“मेलोडी इतनी चॉकलेटी क्यों है?”

Melody

रंजन कुमार सिंह

Melody जॉर्जिया मेलॉनी को नरेंद्र मोदी द्वारा मेलोडी चाकलेट गिफ्ट किए जाने का वीडियो वायरल होते ही पारले ब्रांड का यह चॉकलेट अचानक मशहूर हो पड़ा है। पार्ले की ‘मेलोडी’ चॉकलेट अपने अनोखे डुअल-टेक्सचर के लिए जानी जाती है। इसकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसके बाहर कारमेल (Caramel) की एक मीठी परत होती है और अंदर पिघला हुआ क्रीमी चॉकलेट भरा होता है। मेलोडी को खास बनाने वाली कई बातें हैं।

यूनिक डुअल-फ्लेवर: बाहर का सख्त कारमेल और अंदर का स्मूथ चॉकलेट मिलकर हर एक बाइट (bite) में एक शानदार स्वाद देते हैं।

किफायती दाम: 1983 में लॉन्च हुई यह टॉफी बेहद कम कीमत में प्रीमियम चॉकलेट जैसा स्वाद देती है, जो इसे हर उम्र के लोगों (खासकर बच्चों और महिलाओं) के बीच बेहद लोकप्रिय बनाती है। आइकॉनिक टैगलाइन: इसका सबसे बड़ा आकर्षण इसका विज्ञापन और टैगलाइन है “मेलोडी इतनी चॉकलेटी क्यों है?” है। इस रहस्यमयी टैगलाइन ने दशकों से लोगों को इसके स्वाद के प्रति आकर्षित किया है।

लॉन्ग-लास्टिंग टेस्ट: यह एक हार्ड-बॉइल्ड कैंडी है, जो मुंह में धीरे-धीरे पिघलती है और लंबे समय तक चॉकलेट-कारमेल का स्वाद बनाए रखती है। यह कैंडी आज भी भारत के हर छोटे-बड़े किराना स्टोर पर आसानी से मिल जाती है। बिस्किट बनाने वाली कंपनी पारले पहले ऑरेंज कैंडी बनाती थी।

ये भी पढ़े

राहुल ने कहा गद्दार तो पूनावाला ने बनाया उन्हें नफरत का भाईजान

कौन है मालिक?

पारले-जी भारत में एक जाना पहचाना ब्रांड है। पारले सिर्फ एक बिस्किट ब्रांड नहीं है। बल्कि यह भारत में एक जाना पहचाना नाम है, जिसने लगभग एक सदी तक बदलते स्वाद, कॉम्पिटीशन और आर्थिक बदलावों का सामना किया है। पारले-जी से लेकर मोनाको और हाइड एंड सीक तक इस ब्रांड ने भारत की एफएमसीजी की कहानी को एक आकार दिया है।पारले प्रोडक्ट्स का मालिकाना हक चौहान परिवार के पास है। आपको बता दें कि यह कोई पब्लिकली लिस्टेड या फिर सरकारी कंपनी नहीं है। यह एक प्राइवेट इंडियन इंटरप्राइज है। कंपनी की स्थापना 1929 में मोहनलाल दयाल चौहान ने की थी और 2026 में पारले प्रोडक्ट्स उनके वंशजों द्वारा ही चलाई जा रही है। पारले प्रोडक्ट्स की मौजूदा लीडरशिप विजय चौहान के हाथों में है। विजय चौहान अध्यक्ष और मैनेजिंग डायरेक्टर के तौर पर काम करते हैं और साथ ही शरद चौहान और राज चौहान भी कंपनी की कमान संभालते हैं। परिवार ने जानबूझकर बिजनेस को बाहरी शेयरहोल्डर्स से दूर रखा है।

ये भी पढ़े

हत्या या आत्महत्याः 60 फिट ऊंचे मोबाइल टॉवर लटका मिला युवक का शव

क्या है मालिकों का धर्म

चौहान परिवार हिंदू धर्म का है। वे मूल रूप से गुजरात के वलसाड जिले के पारडी के रहने वाले हैं। पारले की शुरुआत ही राष्ट्रवाद से हुई थी। मोहनलाल दयाल चौहान मूल रूप से मुंबई में एक रेशम व्यापारी थे। 1920 के दशक के स्वदेशी आंदोलन से वे काफी ज्यादा प्रेरित हुए और उन्होंने भारत में ब्रिटिश खाद्य उत्पादों को चुनौती देने की ठानी। उस समय बिस्कुट और कन्फेक्शनरी आयातित लग्जरी चीजें थीं, जो सिर्फ अमीर लोगों के लिए ही सस्ती थी। इसे बदलने के लिए वह मॉडल कन्फेक्शनरी तकनीक सीखने के लिए जर्मनी गए और लगभग ₹60,000 की मशीनरी के साथ भारत लौटे। 1928-29 में उन्होंने मुंबई के विले पारले इलाके में सिर्फ 12 परिवार के सदस्यों के साथ एक छोटी सी फैक्ट्री लगाई। कंपनी का नाम भी इसी जगह से पड़ा।

ये भी पढ़े

दो दिल मिल रहे हैं मगर हौले…हौले… सोनिया गांधी की वजह से मजाकिया दौर जारी

कैंडी से बिस्किट तक का सफर

आपको बता दें कि पारले का पहला प्रोडक्ट बिस्किट नहीं था। बल्कि यह एक ऑरेंज कैंडी थी। बिस्किट लगभग 1 दशक बाद 1938-39 में पारले ग्लूको के लॉन्च के साथ आए। समय के साथ पारले ग्लूको पारले-जी में बदल गया, जो 2011 में जाकर वॉल्यूम के हिसाब से दुनिया का सबसे ज्यादा बिकने वाला बिस्किट बन गया।


Spread the love

Türkiye vs. Israel
International

तुर्की vs इजरायल: सैनिकों से लेकर फाइटर जेट तक, किसका पलड़ा भारी?

सेना, हथियार और बजट का हिसाब Türkiye vs. Israel Military Strength: अमेरिका के दो अहम सहयोगी तुर्की और इजरायल पिछले कुछ वर्षों में एक-दूसरे के खिलाफ काफी मुखर हुए हैं। गाजा युद्ध, सीरिया में बढ़ता प्रभाव, पूर्वी भूमध्य सागर में ऊर्जा संसाधनों को लेकर मतभेद और लगातार तीखी राजनीतिक बयानबाजी ने दोनों देशों के रिश्तों […]

Spread the love
Read More
Arrest for posting the Indian flag
homeslider International

पाकिस्तान में भारतीय झंडा और ‘जय हिंद’ पोस्ट करने पर दो गिरफ्तार, कोर्ट ने भेजा जेल

Arrest for posting the Indian flag : पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के मोहम्मंद जिले में सोशल मीडिया पर भारतीय झंडे की तस्वीर और ‘जय हिंद’ लिखकर पोस्ट करने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। यह कार्रवाई भारत के स्वतंत्रता दिवस यानी 15 अगस्त के मौके पर की गई पोस्ट को […]

Spread the love
Read More
Piyush Goyal, BJP Treasurer
homeslider National Politics

भाजपा की नई टीम में पीयूष गोयल की एंट्री से बढ़ा सस्पेंस, क्या कैबिनेट से देंगे इस्तीफा?

Piyush Goyal, BJP Treasurer : भारतीय जनता पार्टी ने 17 अगस्त को पार्टी अध्यक्ष नितिन नवीन के नेतृत्व में अपनी नई राष्ट्रीय टीम का ऐलान किया। इस नई टीम में कई नए चेहरों को जगह दी गई है। पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी को राष्ट्रीय महासचिव बनाया गया है, जबकि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पूर्व […]

Spread the love
Read More