चतरा में इंसानियत शर्मसार: आवासीय स्कूल की 13 वर्षीय छात्रा गर्भवती, हेडमास्टर पर गंभीर आरोप

Untitled 9 copy 5
  • आवासीय विद्यालय की नाबालिग छात्रा प्रेग्नेंट

नया लुक ब्यूरो

रांची/चतरा। झारखंड के चतरा जिले के हंटरगंज स्थित एक आवासीय बालिका विद्यालय से एक बेहद संवेदनशील और चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां 13 साल की एक नाबालिग छात्रा के सात माह की गर्भवती होने का खुलासा हुआ है, जिससे शिक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, छात्रा के साथ कथित तौर पर लंबे समय से दुराचार किया जा रहा था। इस मामले में विद्यालय के हेडमास्टर शंकर प्रसाद पर ही आरोप लगे हैं। घटना सामने आते ही प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

ये भी पढ़ें

BJP की फर्जी दस्तखत से वोट कटवाने की साजिश: अखिलेश

गांव में उबाल, स्कूल में हंगामा

जैसे ही घटना की जानकारी लोगों को मिली, अभिभावकों और ग्रामीणों में भारी आक्रोश फैल गया। गुस्साए लोगों ने स्कूल परिसर में पहुंचकर जमकर विरोध प्रदर्शन किया और दोषी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। सूचना मिलते ही स्थानीय थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पीड़ित छात्रा को सुरक्षा में लेकर आवश्यक प्रक्रिया शुरू कर दी गई है, वहीं आरोपी प्रधानाध्यापक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने जांच के आदेश दिए हैं। अधिकारियों का कहना है कि दोषी पाए जाने पर सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

ये भी पढ़ें

मोनालिसा से शादी करने वाले फरमान खान के खिलाफ POCSO का केस दर्ज़

दो दिल मिल रहे हैं मगर हौले…हौले… सोनिया गांधी की वजह से मजाकिया दौर जारी

व्यवस्था पर उठे सवाल

यह घटना एक बार फिर यह सोचने पर मजबूर करती है कि जिन संस्थानों को बच्चों की सुरक्षा और उनके भविष्य की जिम्मेदारी सौंपी जाती है, वहीं अगर इस तरह की घटनाएं हों, तो भरोसा कैसे कायम रहेगा?

 

Spread the love

One thought on “चतरा में इंसानियत शर्मसार: आवासीय स्कूल की 13 वर्षीय छात्रा गर्भवती, हेडमास्टर पर गंभीर आरोप”

Comments are closed.

Abhishek Sharma
homeslider Sports

भारत हारा, लेकिन अभिषेक शर्मा ने रच दिया इतिहास

Abhishek Sharma भारत और इंग्लैंड के बीच खेले गए पांचवें और अंतिम T20 मुकाबले में टीम इंडिया को 56 रन से हार का सामना करना पड़ा। हालांकि इस हार के बीच भारतीय सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने एक ऐसा विश्व रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया, जिसने उन्हें क्रिकेट इतिहास में खास मुकाम दिला दिया। 53वां […]

Spread the love
Read More
UP in election mode
homeslider Raj Dharm UP

दो टूक : चुनावी मोड में यूपी…अबकी लड़ाई हार्ड और साफ्ट हिंदुत्व की

राजेश श्रीवास्तव UP in election mode पिछले लगभग एक महीने से उत्तर प्रदेश की सियासत का माहौल बदला हुआ है। मुख्मयंत्री योगी आदित्यनाथ इन दिनों पूरे उत्तर प्रदेश को मथ रहे हैं, एक-एक दिन में वह दो-दो जिलों में जनसभायें कर रहे हैं। मानों विधानसभा चुनाव चल रहा हो। आखिर ऐसा क्या हो गया है […]

Spread the love
Read More
Today's Horoscope
Astrology homeslider

शनिवार के दिन इन राशियों की चमकेगी किस्मत, मिलेगा धन और सफलता

Today’s Horoscope शनिवार का दिन कई राशियों के लिए नई उम्मीदें और खुशियां लेकर आया है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल कुछ राशि वालों को आर्थिक लाभ, करियर में सफलता और पारिवारिक सुख का संकेत दे रही है, जबकि कुछ लोगों को निर्णय लेते समय विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। मेष : आर्थिक परेशानी […]

Spread the love
Read More