Heatwave Alert के बीच दिल्ली में पहला हीट स्ट्रोक केस, युवक की हालत नाजुक

Heatwave Alert

Heatwave Alert : देश की राजधानी दिल्ली इस समय भीषण गर्मी की चपेट में है। तापमान लगातार बढ़ रहा है और लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। इसी बीच दिल्ली के राम मनोहर लोहिया अस्पताल (RML Hospital) में हीट स्ट्रोक का पहला गंभीर मामला सामने आया है। 24 वर्षीय एक छात्र को 105 डिग्री बुखार और बेहोशी की हालत में अस्पताल लाया गया, जहां उसकी स्थिति बेहद नाजुक बनी हुई है।

ट्रेन यात्रा के दौरान बिगड़ी तबीयत

जानकारी के मुताबिक, पश्चिम बंगाल का रहने वाला युवक ट्रेन से दिल्ली आ रहा था। यात्रा के दौरान अचानक उसकी तबीयत बिगड़ने लगी। उसे तेज बुखार आया और धीरे-धीरे उसका मानसिक संतुलन भी बिगड़ गया। हालत इतनी खराब हो गई कि वह बेहोश हो गया। पहले उसे दिल्ली सरकार के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे तुरंत आरएमएल अस्पताल रेफर कर दिया। फिलहाल युवक का इलाज अस्पताल की स्पेशल हीट स्ट्रोक यूनिट में चल रहा है।

डॉक्टरों को पहले हुआ स्ट्रोक का शक

अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों को शुरुआत में शक हुआ कि मरीज को स्ट्रोक या पैरालिसिस जैसी समस्या हो सकती है। लेकिन जब सिर का सीटी स्कैन सामान्य आया और अन्य रिपोर्ट्स की जांच हुई, तब इमरजेंसी मेडिसिन टीम ने समझ लिया कि यह हीट स्ट्रोक का गंभीर मामला है। डॉक्टरों के अनुसार मरीज का GCS स्कोर बेहद कम स्तर पर पहुंच चुका था, जो उसकी गंभीर स्थिति को दर्शाता है। इसके बाद बिना देरी किए मरीज को वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया।

कूलिंग थेरेपी से बचाई गई जान

हीट स्ट्रोक में सबसे जरूरी होता है शरीर का तापमान तुरंत कम करना। डॉक्टरों ने मरीज को ठंडे पानी में रखकर कूलिंग थेरेपी शुरू की। इसके अलावा ठंडी सलाइन चढ़ाई गई और पूरे शरीर पर बर्फ की पट्टियां रखी गईं। मरीज की बगल और कमर के आसपास बर्फ लगाकर शरीर की गर्मी तेजी से कम करने की कोशिश की गई। डॉक्टरों की मेहनत का असर यह हुआ कि मरीज का तापमान 105°F से घटकर 102°F तक पहुंच गया।

दिल्ली में जारी हुआ ऑरेंज अलर्ट

मौसम विभाग ने दिल्ली में अगले पांच दिनों तक हीट वेव का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। विशेषज्ञों का कहना है कि दोपहर के समय बाहर निकलने से बचना चाहिए। खासकर बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों को अतिरिक्त सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

हीट स्ट्रोक से बचने के उपाय

तेज धूप में बाहर निकलने से बचें

खूब पानी और तरल पदार्थ पिएं

हल्के और सूती कपड़े पहनें

खाली पेट धूप में न जाएं

शरीर में कमजोरी या चक्कर महसूस हो तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

खबरों में अपडेट रहना हमारी आदत है और सबसे आगे रहना मेरा जुनून। अब नया लुक ऐप भी ले आया है। आप सभी से अनुरोध है कि आप इसे अपना प्यार, दुलार और आशीर्वाद दें। आप सभी से निवेदन है कि मेरा न्यूज ऐप अपने अपने फोन में इंस्टॉल कर लीजिए। मैं आप सभी का आभारी रहूंगा…. https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढ़े

दिल्ली दहली : घर में मां-बेटे का मर्डर, एक दिन में पांच मौतों से फैली सनसनी

दिल्ली-NCR में ऑटो-टैक्सी हड़ताल शुरू, तीन दिन तक यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी

दिल्ली-NCR में ऑटो-टैक्सी हड़ताल शुरू, तीन दिन तक यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी

बिहार में खौफनाक वारदात: पत्नी की हत्या के बाद शव के पास बैठा रहा पति

बिहार में खौफनाक वारदात: पत्नी की हत्या के बाद शव के पास बैठा रहा पति

 

Spread the love

One thought on “Heatwave Alert के बीच दिल्ली में पहला हीट स्ट्रोक केस, युवक की हालत नाजुक”

Comments are closed.

Untitled 4 copy
Delhi homeslider Uttar Pradesh

Flydubai को-पायलट पर बड़ा खुलासा, ओमान ने पहले ही उड़ान भरने से रोक दिया था

ओमान में उड़ान पर था बैन, फिर Flydubai में मिली नौकरी; कैप्टन पर हमले वाले को-पायलट की जांच तेज New Delhi : फ्लाईदुबई की फ्लाइट FZ1073 में कैप्टन स्मित मच्छर पर कथित हमला करने और विमान को संकट में डालने के मामले में जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, को-पायलट के पुराने रिकॉर्ड को लेकर […]

Spread the love
Read More
Delhi Uttar Pradesh

तेल संकट के बीच G7 की बड़ी पहल, इमरजेंसी स्टॉक से 10 करोड़ बैरल तेल-डीजल होगा जारी

G7 का बड़ा फैसला: इमरजेंसी रिजर्व से 10 करोड़ बैरल तेल-डीजल जारी होगा, अमेरिकी दबाव के बाद बनी सहमति New Delhi : दुनिया में बढ़ती ईंधन कीमतों और डीजल की तंग होती सप्लाई के बीच G7 देशों ने बड़ा कदम उठाने का फैसला किया है। G7 देशों ने आपातकालीन भंडार से करीब 10 करोड़ बैरल […]

Spread the love
Read More
New Delhi
Delhi

मौत के बाद भी जीती गोला, मिले 66 हजार से ज्यादा वोट

New Delhi: दिल्ली में इन दिनों एक ऐसा चुनाव चर्चा में रहा, जिसमें न कोई नेता मैदान में था और न ही राजनीतिक दल। यह मुकाबला राजधानी के अलग-अलग इलाकों में रहने वाले 64 गोल-मटोल कुत्तों के बीच आयोजित किया गया था। सोशल मीडिया से शुरू हुई इस अनोखी प्रतियोगिता का फाइनल भी बेहद भावुक […]

Spread the love
Read More