Transfer कारागार विभाग के तबादलों में शुरू हुआ खेल

Jail

पैसा फेंको मनमाफिक कमाऊ जेल पाओ

आगरा, गोरखपुर और मेरठ परिक्षेत्र की सूची से हुआ खुलासा

Transfer पैसा फेंको, कमाऊ जेल पाओ। यह बात कारागार विभाग के सुरक्षाकर्मियों की तबादला सूची ने सच साबित कर दी है। विभाग के तीन परिक्षेत्र के वार्डर और हेड वार्डर संवर्ग की पहली तबादला सूची ने इस बात को प्रमाणित भी कर दिया है। सूची में जमकर नशे में धुत होकर जेल में बवाल काटने वाले और अधिकारियों को कमाकर देने वाले सुरक्षाकर्मियों को कमाऊ जेलों पर तैनात कर दिया गया है।

ये भी पढ़े

सुबह-सुबह इंटरसिटी ट्रेन में लगी आग, स्टेशन पर मची अफरा-तफरी

चर्चा है कि पश्चिम की कमाऊ जेलों पर तैनात करने के लिए वार्डर और हेड वार्डरों से एक से डेढ़ लाख रुपए तक की रकम वसूल की गई है। परिक्षेत्र की ओर से जारी की गई सूची में करीब सवा से डेढ़ सौ कर्मियों के तबादले किए गए है। सुरक्षाकर्मियों की तबादला सूची को लेकर तमाम तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं।

जेल विभाग तबादला सूची विवाद पर उठे सवाल

मिली जानकारी के मुताबिक दो दिन पहले 15 मई को आगरा, गोरखपुर और मेरठ परिक्षेत्र की जेलों पर तैनात सुरक्षाकर्मियों की तबादला सूची जारी की गई है। आगरा जेल परिक्षेत्र के डीआईजी पी एन पांडेय की ओर से जारी की गई सूची में 45 वार्डर और हेड वार्डर के तबादले किए गए। सूची में आगरा जिला कारागार के अधिकांश वॉर्डरो को अलीगढ़ और मैनपुरी जेल पर स्थानांतरित किया गया है। चुनिंदा वॉर्डर कांसगंज जेल भेजे गए हैं। इसी प्रकार गोरखपुर के परिक्षेत्र डीआईजी शैलेन्द्र मैत्रेय की जारी सूची में 39 वार्डर और हेड वार्डर के तबादले किए गए हैं।

इस सूची में एक वर्ग विशेष के सुरक्षाकर्मियों से उगाही कर उन्हें मऊ से गोरखपुर, आजमगढ़ से संतकबीरनगर और सिद्धार्थनगर से गोरखपुर, बस्ती जेल पर तैनात किया गया गया है। सूत्रों का कहना है कि इस परिक्षेत्र में भी सुरक्षाकर्मियों से मोटी रकम वसूली की गई है।

ये भी पढ़े

स्कॉर्पियो के बाद फॉरच्यूनर की चाह ने ले ली दीपिका की जान

इसी प्रकार पश्चिम की कमाऊ जेलों पर तैनाती में भी बड़ा खेल किया गया। मेरठ जेल परिक्षेत्र के डीआईजी सुभाष शाक्य ने 48 सुरक्षाकर्मियों की तबादला सूची जारी की है। इस सूची में हाल ही में बुलंदशहर जेल में नशे में धुत होकर अपने ही सहयोगी बुजुर्ग हेड वार्डर की पिटाई करने वाले सुरक्षाकर्मी को दंड देने के बजाए तोहफे में गाजियाबाद जेल पर तैनात कर दिया गया है।

इस सूची में सुरक्षाकर्मियों को मेरठ से गाजियाबाद, बुलंदशहर, गौतमबुद्धनगर और गौतमबुद्धनगर से मेरठ, गाजियाबाद, बुलंदशहर, मुजफ्फरनगर जेल पर तैनात किया गया। धनउगाही कर की गई इन तैनातियों के संबंध में जब एआईजी प्रशासन धर्मेंद्र सिंह से बात करने की कोशिश की गई तो कई प्रयासों के बाद भी उन्होंने फोन नहीं उठाया।

बरेली जेल परिक्षेत्र के तबादलों में अजब गजब 

बरेली जेल परिक्षेत्र के वार्डर संवर्ग के तबादलों में अजब गजब खेल सामने आया है। इस परिक्षेत्र में केंद्रीय कारागार और जिला कारागार में तैनाती को लेकर खासी कश्मश देखने को मिली। बरेली सेंट्रल जेल से आठ सुरक्षाकर्मी हटाए गए टेंट सिर्फ एक किया गया।

ये भी पढ़े

स्कूल यूनिफॉर्म में कपल का वीडियो वायरल, सोशल मीडिया पर मचा बवाल

इसी प्रकार सेंट्रल जेल से हटाकर अधिकाश सुरक्षाकर्मियों को कमाई वाली जिला जेलों पर तैनात किया गया है। इसको लेकर विभागीय कर्मियों में तमाम तरह के कयास लगाए जा रहे हैं।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

Spread the love

One thought on “ Transfer कारागार विभाग के तबादलों में शुरू हुआ खेल”

Comments are closed.

Today's Horoscope
Astrology homeslider Uttar Pradesh

आज किस राशि की बदलेगी किस्मत?

Today’s Horoscope मेष : दिन की शुरुआत में रुक-रुक कर कार्य होंगे। वाहन मशीनरी का प्रयोग सवधानी से करें। नेत्र पीड़ा हो सकती है। भय व चिंता का माहौल रहेगा। चोट, चोरी व विवाद आदि से हानि की आशंका है। वृषभ : जल्दबाजी में हानि-दुर्घटना होने से बचें, सावधानी रखें। व्यवसाय में आप के विरोधी […]

Spread the love
Read More
Crime News homeslider

सहारनपुर में अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्कर गैंग के तीन दबोचे

STF को मिली बड़ी सफलता Lucknow : यूपी STF ने पश्चिमी यूपी में सक्रिय अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अवैध हथियार तस्करी करने वाले गिरोह के तीन सक्रिय सदस्यों को सहारनपुर से गिरफ्तार कर बड़ा जखीरा बरामद किया। STF की फील्ड इकाई मेरठ ने थाना मिर्जापुर क्षेत्र में बिजलीघर तिराहे से शेरपुर पैली जाने वाले रास्ते पर […]

Spread the love
Read More
Untitled 21 copy
homeslider Religion

पुत्र की आयु, बल और यश के लिए मां का का तप पर्व जीउतिया

सतपुतिया जैसे सात स्वस्थ, आयुवान, बलवान, यशस्वी पुत्रों की कामना Jivitputrika Vrat: सतपुतिया जैसे सात स्वस्थ, आयुवान, बलवान, यशस्वी पुत्रों की कामना के साथ माता की तपस्या का पर्व है जिउतिया। इसीलिए इस व्रत का आधार आहार भी सतपुतिया ही है। भगवान भास्कर की तीक्ष्णतम रश्मियों के साथ आयोजित यह वार्षिक लोक तप पर्व वस्तुतः […]

Spread the love
Read More