक की एक हरकत ने उन्हें मुश्किल में डाल दिया। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए उन पर जुर्माना लगाया है।

हार्दिक पांड्या पर लगा जुर्माना

आईपीएल की ओर से जारी आधिकारिक बयान के मुताबिक, हार्दिक पांड्या पर उनकी मैच फीस का 10 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है। इसके अलावा उन्हें एक डिमेरिट प्वाइंट भी दिया गया है। यह कार्रवाई IPL आचार संहिता के लेवल-1 उल्लंघन के तहत की गई। बताया गया कि यह घटना कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेले गए मुंबई इंडियंस और KKR के मैच के दौरान हुई। हार्दिक पर क्रिकेट उपकरणों और मैदान के सामान के गलत इस्तेमाल का आरोप लगा।

क्या थी पूरी घटना?

मैच की दूसरी पारी के 10वें ओवर की चौथी गेंद के बाद हार्दिक पांड्या अपने रनअप पर वापस जा रहे थे। इसी दौरान उन्होंने गुस्से में विकेट की बेल्स को जोर से मार दिया। यह हरकत कैमरे में कैद हो गई और बाद में मैच रेफरी ने इसे IPL कोड ऑफ कंडक्ट का उल्लंघन माना।  IPL  आचार संहिता के अनुच्छेद 2.2 के तहत खिलाड़ियों को मैदान के उपकरणों या क्रिकेट सामान का गलत तरीके से इस्तेमाल करने की अनुमति नहीं होती। इसी कारण हार्दिक पर यह कार्रवाई की गई।

मुंबई इंडियंस का खराब प्रदर्शन जारी

मुंबई इंडियंस के लिए यह सीजन काफी निराशाजनक रहा है। टीम पहले ही प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी है। KKR के खिलाफ मैच में भी मुंबई की बल्लेबाजी पूरी तरह फ्लॉप रही। पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई इंडियंस ने 20 ओवर में  आठ विकेट खोकर केवल 147 रन बनाए। जवाब में कोलकाता नाइट राइडर्स ने 18.5 ओवर में 6 विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया और मुकाबला 4 विकेट से जीत लिया।

हार्दिक का प्रदर्शन भी फीका

कुछ मैचों के बाद वापसी कर रहे हार्दिक पांड्या इस मुकाबले में बल्ले और गेंद दोनों से प्रभाव छोड़ने में नाकाम रहे। उन्होंने 27 गेंदों में सिर्फ 26 रन बनाए। वहीं गेंदबाजी में 2 ओवर में 13 रन दिए, लेकिन कोई विकेट हासिल नहीं कर सके।  इस सीजन में हार्दिक की कप्तानी और प्रदर्शन दोनों सवालों के घेरे में रहे हैं। टीम की लगातार हार और अब अनुशासनात्मक कार्रवाई ने उनकी मुश्किलें और बढ़ा दी हैं।

फैंस के बीच बढ़ी चर्चा

सोशल मीडिया पर हार्दिक पांड्या की इस हरकत को लेकर काफी चर्चा हो रही है। कुछ फैंस इसे मैदान पर बढ़ते दबाव का नतीजा बता रहे हैं, जबकि कई लोग मानते हैं कि एक कप्तान को अपने व्यवहार पर नियंत्रण रखना चाहिए।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

खबरों में अपडेट रहना हमारी आदत है और सबसे आगे रहना मेरा जुनून। अब नया लुक ऐप भी ले आया है। आप सभी से अनुरोध है कि आप इसे अपना प्यार, दुलार और आशीर्वाद दें। आप सभी से निवेदन है कि मेरा न्यूज ऐप अपने अपने फोन में इंस्टॉल कर लीजिए। मैं आप सभी का आभारी रहूंगा…. https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढ़े

Heatwave Alert के बीच दिल्ली में पहला हीट स्ट्रोक केस, युवक की हालत नाजुक

दिल्ली दहली : घर में मां-बेटे का मर्डर, एक दिन में पांच मौतों से फैली सनसनी

उत्तर भारत में गर्मी का कहर! 48 डिग्री पार पहुंचा पारा, IMD ने जारी किया रेड अलर्ट

शादी के बाद प्यार क्यों हो जाता है कम? जानिए रिश्तों में दूरी बढ़ाने वाली पाँच बड़ी गलतियां

इन राशियों को शुभ फल दे रहे हैं सितारे, इन्हें रहना होगा सावधान

 

 

Spread the love

Asian Games 2026
Sports

Asian Games 2026: भारत ने मलेशिया को हराकर पांचवीं बार जीता गोल्ड

भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने एशियन गेम्स 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए इतिहास रच दिया। फाइनल मुकाबले में भारत ने मलेशिया को पाँच-एक से हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। इस जीत के साथ भारतीय टीम ने एशियन गेम्स में अपना पांचवां हॉकी गोल्ड मेडल जीता और लगातार दूसरी बार खिताब पर कब्जा जमाया। […]

Spread the love
Read More
Rohit Sharma Record
Sports

Rohit Sharma Record: ओपनर के तौर पर 10 हजार रन, रोहित ने सचिन को छोड़ा पीछे

भारत के स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा ने वनडे क्रिकेट में एक और बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर ली है। वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे वनडे में रोहित ने बतौर सलामी बल्लेबाज 10,000 रन पूरे कर इतिहास रच दिया। इस उपलब्धि के साथ ही उन्होंने महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर का सबसे तेज 10 हजार रन पूरा करने […]

Spread the love
Read More
Sports

एशियन गेम्स: सुजीत कलकल ने जीता गोल्ड, भारत ने जीता 75वां पदक

Asian Games: एशियन गेम्स 2026 में भारतीय खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन जारी है। दो अक्टूबर को भारत ने कुश्ती, बॉक्सिंग और तीरंदाजी समेत कई खेलों में शानदार प्रदर्शन करते हुए कई पदक अपने नाम किए। पहलवान सुजीत कलकल ने पुरुषों के 65 किग्रा फ्रीस्टाइल वर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर भारत की पदक तालिका को और […]

Spread the love
Read More