दो दिल मिल रहे हैं मगर हौले…हौले… सोनिया गांधी की वजह से मजाकिया दौर जारी

PM Modi Italy Visit

PM मोदी और इटली की PM मेलोनी ने साथ-साथ किया Colosseum का दौरा

PM Modi Italy Visit : सोशल मीडिया के इस दौर में जैसे ही भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और इटली की पीएम जार्जिया मेलोनी एक साथ रोमन साम्राज्य के सबसे विशाल एलिप्टिकल एंफ़ीथियेटर का दौरा किया। मीम और कॉमेडियन रील्स बनाने वालों ने ससुराल मानकर पीएम मोदी और मेलोनी की मीम बनाना शुरू कर दिया। हद तो तब हो गई जब एक यूजर ने लिखा- ‘दो दिल मिल रहे हैं मगर हौले…हौले…’। बताते चलें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इन दिनों इटली के दौरे पर हैं, जो कांग्रेस मुखिया सोनिया गांधी का मायका है और पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की ससुराल। गौरतलब है कि Colosseum को रोमन स्थापत्य और अभियांत्रिकी का सर्वोत्कृष्ट नमूना माना जाता है। इसका निर्माण तत्कालीन शासक वेस्पियन ने 70वीं – 72वीं ईस्वी के मध्य प्रारंभ किया और 80वीं ईस्वी में इसको सम्राट टाइटस ने पूरा किया।

कौन है इटली की पीएम जॉर्जिया मेलोनी

साल 2019 के एक चर्चित भाषण में मुनादी करने वाली महिला आज इटली की प्रधानमंत्री है। उसने दो टूक लहजे में कहा था- “मैं जॉर्जिया हूं, मैं एक महिला हूं, मैं एक मां हूं… मैं ईसाई हूं।” बीबीसी हिंदी के अनुसार जियोर्जिया मेलोनी रोम में एक नव-फासीवादी पार्टी के युवा विंग में एक किशोरी कार्यकर्ता के रूप में अपने समय से ही राजनीतिक रूप से सक्रिय रही हैं। अब 45 वर्ष की आयु में वह इटली की पहली महिला प्रधानमंत्री है। मेलोनी को सत्ता में आने में आंशिक रूप से भाग्य का भी हाथ रहा है। उनकी पार्टी ‘ब्रदर्स ऑफ इटली’ उन गिने-चुने दलों में से एक थी जिसने मारियो द्राघी की राष्ट्रीय एकता सरकार में शामिल न होने का विकल्प चुना और वह विपक्ष की अकेली आवाज बनकर रह गईं। हालांकि वह 10 बरसों से अपनी पार्टी का नेतृत्व कर रही हैं, लेकिन सरकार में उनका अनुभव 2008-11 तक बर्लुस्कोनी सरकार में इटली की सबसे युवा मंत्री के रूप में बिताए गए

कार्यकाल तक ही सीमित है। उनकी पार्टी ने सितंबर 2022 के चुनावों में 26 फीसदी वोट हासिल किए, जबकि चार साल पहले उसे केवल 4.3प्रतिशत वोट मिले थे। चुनाव जीतने के बाद उन्होंने घोषणा किया कि इटलीवासियों ने ब्रदर्स ऑफ इटली के नेतृत्व वाली दक्षिणपंथी सरकार के पक्ष में स्पष्ट संदेश दिया है। धुर दक्षिणपंथी लीग और पूर्व प्रधानमंत्री सिल्वियो बर्लुस्कोनी के मध्य-दक्षिणपंथी दलों के सहयोगियों के साथ, उनके पास अपने कार्यक्रम को आगे बढ़ाने के लिए मजबूत बहुमत है। उनकी प्राथमिकताओं का एक संकेत पिछले साल जून में स्पेन में दिए गए उनके विशिष्ट रूप से जोशीले भाषण से मिला।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

खबरों में अपडेट रहना हमारी आदत है और सबसे आगे रहना मेरा जुनून। अब नया लुक ऐप भी ले आया है। आप सभी से अनुरोध है कि आप इसे अपना प्यार, दुलार और आशीर्वाद दें। आप सभी से निवेदन है कि मेरा न्यूज ऐप अपने अपने फोन में इंस्टॉल कर लीजिए। मैं आप सभी का आभारी रहूंगा…. https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढ़े

केदारनाथ मार्ग पर भूस्खलन से मचा हड़कंप, हजारों श्रद्धालुओं का रेस्क्यू

“अपनी हीरो खुद बनो”, महिलाओं के लिए कंगना रनौत का मजबूत संदेश

WTC Points Table में बांग्लादेश की लंबी छलांग, पाकिस्तान पहुंचा नीचे

उत्तर भारत में तेज हवाओं और बारिश का अलर्ट

महंगाई का डबल अटैक! बढ़ सकती है EMI और रोजमर्रा का खर्च, क्या करे…मिडिल क्लास

One thought on “दो दिल मिल रहे हैं मगर हौले…हौले… सोनिया गांधी की वजह से मजाकिया दौर जारी”

Comments are closed.

Untitled 7 copy
Bihar Crime News homeslider

हत्या या आत्महत्याः 60 फिट ऊंचे मोबाइल टॉवर लटका मिला युवक का शव

बिहार के पूर्वी चम्पारण में एक सनसनीखेज मामला आया सामने लटकने वाला युवक मूल रूप से नेपाली, गांव में मची अफरा-तफरी नया लुक डेस्क पटना। बिहार के पूर्वी चंपारण जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक 60 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर नेपाल के एक युवक का शव लटका हुआ मिला। इस […]

Read More
Rape
Crime News homeslider

निंदनीयः लो भैया रेप करके जेल गए… लौटे तो शाही स्वागत

समाज में निंदनीय इंसान को क्यों मिली इतनी इज्जत, इलाके में चर्चा का विषय अगस्त 2025 में मिली थी जेल की सजा,  अब राजा की तरह हुआ स्वागत गाजियाबाद में एलएलबी छात्रा से दुष्कर्म के एक गंभीर मामले में आरोपी और एक हिंदू संगठन के पूर्व पदाधिकारी के जेल से बाहर आते ही उसका भव्य […]

Read More
UP
Crime News homeslider Uttar Pradesh

घनघोर लापरवाही, चिकन के साथ डकार गए मरी हुई छिपकली, हालत गम्भीर

UP के मुजफ्फरनगर की घटना, चिकन में निकली मरी हुई छिपकली लखनऊ। मुजफ्फरनगर में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक युवक द्वारा होटल में चिकन खाने के दौरान उसमें मरी हुई छिपकली मिलने का आरोप लगाया गया है। घटना के बाद युवक की तबीयत बिगड़ गई, जिसे गंभीर हालत में अस्पताल से […]

Read More