उत्तर भारत में तेज हवाओं और बारिश का अलर्ट

Rain

बिहार में बारिश के आसार, कई राज्यों में बदलेगा मौसम का मिजाज

Rain देश के कई हिस्सों में भीषण गर्मी और लू ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया है। राजधानी दिल्ली समेत उत्तर भारत के राज्यों में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है। इसी बीच भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने मॉनसून और बारिश को लेकर नया पूर्वानुमान जारी किया है, जिससे कुछ इलाकों में राहत की उम्मीद जगी है, लेकिन कई जगहों पर अभी गर्मी का असर जारी रहेगा।

मॉनसून को लेकर IMD का बड़ा अपडेट

IMD के अनुसार दक्षिण-पश्चिम मॉनसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल बनी हुई हैं। मॉनसून इस समय दक्षिण-पूर्व अरब सागर, कोमोरिन क्षेत्र, दक्षिण-पश्चिम और दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी तथा अंडमान सागर की ओर सक्रिय है। मौसम विभाग का अनुमान है कि दक्षिण-पश्चिम मॉनसून 26 मई तक केरल में दस्तक दे सकता है। IMD ने पूर्वानुमान जारी किया है कि बिहार और झारखंड में 20 से 25 मई के बीच बारिश हो सकती है। इसके अलावा गंगीय पश्चिम बंगाल और ओडिशा में 20 से 23 मई तक बारिश के आसार हैं। वहीं उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भी इसी अवधि के दौरान बारिश होने की संभावना है। पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में 20 से 25 मई तक तेज सतही हवाएं चल सकती हैं, जिनकी रफ्तार 40 किमी प्रति घंटा तक रहने का अनुमान है। जम्मू-कश्मीर में 20 से 22 मई, उत्तराखंड में 22 और 23 मई तथा हिमाचल प्रदेश में 21 और 22 मई के बीच हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

ये भी पढ़े

महंगाई का डबल अटैक! बढ़ सकती है EMI और रोजमर्रा का खर्च, क्या करे…मिडिल क्लास

दिल्ली में लू का कहर जारी

दिल्ली में मंगलवार को इस महीने की पहली भीषण लू दर्ज की गई, जहां तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से अधिक पहुंच गया। IMD ने राजधानी में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है और चेतावनी दी है कि 25 मई तक भीषण लू की स्थिति बनी रह सकती है। बुधवार के लिए मौसम विभाग ने न्यूनतम तापमान 27 डिग्री और अधिकतम 44 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान जताया है।

इन राज्यों में होगी बारिश

पूर्वोत्तर भारत में 21 मई तक छिटपुट बारिश और 22 से 25 मई के बीच तेज बारिश की संभावना है। केरल, माहे और लक्षद्वीप में 20 से 25 मई तक हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है, जबकि तमिलनाडु और केरल के कुछ हिस्सों में 20 से 21 मई के बीच भारी बारिश की संभावना जताई गई है।

ये भी पढ़े

ग्लोबल फ्यूल संकट गहराया, दुनिया के कई देशों में पेट्रोल के दाम बेकाबू

कब मिलेगी गर्मी से राहत?

मौसम विभाग के अनुसार फिलहाल उत्तर भारत के कई राज्यों को भीषण गर्मी से तुरंत राहत मिलने की संभावना कम है। हालांकि, बारिश और तेज हवाओं के कारण कुछ इलाकों में तापमान में हल्की गिरावट जरूर देखने को मिल सकती है।


Spread the love

Assembly Elections
Analysis homeslider Punjab

पंजाब के बड़े राजनैतिक दलों में अस्थिरता का दौर

Assembly Elections पंजाब विधान सभा चुनाव की आहट ने प्रदेश का सियासी पारा काफी बढ़ा दिया है।एक तरफ सभी दल चुनाव की तैयारियों में लगे हैं तो दूसरी तरफ कुछ माह पूर्व  आम आदमी पार्टी में टूट के बाद अब पंजाब कांग्रेस के नये अध्यक्ष के नाम की घोषणा के बाद जिस तरह से पार्टी  […]

Spread the love
Read More
Monsoon
homeslider National Weather

मॉनसून का बड़ा अटैक! दिल्ली-UP समेत 20 राज्यों में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट

Monsoon देशभर में मॉनसून अब पूरी तरह सक्रिय हो चुका है और इसका असर उत्तर, पश्चिम, मध्य और पूर्वी भारत के अधिकांश राज्यों में देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग ने दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, राजस्थान समेत 20 राज्यों में आंधी-तूफान, तेज हवाओं और भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। वहीं, महाराष्ट्र […]

Spread the love
Read More
WhatsApp Image 2026 07 05 at 7.46.38 AM
homeslider International

नेपाल बॉर्डर पर करोड़ों की मेथाक्वॉलोन ड्रग्स बरामद, महिला तस्कर गिरफ्तार

महराजगंज! भारत-नेपाल के सोनौली बॉर्डर पर सुरक्षा एजेंसियों ने नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए लगभग 2.5 किलोग्राम मेथाक्वॉलोन (Methaqualone) ड्रग्स बरामद की है। संयुक्त अभियान के दौरान एक महिला तस्कर को गिरफ्तार किया गया। बरामद मादक पदार्थ की अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत करोड़ों रुपये बताई जा रही है। इस कार्रवाई को भारत-नेपाल […]

Spread the love
Read More