बिहार में खौफनाक वारदात: पत्नी की हत्या के बाद शव के पास बैठा रहा पति

Untitled 4 copy

बिहार के जमुई जिले से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। खैरा थाना क्षेत्र के गंगोडीह गांव में एक पति ने अपनी पत्नी की धारदार हसुआ से गला रेतकर हत्या कर दी। हत्या के पीछे अवैध संबंध का शक बताया जा रहा है। घटना बुधवार तड़के की है। वारदात के बाद आरोपी पति पत्नी के शव के पास ही बैठा रहा। सुबह घटना की जानकारी मिलते ही पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।

ये भी पढ़े

पति पत्नी के बीच आया वो, हत्या का आरोप पति और प्रेमिका पर

पत्नी पर था अवैध संबंध का शक

मृतका की पहचान 45 वर्षीय उगनी देवी के रूप में हुई है। आरोपी पति गगन मांझी ने पुलिस पूछताछ में बताया कि उसे अपनी पत्नी पर किसी दूसरे पुरुष के साथ संबंध होने का शक था। उसका दावा है कि उसने पत्नी को आपत्तिजनक हालत में देख लिया था, जिसके बाद गुस्से में उसने यह खौफनाक कदम उठा लिया।

तड़के 3 बजे दिया वारदात को अंजाम

आरोपी के मुताबिक, उसने बुधवार सुबह करीब तीन बजे हसुआ से पत्नी का गला रेत दिया। हत्या के बाद वह कमरे में ही शव के पास बैठा रहा। सुबह जब आसपास के लोगों को घटना की जानकारी मिली तो गांव में सनसनी फैल गई और मौके पर भीड़ जमा हो गई।

ये भी पढ़े

AC Blast Warning: अचानक नहीं फटता एसी! आग लगने से पहले देता है ये पाँच खतरनाक संकेत

पुलिस ने आरोपी पति को किया गिरफ्तार

घटना की सूचना मिलने पर खैरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी गगन मांझी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जमुई सदर अस्पताल भेज दिया है। साथ ही हत्या में इस्तेमाल हसुआ भी बरामद कर लिया गया है। खैरा थाना अध्यक्ष मिंटू कुमार सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला घरेलू विवाद और अवैध संबंध के शक से जुड़ा हुआ लग रहा है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।

मुंगेर में भी युवक की हत्या से सनसनी

इधर जमुई से सटे मुंगेर जिले में भी हत्या की एक वारदात सामने आई है। हवेली खड़गपुर थाना क्षेत्र के मधुबन दरियापुर गांव में घर में सो रहे 22 वर्षीय युवक नीतीश कुमार की हथौड़े से हमला कर हत्या कर दी गई। युवक गांव में मेले के दौरान चाट-चाउमिन की दुकान चलाता था। पुलिस हत्या के कारणों की जांच में जुटी हुई है।


Spread the love

One thought on “बिहार में खौफनाक वारदात: पत्नी की हत्या के बाद शव के पास बैठा रहा पति”

Comments are closed.

Today's Horoscope
Astrology homeslider

आज इन राशियों की बदल सकती है किस्मत

Today’s Horoscope मेष : आज का दिन मिला-जुला रहेगा। कारोबार में आर्थिक लाभ होगा और धनप्राप्ति के योग रहेंगे, लेकिन अनावश्यक खर्च बढऩे से चिंता भी रहेगी। परिवार में खुशी का माहौल बना रहेगा। स्वास्थ्य सम्बंधी शिकायतें हो सकती हैं, इसलिए डॉक्टर की सलाह अवश्य लें। क्रोध पर नियंत्रण एवं वाणी पर संयम रखें, वरना […]

Spread the love
Read More
Crime News Uttar Pradesh

 जांच रिपोर्ट की निलंबित जेलर ने खोली पोल

 गोरखपुर जेल से फरारी का मामला  ढाई घंटे तक जेल प्रशासन को नहीं लगी कैदी के फरार होने की भनक Lucknow : गोरखपुर जेल से बंदी की फरारी के मामले में अधीक्षक और जेलर आमने सामने आ गए हैं। करीब 20 दिन पहले फरार हुए बंदी का अभी तक कोई सुराग भी लग पाया है। […]

Spread the love
Read More
Crime News

जमीन को लेकर विवाद, गोली से एक की मौत

जमीनी विवाद में दो पक्षों में संघर्ष चली गोली एक की मौत Sidhaur : कोठी थाना क्षेत्र के रेवतीपुरवा गांव में मंगलवार शाम जमीन के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष हो गया। नांद रखने को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते मारपीट और गोली चलने तक पहुंच गया। घटना में […]

Spread the love
Read More