सपा संस्थापक के दूसरे बेटे की मौत, मुलायम-साधना के प्रतीक नहीं रहे

Untitled 1 copy
  • मौत की रात दिल्ली में थीं उनकी पत्नी अपर्णा यादव
  • किचन में अचेत अवस्था में पाए गए थे प्रतीक
  • लखनऊ में प्रतीक यादव का निधन, पोस्टमार्टम जारी
  • राजनीतिक जगत में शोक की लहर

नया लुक ब्यूरो

लखनऊ। हजरतगंज स्थित सिविल अस्पताल में बुधवार को समाजवादी पार्टी के संरक्षक और पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के कनिष्ठ पुत्र प्रतीक यादव (38) को ब्रॉट डेड लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रतीक यादव लम्बे समय से गुर्दे से जुड़ी बीमारी से जूझ रहे थे और इलाज के लिए विदेश भी गए थे। सुबह उन्हें उनके परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उनकी मृत्यु की पुष्टि की गई। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (KGMU) भेजा गया, जहां प्रक्रिया की वीडियोग्राफी के साथ पोस्टमार्टम किया जा रहा है। शुरुआती रिपोर्ट के बाद विस्तृत रिपोर्ट 48 से 72 घंटे में आने की संभावना है। सिविल अस्पताल के निदेशक कहते हैं कि प्रतीक यादव का ड्राइवर सिविल हॉस्पिटल पहुंच कर बताया की भैया की तबियत ख़राब हो गई है -जब डॉक्टर घर पर पहुंचे तो बॉडी में कुछ नहीं था -बॉडी को सिविल हॉस्पिटल लाया गया और ब्रॉटडेड बताया गया -बॉडी को सिविल हॉस्पिटल के डॉक्टर्स ने रोक लिया क्योंकि सस्पेक्टेड पॉइज़िंगनिग का मामला लगा -लिहाजा पोस्टमार्टम के लिए KGMU भेजा गया।

अपर्णा यादव
अपर्णा यादव

मामले को प्रारम्भिक रूप से संदिग्ध मानते हुए जांच प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा रही है। पोस्टमार्टम हाउस और अस्पताल परिसर में सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम किए गए हैं। प्रतीक के निधन की सूचना मिलते ही समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। वहीं अपर्णा यादव भी दिल्ली से लखनऊ के लिए रवाना हुईं। परिवार के अन्य सदस्य और समर्थक भी बड़ी संख्या में मौके पर पहुंचे। दुख की इस बेला में यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और कई राजनीतिक नेताओं ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया और परिवार के प्रति संवेदनाएं प्रकट कीं। वहीं प्रतीक के निधन से सैफई में अजीब सा सन्नाटा पसरा हुआ है। उनकी मौत को लेकर कोई कुछ भी खुल कर नहीं बोल रहा है। नेताजी (मुलायम सिंह का निक नेम) और प्रतीक से जुड़ी हुई स्मृतियों की लोग जरूर चर्चा कर रहे हैं। लेकिन कोई कुछ नहीं बोल रहा है। गौरतलब है कि प्रतीक और अपर्णा सिंह बिष्ट दिसंबर-नवंबर में अखिलेश यादव के चचेरे भाई आर्यन यादव की शादी में शामिल होने के लिए आए थे। प्रतीक और अपर्णा अखिलेश यादव के चरण स्पर्श करते हुए नजर आ रहे थे। जिसका वीडियो इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी प्रतीक ने पोस्ट किया था।

सौतेले भाई के निधन की सूचना मिलते ही सपा मुखिया अखिलेश यादव पोस्टमार्टम हाउस पहुंच गए हैं। मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है। फिलहाल KGMU के पोस्टमार्टम हाउस में प्रतीक यादव का पोस्टमार्टम चल रहा है। प्रतीक के निधन पर अखिलेश यादव ने ट्वीट कर लिखा कि श्री प्रतीक यादव जी का निधन, अत्यंत दुखद! ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करे। विनम्र श्रद्धांजलि! बता दें कि अखिलेश यादव अपने आवास से प्रतीक यादव के निधन की खबर मिलने के बाद महिला आयोग की अध्यक्ष उनके आवास पर पहुंच चुकी हैं। वहीं अखिलेश यादव भी पोस्टमार्टम हाउस के लिए निकल चुके हैं।

अपर्णा यादव
अपर्णा यादव

दिल्ली में थी अपर्णा

प्रतीक के मौत वाली रात अपर्णा यादव दिल्ली में थी। प्रतीक की मौत की सूचना मिलते ही वह लखनऊ पहुंच रही हैं। जानकारी के मुताबिक बुधवार सुबह अर्पणा के भाई अमन बिष्ट प्रतीक को सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे थे। प्रतीक यादव की मौत की खबर मिलने के बाद सपा के समर्थक और उनके दोस्त पोस्टमार्टम हाउस के बाहर पहुंचे हुए हैं। पार्टी के समर्थकों का कहना है कि उन्हें सोशल मीडिया के जरिए प्रतीक यादव के निधन की खबर मिली तो वह लोग भागे-भागे पहुंचे। हालांकि कोई भी किसी तरह की टिप्पणी करने से बच रहा है।

Untitled 2 copy
Untitled 2 copy

सीएम योगी ने ट्वीट कर लिखा कि उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री, ‘पद्म विभूषण’, स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव जी के पुत्र एवं उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष  अपर्णा यादव जी के पति प्रतीक यादव जी का आकस्मिक निधन अत्यंत दुःखद है। विनम्र श्रद्धांजलि। मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं। प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को सद्गति एवं शोकाकुल परिजनों को यह अथाह दु:ख सहन करने की शक्ति प्रदान करें। ॐ शांति!

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने ट्वीट कर प्रतीक यादव के निधन पर दुख जताया है।
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने ट्वीट कर प्रतीक यादव के निधन पर दुख जताया है।

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने ट्वीट कर प्रतीक यादव के निधन पर दुख जताया है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा, ‘स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव जी के पुत्र एवं उत्तर प्रदेश महिला आयोग की उपाध्यक्ष श्रीमती अपर्णा यादव जी के पति प्रतीक यादव जी के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है। इस कठिन समय में मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवार के साथ हैं। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें। ॐ शांति!
प्रतीक यादव के निधन पर उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने ट्वीट कर दुख जताया है।

केशव प्रसाद मौर्य ने ट्वीट कर लिखा
केशव प्रसाद मौर्य ने ट्वीट कर लिखा

केशव प्रसाद मौर्य ने ट्वीट कर लिखा कि उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री, स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव जी के पुत्र एवं उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष श्रीमती अपर्णा यादव जी के पति श्री प्रतीक यादव जी के आकस्मिक निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है। शोकाकुल परिजनों के प्रति मेरी गहन संवेदनाएं हैं। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोक संतप्त परिजनों को इस कठिन समय में संबल प्रदान करें। ॐ शांति! हालांकि प्रतीक की मौत के बाद उनका पोस्टमार्टम चल रहा है। पोस्टमार्टम की वीडियोग्राफी भी कराई जा रही है। राजनीतिक हलके में चर्चा है कि तलाक के विवाद के बीच एकाएक प्रतीक की मौत कोई साजिश तो नहीं।


नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

Spread the love

nursing student death
Crime News

बर्बर बलात्कार से लड़की के प्राइवेट पार्ट में आया था जख्म, ब्लीडिंग से गई जान

वाराणसी नर्सिंग छात्रा की मौत में नया मोड़, क्रूरता से हुआ था रेप ADCP ने बताया अत्यधिक रक्तस्राव की वजह से गई लड़की की जान nursing student death : वाराणसी में 19 वर्षीय नर्सिंग छात्रा की मौत मामले में पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। एडिशनल डिप्टी कमिश्नर (ADCP) लिपि […]

Spread the love
Read More
Nautanwa Development Works
Uttar Pradesh

विधायक ऋषि त्रिपाठी ने सोनौली में नवनिर्मित सडक का किया लोकार्पण

विधायक निधि से कराया कार्य उमेश चन्द्र त्रिपाठी Nautanwa Development Works: आदर्श नगर पंचायत सोनौली के वार्ड नंबर 10 में 20 वर्षों से लंबित सड़क निर्माण का कार्य आखिरकार पूरा हो गया है। स्थानीय निवासियों की यह मांग लंबे समय से ग्राम प्रधान, नगर पंचायत अध्यक्ष और विधायक तक से की जा रही थी, लेकिन […]

Spread the love
Read More
varanasi nursing student death :
Crime News

इश्क में ठहर गया गर्भ, अब दवा खिलाकर BF ने किया ऐसा कि…

आधुनिकता के चक्कर में सब कुछ गवां रही हैं भारतीय लड़कियां आखिर कहाँ हैं प्रेम, शरीर सुख के लिए लड़के लड़कियां उठाते हैं ये गलत कदम नया लुक संवाददाता varanasi nursing student death : ये खबर कोई सनसनी नहीं है। बस प्यार, मोहब्बत, इश्क या फिर कहें फर्जी प्रेम के दिखावे और हवस के इरादे […]

Spread the love
Read More