जानकीपुरम में मकान का तोड़कर चोरी करने वाले गिरोह का राजफाश

दो गिरफ्तार, सोने-चांदी के जेवरात, घटना में इस्तेमाल मोटरसाइकिल व 3,97,000 रूपए की नकदी बरामद

 ए अहमद सौदागर

Lucknow Crime News : जानकीपुरम थाना क्षेत्र के रामविहारी मार्ग स्थित जानकी विहार निवासी राम नरेश के घर में घुसकर चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा कर इंस्पेक्टर जानकीपुरम विनोद कुमार तिवारी की टीम ने मंगलवार गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए बदमाशों के पास से करीब 26 लाख रुपए कीमत के जेवरात, घटना में इस्तेमाल मोटरसाइकिल व 3, 97,000 रूपए की नकदी बरामद हुई है।

DSP उत्तरी अमित कुमार आनंद ने बताया कि सर्विलांस, क्राइम स्वाट टीम व इंस्पेक्टर जानकीपुरम विनोद कुमार तिवारी की संयुक्त टीम ने बीते पांच अगस्त 2026 को रामविहारी मार्ग स्थित जानकी विहार में रहने वाले राम नरेश के घर का ताला तोड़कर लाखों रुपए के जेवरात व नकदी चोरी हुई थी। मंगलवार को इस घटना का राजफाश कर इंस्पेक्टर जानकीपुरम विनोद कुमार तिवारी की टीम ने सर्विलांस, क्राइम ब्रांच, स्वाट टीम की मदद से दो चोरों को पकड़ने में कामयाबी हासिल की है।

DCP उत्तरी अमित कुमार आनंद के मुताबिक पकड़े गए दोनों आरोपितों ने पूछताछ में अपना नाम बाराबंकी जिले के बड्डूपुर थाना क्षेत्र स्थित धधरा गांव निवासी मोहम्मद शोएब उर्फ सुहैल पुत्र मोहम्मद नसीम उर्फ मुल्ला व बाराबंकी जिले के घुघटेर थाना क्षेत्र स्थित जमुआ गांव निवासी रवि रावत उर्फ शाका पुत्र श्याम लाल बताया। उन्होंने बताया कि पकड़े गए दोनों आरोपी शातिर किस्म के अपराधी हैं और पूछताछ में बताया कि इनका एक संगठित होकर है जो दिन में घूम-घूमकर रैकी करने के बाद घटना को अंजाम देने की बात स्वीकार किया है।


नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

खबरों में अपडेट रहना हमारी आदत है और सबसे आगे रहना मेरा जुनून। अब नया लुक ऐप भी ले आया है। आप सभी से अनुरोध है कि आप इसे अपना प्यार, दुलार और आशीर्वाद दें। आप सभी से निवेदन है कि मेरा न्यूज ऐप अपने अपने फोन में इंस्टॉल कर लीजिए। मैं आप सभी का आभारी रहूंगा…। https://play।google।com/store/apps/details?id=com।app।nayalooknews

यह भी पढें

अब प्राइवेट अस्पतालों की नहीं चलेगी मनमानी

अभिजीत दीपके नहीं जाएंगे झारखंड

‘गया से ग्योंगजू’ प्रदर्शनी में दिखी भारत-कोरिया की ऐतिहासिक दोस्ती

ATM से अब निकलेगा प्लास्टिक का नोट

 

 

 

Spread the love

One thought on “जानकीपुरम में मकान का तोड़कर चोरी करने वाले गिरोह का राजफाश”

Comments are closed.

Trainee IPS Bribery Scandal
Crime News

ट्रेनी IPS की पहली पोस्टिंग में एक करोड़ की रिश्वत का आरोप, CBI कोर्ट सख्त

Trainee IPS Bribery Scandal : छत्तीसगढ़ कैडर के 2022 बैच के एक ट्रेनी IPS अधिकारी और दो पुलिसकर्मियों पर साइबर फ्रॉड से जुड़े मामले को कथित तौर पर निपटाने के बदले एक करोड़ रुपये की रिश्वत मांगने और लेने का गंभीर आरोप लगा है। मामला अब दिल्ली की विशेष सीबीआई अदालत तक पहुंच गया है। […]

Spread the love
Read More
Himachal Pradesh
Crime News Himachal

छह साल के बेटे को रावी नदी में फेंका, पुलिस के सामने कबूला अपराध

चंबा में पिता का खौफनाक कदम Father throws son into river: हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक पिता पर अपने छह वर्षीय बेटे को रावी नदी में धकेलने का आरोप है। घटना के बाद आरोपी खुद पुलिस चौकी पहुंचा और कथित तौर पर पुलिस को […]

Spread the love
Read More
Affair
Crime News homeslider

पत्नी के कथित अफेयर से तनाव में था पति?

Affair बेंगलुरु के फाइव स्टार होटल में खौफनाक वारदात दो बेटियों की हत्या के बाद पिता ने की खुदकुशी की कोशिश बेंगलुरु। कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में एक फाइव स्टार होटल के कमरे से दो मासूम बच्चियों के शव मिलने से सनसनी फैल गई। केम्पेगौड़ा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (KIA) के पास स्थित होटल में 40 वर्षीय […]

Spread the love
Read More