Jio का सबसे सस्ता 84 दिन वाला प्लान, अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ मिलेंगे कई फायदे

Jio

लखनऊ। देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी Reliance Jio अपने यूजर्स के लिए कई किफायती प्रीपेड और पोस्टपेड प्लान ऑफर करती है। अगर आप ऐसा रिचार्ज प्लान ढूंढ रहे हैं। जिसमें लंबी वैलिडिटी के साथ कम खर्च में अनलिमिटेड कॉलिंग का फायदा मिले, तो जियो का 84 दिनों वाला यह प्लान आपके लिए बेहतरीन विकल्प साबित हो सकता है। खास बात यह है कि यह कंपनी के सबसे सस्ते 84 दिन वाले प्लान्स में शामिल है।

84 दिन तक मिलेगा अनलिमिटेड कॉलिंग का फायदा

TRAI के निर्देश के बाद टेलीकॉम कंपनियों ने वॉइस-ओनली प्लान लॉन्च किए थे, जिनमें डेटा की जगह कॉलिंग और SMS जैसी सुविधाएं दी जाती हैं। जियो का 448 रुपये वाला प्लान इसी कैटेगरी में आता है। इस प्लान में यूजर्स को पूरे 84 दिनों की वैलिडिटी मिलती है। साथ ही देशभर में किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग और फ्री नेशनल रोमिंग का फायदा दिया जाता है। इसके अलावा कंपनी कुल 1000 फ्री SMS भी ऑफर करती है।

ये भी पढ़े

राहुल ने कहा गद्दार तो पूनावाला ने बनाया उन्हें नफरत का भाईजान

OTT और Jio ऐप्स का भी मिलेगा एक्सेस

जियो के इस वैल्यू प्लान में सिर्फ कॉलिंग ही नहीं, बल्कि कुछ अतिरिक्त डिजिटल बेनिफिट्स भी मिलते हैं। यूजर्स को इसमें Jio TV और Jio AI Cloud का कॉम्प्लिमेंट्री एक्सेस दिया जाता है। यह प्लान खासतौर पर उन लोगों के लिए काफी उपयोगी माना जा रहा है, जो अपने जियो नंबर को सेकेंडरी SIM के रूप में इस्तेमाल करते हैं और कम खर्च में नंबर एक्टिव रखना चाहते हैं।

1028 रुपये वाला 84 दिन का प्लान भी मौजूद

अगर आपको कॉलिंग के साथ ज्यादा डेटा की जरूरत है, तो जियो का 1028 रुपये वाला प्लान बेहतर विकल्प हो सकता है। इस प्लान में भी 84 दिनों की वैलिडिटी मिलती है। इसके साथ यूजर्स को रोजाना 2GB हाई-स्पीड डेटा, प्रतिदिन 100 फ्री SMS, अनलिमिटेड कॉलिंग और फ्री नेशनल रोमिंग का लाभ मिलता है। वहीं, 5G नेटवर्क वाले क्षेत्रों में यूजर्स को अनलिमिटेड 5G डेटा का भी फायदा दिया जाता है।

सेकेंडरी SIM यूजर्स के लिए शानदार विकल्प

कम कीमत, लंबी वैलिडिटी और कॉलिंग सुविधाओं के कारण जियो का 448 रुपये वाला प्लान उन यूजर्स के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रहा है, जिन्हें ज्यादा इंटरनेट की जरूरत नहीं होती लेकिन नंबर एक्टिव रखना जरूरी होता है।


Spread the love

2 thoughts on “Jio का सबसे सस्ता 84 दिन वाला प्लान, अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ मिलेंगे कई फायदे

Comments are closed.

Today's Horoscope
Astrology homeslider

आज इन राशियों की बदल सकती है किस्मत

Today’s Horoscope मेष : आज का दिन मिला-जुला रहेगा। कारोबार में आर्थिक लाभ होगा और धनप्राप्ति के योग रहेंगे, लेकिन अनावश्यक खर्च बढऩे से चिंता भी रहेगी। परिवार में खुशी का माहौल बना रहेगा। स्वास्थ्य सम्बंधी शिकायतें हो सकती हैं, इसलिए डॉक्टर की सलाह अवश्य लें। क्रोध पर नियंत्रण एवं वाणी पर संयम रखें, वरना […]

Spread the love
Read More
Lucknow
homeslider Uttar Pradesh

यूपी की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल 10 दिन के अवकाश पर, 27 अगस्त को लौटेंगी लखनऊ

Lucknow: उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल 17 अगस्त से 10 दिन के अवकाश पर हैं। अपने करीब सात वर्ष के कार्यकाल में यह पहली बार है जब वह इतनी लंबी छुट्टी पर गई हैं। बताया गया है कि राज्यपाल ने पारिवारिक और निजी कार्यक्रमों में शामिल होने के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से अवकाश […]

Spread the love
Read More
Supreme Court Verdict
homeslider Uttar Pradesh

माता-पिता अपनी संपत्ति से बच्चों को कर सकते है बेदखल

Supreme Court Verdict: बुजुर्ग माता-पिता की देखभाल और सम्मान को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने अहम फैसला सुनाया है। अदालत ने स्पष्ट किया है कि यदि किसी वरिष्ठ नागरिक के भरण-पोषण, सुरक्षा और गरिमा की रक्षा के लिए जरूरी हो, तो संबंधित ट्रिब्यूनल बेटे, बहू या अन्य रिश्तेदारों को उनकी संपत्ति से बेदखल करने का आदेश […]

Spread the love
Read More