CM शुभेंदु अधिकारी बाल-बाल बचे

West Bengal CM

अब सड़क मार्ग से जाएंगे CM

West Bengal CM: पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के हेलिकॉप्टर की मंगलवार को कोलाघाट में इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई है। CM शुभेंदु अधिकारी कोलकाता से पश्चिम मेदिनीपुर के केशपुर जा रहे थे, लेकिन रास्ते में हेलिकॉप्टर में तकनीकी खराबी और खराब मौसम के चलते इसे बीच रास्ते में उतारना पड़ा।

कोलकाता एयरपोर्ट पर ही आ गई थी खराबी

रिपोर्ट के मुताबिक, CM के हेलिकॉप्टर में कोलकाता एयरपोर्ट से उड़ान भरने से पहले ही तकनीकी खराबी देखने को मिली थी। हालांकि, कुछ ही समय में इस दिक्कत को ठीक कर लिया गया, जिसके बाद हेलिकॉप्टर ने सुबह 11 बजकर 21 मिनट पर उड़ान भरी। इस शुरुआती तकनीकी गड़बड़ी को लेकर फिलहाल एयरपोर्ट अथॉरिटी की तरफ से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

कोलाघाट में क्यों करनी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग?

उड़ान भरने के कुछ देर बाद, दोपहर करीब 12 बजे हेलिकॉप्टर में अचानक फिर से टेक्निकल ग्लिच का पता चला। दूसरी तरफ, मेदिनीपुर में भारी बारिश और खराब मौसम के कारण वहां हेलिकॉप्टर का उतरना मुमकिन नहीं था। इन परिस्थितियों (तकनीकी खराबी और खराब मौसम) को देखते हुए कोलाघाट के हेलिपैड पर हेलिकॉप्टर को सुरक्षित उतारने का फैसला लिया गया।

ये भी पढें

ATM से अब निकलेगा प्लास्टिक का नोट

प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार, कोलाघाट में एयरक्राफ्ट मैकेनिक हेलिकॉप्टर की मरम्मत कर रहे हैं और यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि समस्या कहां है। अगर मैकेनिक हरी झंडी देते हैं, तभी CM हेलिकॉप्टर से आगे की यात्रा करेंगे। चूंकि मेदिनीपुर में खराब मौसम के कारण लैंडिंग की समस्या है, इसलिए उनके सड़क मार्ग से केशपुर जाने की व्यवस्था की गई है।

शहीद खुदीराम बोस को श्रद्धांजलि देने जा रहे थे शुभेंदु

आज महान स्वतंत्रता सेनानी शहीद खुदीराम बोस का शहादत दिवस है। इसी मौके पर मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए उनके जन्मस्थान केशपुर के मोहबनी गांव जा रहे थे। मोहबनी में मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर ग्रामीणों में काफी उत्साह था और विकास की उम्मीदें भी थीं। वहां उनके लिए एक अस्थायी हेलिपैड भी बनाया गया था, जिसका जिला पुलिस अधीक्षक पापिया सुल्ताना ने निरीक्षण किया था। CM की सुरक्षा में तैनात SPG ने भी सुरक्षा व्यवस्था का कई बार जायजा लिया था।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढें

जानकीपुरम में मकान का तोड़कर चोरी करने वाले गिरोह का राजफाश

अभिजीत दीपके नहीं जाएंगे झारखंड

ATM से अब निकलेगा प्लास्टिक का नोट

कारगिल युद्ध में IAF का शौर्य, ऑपरेशन सफेद सागर ने ऐसे तोड़ी दुश्मन की कमर

कंगना रनौत का राहुल गांधी पर तीखा हमला, बोलीं- देश विरोधी ताकतों के हाथ में पड़ गए

 

One thought on “CM शुभेंदु अधिकारी बाल-बाल बचे”

Comments are closed.

homeslider Politics

‘आप लोगों को शर्म नहीं आती’, दिशा बैठक में अधिकारियों पर भड़कीं कंगना

Kangana Ranaut : हिमाचल प्रदेश के मंडी से बीजेपी सांसद कंगना रनौत ने जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक में अधिकारियों के कामकाज को लेकर कड़े तेवर दिखाए। केंद्र प्रायोजित योजनाओं और सांसद निधि के तहत चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान उन्होंने अधिकारियों से जवाबदेही के साथ काम करने […]

Read More
Politics Uttar Pradesh

मथुरा से CM योगी का बड़ा सियासी संदेश, ‘चवन्नी’ बयान से अखिलेश पर निशाना

मथुरा से CM योगी ने साधी पश्चिमी यूपी की सियासत CM Yogi in Mathura: अगले वर्ष होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का मथुरा दौरा सियासी लिहाज से काफी अहम माना जा रहा है। कान्हा की नगरी से सीएम योगी ने एक साथ हिंदुत्व और जाट भावनाओं को साधने की कोशिश की। […]

Read More
Saharanpur
homeslider Politics Uttar Pradesh

सहारनपुर मस्जिद ध्वस्तीकरण पर मायावती का विरोध, बोलीं- ऐसी कार्रवाई पर तुरंत लगे रोक

Saharanpur: सहारनपुर कलेक्ट्रेट परिसर में स्थित मस्जिद को प्रशासन द्वारा ध्वस्त किए जाने के बाद उत्तर प्रदेश की राजनीति गरमा गई है। बहुजन समाज पार्टी की प्रमुख मायावती ने इस कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए सरकार से ऐसे अभियानों पर तत्काल रोक लगाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि धार्मिक स्थलों को जल्दबाजी में […]

Read More