मॉल में ‘शॉर्ट वीडियो ड्रामा’! सुनकर सभी लोग रह गए दंग

PoliceNayaLookNews
  • टीचर परिवार से बदसलूकी, इंफ्लुएंसर भाई-बहन पर पुलिस कार्रवाई

नया लुक संवाददाता

रायपुर। अगर आपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर दिखने वाले ‘शॉर्ट वीडियो ड्रामे’ देखे हैं, तो रायपुर के मैग्नेटो मॉल में हुआ यह मामला आपको बिल्कुल वैसा ही लगेगा। छत्तीसगढ़ की राजधानी Raipur के मैग्नेटो मॉल की पार्किंग में एक शिक्षिका और उनके परिवार के साथ कथित बदसलूकी का मामला अब तूल पकड़ चुका है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी इंफ्लुएंसर रोहन नरवाल उर्फ रॉकी बॉक्सर को जेल भेज दिया है।

ये भी पढ़े

पत्नी के रील से परेशान पति ने रील बनाकर किया पत्नी का पिंडदान

जानकारी के मुताबिक, घटना नौ मई की रात करीब 8:30 से नौ बजे के बीच की है। शिक्षिका धनिशा धीवर अपने परिवार और बच्चों के साथ मॉल घूमने पहुंची थीं। घर लौटते समय उनकी बोलेरो गाड़ी पार्किंग से बाहर निकल रही थी, तभी दूसरी कार में सवार रोहन नरवाल, सोमा देवांगन और गरिमा वहां पहुंचे। पीड़ित परिवार का आरोप है कि कार चालक रोहन गाड़ी से उतरते ही गोपेश साहू को “गांव का गंवार” कहकर अपमानित करने लगा। इतना ही नहीं, उसने कथित तौर पर कहा कि “ऐसे लोगों को मॉल में एंट्री कौन देता है?” शिकायत में यह भी बताया गया कि आरोपी खुद को मीडिया प्लेटफॉर्म से जुड़ा बताकर रौब झाड़ रहा था।

ये भी पढ़े

ये पंजाब है साहब! यहाँ की एक बहू ने अपने DGP ससुर लड़ाया इश्क़

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, विवाद बढ़ने पर रोहन उर्फ रॉकी ने कार से हॉकी निकाल ली और मारपीट की धमकी देने लगा। आरोप है कि उसने गोपेश साहू के साथ धक्का-मुक्की भी की। बीच-बचाव के दौरान गोपेश के पैर में चोट आई, जबकि शिक्षिका के बेटे अरमान धीवर के हाथ में चोट लग गई। घटना के बाद तेलीबांधा पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों की शिकायत पर केस दर्ज किया गया। बाद में पुलिस ने नोटिस देकर आरोपियों को पूछताछ के लिए बुलाया। बयान दर्ज करने के बाद तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। हालांकि, सह-आरोपी सोमा देवांगन और गरिमा को कोर्ट से जमानत मिल गई, जबकि रोहन नरवाल उर्फ रॉकी बॉक्सर से पुलिस पूछताछ जारी है।

ये भी पढ़े

Samsung A-57: प्रीमियम डिजाइन और दमदार डिस्प्ले वाला शानदार स्मार्टफोन

शिक्षक परिवार के समर्थन में पहुंचे संगठन

घटना के बाद शिक्षक परिवार के समर्थन में बजरंग दल के कार्यकर्ता देर रात थाने पहुंचे। उन्होंने आरोपी इंफ्लुएंसर और उसके साथियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। यह मामला अब सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर्स के व्यवहार और सार्वजनिक जगहों पर बढ़ती बदसलूकी को लेकर भी चर्चा का विषय बन गया है।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

Samsung A-57: प्रीमियम डिजाइन और दमदार डिस्प्ले वाला शानदार स्मार्टफोन

नासिक से उठी चिंगारी, देशभर में थम गई NEET परीक्षा

दिल्ली की जनता से संजय दत्त पूछेंगे ‘आखिरी सवाल’, 13 मई को मेगा प्रीमियर

Spread the love

One thought on “मॉल में ‘शॉर्ट वीडियो ड्रामा’! सुनकर सभी लोग रह गए दंग”

Comments are closed.

Crime News

मोहनलालगंज: नशेड़ी बेटे का आतंक, चाकू से गला रेत कर पिता को किया जख्मी

आरोपी खून से सना चाकू सहित गिरफ्तार ग्राम उत्तरगांव में हुई घटना का मामला ए अहमद सौदागर Son attacks father : आखिर समाज किधर जा रहा है। झूठी शान के खातिर कोई अपने माता-पिता, तो कोई सात फेरे लेकर जिंदगी बीताने की कसम खाने वाला पति तो कहीं मामूली कहासुनी के बाद कलयुगी बेटा पिता […]

Spread the love
Read More
Crime News

महिगवां: पति के हाथों मारपीट के दौरान घायल पत्नी ने इलाज के दौरान तोड़ा दम

पुलिस का दावा शरीर पर कोई जाहिरा चोट के निशान नहीं ए अहमद सौदागर Suspicious death of a woman : महिगवां थाना क्षेत्र में मामूली कहासुनी के बाद एक व्यक्ति ने अपनी 40 वर्षीय पत्नी शकुंतला देवी की पीट-पीटकर लहुलुहान कर दिया। घरवालों ने आनन-फानन में घायल महिला को अस्पताल भिजवाया, जहां इलाज के दौरान […]

Spread the love
Read More
Siddharthnagar
Crime News Uttar Pradesh

प्रेमी के साथ रंगे हाथ पकड़ी गई मां, बेटी को चुप कराने के लिए कराया दुष्कर्म

कोर्ट के आदेश पर FIR Daughter raped in Siddharthnagar: उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर जिले से रिश्तों को शर्मसार करने वाला एक बेहद गंभीर मामला सामने आया है। यहां एक महिला पर आरोप है कि उसने अपने कथित प्रेम संबंध को छिपाने के लिए अपनी 13 वर्षीय बेटी के साथ दुष्कर्म करवाया। पीड़िता के पिता की […]

Spread the love
Read More