आज फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, लगातार महंगाई से जनता परेशान

Untitled 4 copy
  •  पेट्रोल-डीजल प्राइस हाइक: लगातार बढ़ोतरी से बढ़ी चिंता

Petrol-Diesel देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी जारी है। कच्चे तेल के दामों में तेजी और वैश्विक तनाव के बीच ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने एक बार फिर ईंधन के दाम बढ़ा दिए हैं। पिछले पाँच दिनों में दूसरी बार हुई इस बढ़ोतरी से आम जनता पर महंगाई का बोझ और बढ़ गया है।

पाँच दिन में दूसरी बढ़ोतरी, आज फिर महंगा हुआ ईंधन

19 मई, मंगलवार को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगभग एक रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी दर्ज की गई। इससे पहले शुक्रवार को भी दोनों ईंधनों के दामों में तीन: तीन रुपये प्रति लीटर का बड़ा इजाफा हुआ था। इस तरह सिर्फ पाँच दिनों में पेट्रोल और डीजल कुल मिलाकर लगभग चार रुपये प्रति लीटर महंगा हो चुका है।

ये भी पढ़े

मॉनसून की एंट्री से पहले मौसम में बड़ा बदलाव, 10 राज्यों में बारिश का अलर्ट!

देश के प्रमुख शहरों में पेट्रोल के दाम

दिल्ली :  98.64

मुंबई : 107.59

कोलकाता : 109.70

चेन्नई : 104.46

लखनऊ : 98.40

नोएडा : 98.91

बेंगलुरु : 107.12

हैदराबाद : 111.38

पटना : 110.02

जयपुर : 109.32

ये भी पढ़े

स्कूल यूनिफॉर्म में कपल का वीडियो वायरल, सोशल मीडिया पर मचा बवाल

डिजल के ताज़ा रेट (Diesel Price Today)

दिल्ली : 91.58

मुंबई : 94.08

कोलकाता : 96.07

चेन्नई : 96.11

लखनऊ : 91.73

नोएडा : 92.21

बेंगलुरु : 95.04

हैदराबाद : 99.95

पटना : 96.05

जयपुर : 94.50

क्यों बढ़ रहे हैं दाम? कच्चे तेल में तेजी बड़ी वजह

रिपोर्ट्स के अनुसार अंतरराष्ट्रीय बाजार में ब्रेंट क्रूड ऑयल की कीमतों में 2.6% की बढ़ोतरी दर्ज की गई है और यह 110 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गया है। युद्ध से पहले कच्चा तेल करीब 70 डॉलर प्रति बैरल के आसपास था, लेकिन अब इसमें तेज उछाल देखा जा रहा है, जिससे भारत जैसे आयात-निर्भर देशों पर दबाव बढ़ गया है।

ये भी पढ़े

क्या भारत में शुरू हुआ पेट्रोल संकट? चंडीगढ़ पंप के नोटिस से मचा हड़कंप

क्या आगे और बढ़ेंगे दाम?

विशेषज्ञों के मुताबिक मौजूदा स्थिति में पेट्रोल:डीजल की कीमतों में और बढ़ोतरी संभव है। कुछ रिपोर्ट्स में यह भी कहा गया है कि कंपनियों को घाटा कम करने के लिए कीमतों में 10 रुपये तक की और बढ़ोतरी की जरूरत पड़ सकती है।

सरकार की अपील और स्थिति

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों से ईंधन की बचत करने की अपील की है। भारत अपनी तेल जरूरतों के लिए भारी मात्रा में आयात पर निर्भर है, ऐसे में वैश्विक बाजार की हलचल का सीधा असर घरेलू कीमतों पर पड़ता है।

Spread the love

2 thoughts on “आज फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, लगातार महंगाई से जनता परेशान”

Comments are closed.

homeslider Uttar Pradesh

एक्शन मोड में सोनौली के नवागत थानाध्यक्ष

जाम,तस्करी और कटिंग पर चलेगा पुलिस का डंडा  कानून व्यवस्था से खिलवाड़ किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं – थानाध्यक्ष उमेश चन्द्र त्रिपाठी Sonauli, Maharajganj : भारत-नेपाल सीमा के अंतर्राष्ट्रीय महत्व के प्रमुख कस्बे सोनौली में आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने और स्थानीय मुद्दों के निस्तारण के लिए थाना प्रभारी विशाल शुक्ला […]

Spread the love
Read More
Business

पूर्वी यूपी में जियो फिर नंबर वन, अगस्त में दर्ज कराई सबसे अधिक बढ़त : ट्राई

जियो होम ब्रॉडबैंड में भी पहले स्थान पर, अगस्त 2026 में 5G FWA बेस में जोड़े सर्वाधिक उपभोक्ता Lucknow:  रिलायंस जियो ने अगस्त 2026 में अधिकतम वायरलेस उपभोक्ता जोड़कर पूर्वी उत्तर प्रदेश में एक बार फिर अपना नंबर एक स्थान मजबूत किया है। भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (TRAI) के अनुसार अगस्त में जियो 4.52 करोड़ […]

Spread the love
Read More
Business Uttar Pradesh

2094 लाभार्थियों को मिला 43 करोड़ का ऋण, योजनाओं से बढ़ेगा रोजगार और कारोबार

उमेश चन्द्र त्रिपाठी Maharajganj: भारतीय स्टेट बैंक ने सितंबर में विभिन्न शासकीय योजनाओं और प्राथमिकता क्षेत्र के तहत जिले के 2,094 लाभार्थियों को 4,307.86 लाख रुपये (करीब 43.08 करोड़) का ऋण स्वीकृत किया। विकास भवन सभागार में वृहस्पतिवार को आयोजित कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी महेंद्र कुमार सिंह ने लाभार्थियों को ऋण स्वीकृति पत्र वितरित […]

Spread the love
Read More