अधिवक्ताओं की एकजुटता भ्रष्ट भाजपाइयों को सत्ता से करेगी बेदखल: अखिलेश

Akhilesh
  • अधिवक्ताओं के प्रतिनिधिमंडल ने की सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष से भेंट

Akhilesh समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से आज राज्य मुख्यालय में एडवोकेट एसपी सिंह के साथ वकीलों के एक प्रतिनिधिमंडल ने भेंट की। प्रतिनिधिमंडल ने कल राजधानी में वकीलों के चैम्बरों को बुल्डोजर से जमींदोज किए जाने और वकीलों पर बर्बरता पूर्वक लाठीचार्ज की शिकायत की। वकीलों का कहना था कि उन्हें पहले कोई नोटिस नहीं मिली। वे चैम्बर्स भी गिरा दिए गए जिन्हें गिराने के लिए निशान भी नहीं लगे थे। वर्षों से बने चैम्बर अवैध कैसे हो गए? भाजपा ने पवित्र ग्रंथ रामचरित मानस को अपमानित किया। वकील प्रतिनिधियों ने कहा कि पुलिस ने उनके साथ बहुत अपमान जनक व्यवहार किया। महिला वकीलों के साथ भी अभद्रता की गई। तोड़फोड़ से पहले कोई वैकल्पिक व्यवस्था भी नहीं की गई।

ये भी पढ़े

गैस सिलेंडर और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर कांग्रेस ने किया जोरदार प्रदर्शन

अखिलेश यादव ने वकीलों के प्रति सहानुभूति जताते हुए अधिवक्ताओं पर लाठीचार्ज और बिना वैकल्पिक व्यवस्था के चैम्बरों को तोड़ने की निंदा की। उन्होंने घायल वकीलों के निःशुल्क इलाज तथा मुआवजा दिए जाने की भी मांग की। उन्होंने कहा कि अधिवक्ताओं की एकजुटता भ्रष्ट भाजपाइयों को सत्ता से बेदखल कर हमेशा के लिए हटाएगी। यादव ने आश्वासन दिया कि समाजवादी सरकार बनने पर अधिवक्ताओं की सभी शिकायतों का निराकरण होगा।इस अवसर पर शुभांगी द्विवेदी, सोनम सिंह एडवोकेट एवं शालिनी सोनकर की उपस्थिति उल्लेखनीय है।


नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

Spread the love

Weather Update
homeslider National Weather

यूपी-दिल्ली समेत 15 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, तेज आंधी और वज्रपात की चेतावनी

Weather Update देशभर में दक्षिण-पश्चिम मानसून अब पूरी तरह सक्रिय हो चुका है। इसके असर से उत्तर भारत, पूर्वी भारत और पश्चिमी तटीय राज्यों में बारिश का दौर तेज होने की संभावना है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने उत्तर प्रदेश, दिल्ली, बिहार, झारखंड, महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान और उत्तराखंड समेत 15 राज्यों में अगले कुछ दिनों […]

Spread the love
Read More
Propose
homeslider International

Propose का अब तक का सबसे भयानक तरीका, 443 फिट ऊपर किया प्यार का इजहार

Propose एक प्रेमी ने अपनी प्रेमिका को ऐसे किया प्रपोज कि सुनने वालों के उड़ गए होश प्यार का इजहार करने के लिए लोग कई अनोखे तरीके अपनाते हैं, लेकिन अमेरिका के न्यूयॉर्क में एक कपल ने जो किया, उसने दुनिया भर का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। मशहूर एम्पायर स्टेट बिल्डिंग के एंटीना पर […]

Spread the love
Read More
Beer
Crime News homeslider Uttar Pradesh

बीयर की बोतल, फोन पर गाली और वायरल वीडियो… सिया गोयल केस में नया मोड़

Beer रियल एस्टेट कारोबारी केतन अग्रवाल हत्याकांड में गिरफ्तार मुख्य आरोपी सिया गोयल की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। पुलिस पूछताछ के बीच अब सोशल मीडिया पर सिया का एक कथित वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में वह एक पब में हाथ में बीयर की बोतल लिए फोन पर किसी से […]

Spread the love
Read More