आखिर क्या हो सकती है मौत की वजह, बीमारी, दवा या नशाखोरी, चर्चाओं का बाजार गर्म
राजनीति से इतर फिटनेस व्यापार से जुड़े थे प्रतीक, पत्नी अपर्णा थीं बीजेपी के साथ
नया लुक ब्यूरो
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के सबसे बड़े राजनीतिक घराने से एक दुखद खबर आई है। समाजवादी पार्टी (सपा) से संस्थापक-संरक्षक मुलायम सिंह यादव और साधना गुप्ता के बेटे प्रतीक यादव का 38 साल की उम्र में निधन हो गया। वह बीजेपी नेता अपर्णा यादव के पति थे। प्रतीक के निधन को लेकर अंदेशा जताया जा रहा है कि हार्ट अटैक या ब्रेन हेमरेज से उनकी मौत हो सकती है। हालांकि, मौत के कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम के बाद ही होगा। उनकी बॉडी का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। खबरों के अनुसार प्रतीक की तबीयत बुधवार तड़के अचानक खराब हो गई। लगातार बिगड़ती स्थिति के बाद सुबह छह बजे उन्हें सिविल अस्पताल लाया गया। डॉक्टरों ने उन्हें देखा और मृत घोषित कर दिया गया। कुछ देर बाद ही उनका शव एंबुलेंस से पोस्मार्टम हाउस भेज दिया गया। प्रतीक की मौत के बाद राजनीतिक हलके में उनके तलाक और अपर्णा के साथ सम्बन्धों की चर्चा जोरों पर चल रही है।
ये भी पढ़े
सपा संस्थापक के दूसरे बेटे की मौत, मुलायम-साधना के प्रतीक नहीं रहे
कौन थे प्रतीक यादव?
प्रतीक यादव मुलायम सिंह की दूसरी पत्नी साधना गुप्ता के बेटे थे। प्रतीक की पत्नी अपर्णा सिंह बिष्ट यादव इस समय उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष हैं। वह अपने घर की पार्टी सपा से हटकर भाजपा की राजनीति करती हैं। वहीं प्रतीक किसी भी तरह की सक्रिय राजनीति से हमेशा दूर रहते थे। वो कभी किसी कार्यक्रम में अपने बड़े भाई अखिलेश यादव के साथ भी नहीं दिखे, न उनका कोई लाल टोपी वाला फोटो सोशल मीडिया पर मिल रहा है। उन्होंने खुद को रीयल एस्टेट और फिटनेस के व्यवसाय में फिट कर रखा था। लखनऊ में उनका जिम ‘द फिटनेस प्लैनेट’ काफी चर्चा में रहा है। शारीरिक रूप से काफी चुस्त-दुरुस्त दिखने वाले प्रतीक यादव के असमय मौत की क्या वहज थी, यह तो समय के गर्त में छिपा हुआ है, लेकिन उनकी मौत ने कई सवाल जरूर खड़े किए हैं। पिछले दिनों अपर्णा यादव से तलाक की खबरों के बाद प्रतीक यादव चर्चा में आए थे। हालांकि, बाद में अपर्णा और प्रतीक के बीच सब कुछ ठीक होने की बात भी सामने आई थी।

सिविल अस्पताल के सीएमएस डॉ देवेशचंद्र पांडेय ने समाचार एजेंसी एएनआई को बताया कि प्रतीक यादव को सुबह पांच बजकर 55 मिनट पर मृत अवस्था में लाया गया था। तभी पुलिस को भी सूचना दे दी गई थी। उसके बाद पुलिस ने बॉडी का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। उसके बाद ही मौत के कारण का पता चल सकेगा। सूत्रों के मुताबिक प्रतीक की मौत को लेकर सस्पेक्ट प्वाइजनिंग की आशंका जताई जा रही है। लेकिन ये कैसे हुआ, ये अभी स्पष्ट नहीं है। दवाइयों का रिएक्शन या फिर फ़ूड पॉइज़िंग? हालांकि इस सारी आशंकाओं का जवाब पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मिल पाएगा।

प्रतीक यादव से जुड़ा हालिया मामला… इसी साल 19 जनवरी 2026 को प्रतीक यादव ने अपने इंस्ट्राग्राम हैंडल से कई पोस्ट किए। यह पोस्ट उनकी पत्नी अपर्णा यादव को लेकर थे।

उन्होने लिखा- “I am going to divorce this selfish women as soon as possible।”
लम्बे पोस्ट में प्रतीक ने काफी कुछ लिखा था। साथ ही यह भी कि वह मानसिक स्वास्थ्य हालातों से बुरी तरह जूझ रहे है। इन पोस्ट्स पर अपर्णा यादव के भाई ने कमेंट करते हुए बताया कि प्रतीक यादव का एकाउंट हैक हो गया है। इसके बाद प्रतीक के हैंडल से एक और इसी तरह का पोस्ट आया। 28 जनवरी को उनका एक वीडियो आया। इस वीडियो में उन्होने बताया कि उनकी पत्नी के साथ उनका बहुत भयानक विवाद हुआ था जिसके कारण उन्होने दो पोस्ट डाले थे। उन्होने यह भी बताया कि दोनों ने मिलकर उस विवाद को सुलझा लिया है, खत्म कर लिया है।
नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews
सपा संस्थापक के दूसरे बेटे की मौत, मुलायम-साधना के प्रतीक नहीं रहे
400 करोड़ का जमीन घोटालाः पूर्व ADM सहित कंपनियों व बैंक अधिकारियों पर FIR
प्रतीक यादव का निधन | लखनऊ के अस्पताल में तोड़ा दम | बड़ी राजनीतिक खबर

One thought on “फिटफाट और चुस्त-दुरुस्त प्रतीक के मौत की खबर से मचाई सनसनी”
Comments are closed.