दिल्ली दहली : घर में मां-बेटे का मर्डर, एक दिन में पांच मौतों से फैली सनसनी

Delhi

Delhi : दिल्ली में घर के भीतर मां और बेटे की बेरहमी से हत्या, 24 घंटे में 5 मौतों से दहली राजधानी दिल्ली एक बार फिर दिल दहला देने वाली वारदातों से सहम गई है। पिछले 24 घंटे में राजधानी में अलग-अलग जगहों पर 5 लोगों की मौत ने कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। सबसे दर्दनाक घटना गोविंदपुरी इलाके से सामने आई है, जहां घर के अंदर मां और बेटे की बेरहमी से हत्या कर दी गई।

गोविंदपुरी में मां-बेटे की हत्या से सनसनी

दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के गोविंदपुरी की गली नंबर-10 में उस समय सनसनी फैल गई जब एक घर के अंदर 38 वर्षीय शारदा और उनके 13 साल के बेटे का शव खून से लथपथ हालत में मिला। आशंका जताई जा रही है कि बदमाशों ने घर में घुसकर धारदार हथियार से दोनों पर हमला किया।

परिवार के अनुसार, जब घर का मुखिया अपनी दुकान से वापस लौटा तो उसने किचन में पत्नी और बेटे को मृत अवस्था में देखा। उसने तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद कई टीमों ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी।

लाखों की नकदी और जेवर गायब

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि घर से लगभग 10 से 12 लाख रुपये नकद और सोने-चांदी के जेवर गायब हैं। इससे पुलिस को शक है कि यह वारदात लूट के इरादे से की गई हत्या हो सकती है। पुलिस सभी एंगल से मामले की जांच कर रही है।

पीड़ित परिवार मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बदायूं का रहने वाला है और पिछले 15 साल से दिल्ली में रह रहा था। मृतका का पति सब्जी व्यापारी है जो साप्ताहिक बाजार में दुकान लगाता था।

रोहिणी में दो नाबालिगों की हत्या

दिल्ली के रोहिणी इलाके से भी एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां पुरानी रंजिश के चलते दो नाबालिगों की हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि दोनों किसी परिवार से बदला लेने पहुंचे थे, लेकिन स्थिति ऐसी बनी कि दूसरे पक्ष के एक नाबालिग ने ही दोनों को मौत के घाट उतार दिया।

इंद्रपुरी में महिला की संदिग्ध मौत

तीसरी बड़ी घटना इंद्रपुरी क्षेत्र से सामने आई है, जहां एक महिला की छत से गिरकर संदिग्ध मौत हो गई। बाद में परिजनों ने आरोप लगाया कि यह हादसा नहीं बल्कि दहेज हत्या है। शिकायत के बाद पुलिस ने महिला के पति और देवर को गिरफ्तार कर लिया है।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

खबरों में अपडेट रहना हमारी आदत है और सबसे आगे रहना मेरा जुनून। अब नया लुक ऐप भी ले आया है। आप सभी से अनुरोध है कि आप इसे अपना प्यार, दुलार और आशीर्वाद दें। आप सभी से निवेदन है कि मेरा न्यूज ऐप अपने अपने फोन में इंस्टॉल कर लीजिए। मैं आप सभी का आभारी रहूंगा…. https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढ़े

गाजियाबाद के फेमस पैसेफिक मॉल में आग से मचा हड़कंप

आतंकवाद विरोधी दिवस आज: जानिए क्यों मनाया जाता है यह दिन और क्या है इसका महत्व

इन राशियों को शुभ फल दे रहे हैं सितारे, इन्हें रहना होगा सावधान

लड़के को चढ़ा अनोखा नशा, पत्नी छोड़ लड़की बनकर 200 लड़कों से लड़ा रहा था इश्क

AC Blast Warning: अचानक नहीं फटता एसी! आग लगने से पहले देता है ये पाँच खतरनाक संकेत

 

Spread the love

2 thoughts on “दिल्ली दहली : घर में मां-बेटे का मर्डर, एक दिन में पांच मौतों से फैली सनसनी”

Comments are closed.

Untitled 4 copy
Delhi homeslider Uttar Pradesh

Flydubai को-पायलट पर बड़ा खुलासा, ओमान ने पहले ही उड़ान भरने से रोक दिया था

ओमान में उड़ान पर था बैन, फिर Flydubai में मिली नौकरी; कैप्टन पर हमले वाले को-पायलट की जांच तेज New Delhi : फ्लाईदुबई की फ्लाइट FZ1073 में कैप्टन स्मित मच्छर पर कथित हमला करने और विमान को संकट में डालने के मामले में जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, को-पायलट के पुराने रिकॉर्ड को लेकर […]

Spread the love
Read More
Delhi Uttar Pradesh

तेल संकट के बीच G7 की बड़ी पहल, इमरजेंसी स्टॉक से 10 करोड़ बैरल तेल-डीजल होगा जारी

G7 का बड़ा फैसला: इमरजेंसी रिजर्व से 10 करोड़ बैरल तेल-डीजल जारी होगा, अमेरिकी दबाव के बाद बनी सहमति New Delhi : दुनिया में बढ़ती ईंधन कीमतों और डीजल की तंग होती सप्लाई के बीच G7 देशों ने बड़ा कदम उठाने का फैसला किया है। G7 देशों ने आपातकालीन भंडार से करीब 10 करोड़ बैरल […]

Spread the love
Read More
New Delhi
Delhi

मौत के बाद भी जीती गोला, मिले 66 हजार से ज्यादा वोट

New Delhi: दिल्ली में इन दिनों एक ऐसा चुनाव चर्चा में रहा, जिसमें न कोई नेता मैदान में था और न ही राजनीतिक दल। यह मुकाबला राजधानी के अलग-अलग इलाकों में रहने वाले 64 गोल-मटोल कुत्तों के बीच आयोजित किया गया था। सोशल मीडिया से शुरू हुई इस अनोखी प्रतियोगिता का फाइनल भी बेहद भावुक […]

Spread the love
Read More