पत्नी के रील से परेशान पति ने रील बनाकर किया पत्नी का पिंडदान

पिंडदान

लखनऊ। बीते दिनों हरिद्वार के हर की पैड़ी घाट से एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था, जिसमें एक व्यक्ति अपनी जीवित पत्नी का प्रतीकात्मक पिंडदान करता नजर आया। वीडियो में वह पत्नी की तस्वीर पर थूककर उसे गंगा में बहाते हुए दिखाई दिया था। इस घटना ने सोशल मीडिया से लेकर धार्मिक संगठनों तक में विवाद खड़ा कर दिया था। अब इस मामले में पत्नी नेहा अरोड़ा भी सामने आई हैं और उन्होंने अपना पक्ष रखते हुए पति अमित अरोड़ा पर गंभीर आरोप लगाए हैं। देहरादून निवासी नेहा अरोड़ा ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर कहा कि लोगों ने बिना पूरी सच्चाई जाने उन्हें गलत ठहराना शुरू कर दिया। उन्होंने कहा कि वायरल वीडियो में केवल एक पक्ष दिखाया गया, जबकि उनकी पीड़ा और परिस्थितियों को किसी ने समझने की कोशिश नहीं की।

ये भी पढ़े

NEET UG 2026 परीक्षा रद्द! पेपर लीक के शक पर बड़ा फैसला

“रील बनाने को लेकर होता था विवाद”

नेहा अरोड़ा के अनुसार, उनके और पति अमित अरोड़ा के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा है और दोनों के बीच तलाक का मामला कोर्ट में विचाराधीन है। उन्होंने बताया कि उन्होंने सोशल मीडिया पर रील बनाना शुरू किया था, लेकिन वह किसी भी तरह की अभद्र या आपत्तिजनक सामग्री नहीं बनाती थीं। महिला का कहना है कि उनके पति को रील बनाने की आदत पसंद नहीं थी और इसी बात को लेकर अक्सर झगड़े होते थे।

पति पर शराब पीकर मारपीट और गाली-गलौज का आरोप

वीडियो बयान में नेहा अरोड़ा ने पति पर शराब पीकर मारपीट और गाली-गलौज करने के आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि वायरल वीडियो के बाद सोशल मीडिया पर उन्हें लेकर अभद्र टिप्पणियां की गईं, जिससे उनकी छवि और मानसिक स्थिति पर गहरा असर पड़ा। उन्होंने कहा कि हर घटना के दो पहलू होते हैं, लेकिन लोगों ने केवल एक वीडियो देखकर फैसला सुना दिया। किसी ने यह जानने की कोशिश नहीं की कि उस महिला पर क्या बीत रही होगी।

बच्चों की खातिर नहीं उठाया गलत कदम

नेहा अरोड़ा ने कहा कि इस पूरे घटनाक्रम से वह बेहद आहत हुईं, लेकिन अपने बच्चों की वजह से उन्होंने खुद को संभाला। उन्होंने कहा कि वह समाज के दबाव के आगे झुकने वाली नहीं हैं और अपने अधिकारों के लिए लड़ती रहेंगी।

क्या था पूरा मामला?

तीन दिन पहले हरिद्वार के हर की पैड़ी घाट से एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें अमित अरोड़ा नामक व्यक्ति पत्नी की तस्वीर पर थूककर उसे गंगा में बहाते हुए दिखाई दिया था। वीडियो में वह पत्नी का पिंडदान करने जैसी धार्मिक क्रिया करता नजर आया। बताया गया कि दोनों पति-पत्नी देहरादून के रहने वाले हैं और उनके बीच तलाक का केस चल रहा है। हालांकि मामला निजी पारिवारिक विवाद का बताया जा रहा है, लेकिन गंगा घाट पर इस तरह की हरकत को लेकर तीखी प्रतिक्रियाएं सामने आईं।

ये भी पढ़े

ट्रंप के तेवर और मोदी की चेतावनी! क्या दुनिया पर मंडरा रहा है तेल संकट का सबसे बड़ा खतरा?

हिंदू संगठनों और पुरोहितों ने जताई नाराजगी

वायरल वीडियो के बाद कई हिंदूवादी संगठनों और तीर्थ पुरोहितों ने इस घटना को अशोभनीय बताते हुए कार्रवाई की मांग की। उनका कहना था कि गंगा घाट की पवित्रता बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है और इस तरह की गतिविधियां धार्मिक भावनाओं को आहत करती हैं। सोशल मीडिया पर भी वीडियो को लेकर जमकर बहस छिड़ गई। कुछ लोग पति के समर्थन में दिखे तो कुछ ने महिला का पक्ष जानने की बात कही। हालांकि सबसे ज्यादा आपत्ति गंगा में तस्वीर बहाने और सार्वजनिक रूप से इस तरह की हरकत करने को लेकर दर्ज की गई।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

Spread the love

First Responder
homeslider International

वेनेजुएला संकट: ‘फर्स्ट रिस्पॉन्डर’ बन भारत ने दिया ‘वसुधैव कुटुंबकम’ का संदेश

First Responder भारत ने उत्तरी वेनेजुएला में आए भीषण भूकंप के बाद वहां राहत और चिकित्सा सहायता पहुंचाने के लिए ‘ऑपरेशन अमिस्ताद’ शुरू किया है। इस मानवीय मिशन के तहत, भारतीय वायुसेना के दो सी-17 विमानों ने 41 सदस्यीय मेडिकल टीम, फील्ड हॉस्पिटल यूनिट, दवाइयां, और दो भीष्ण क्यूब्स सहित लगभग 35 टन राहत सामग्री […]

Spread the love
Read More
Akshay Kumar
Entertainment homeslider

मल्टी-स्टारर वेलकम टू द जंगल ने जीता दिल, सोशल मीडिया पर फिल्म की जमकर तारीफ

Akshay Kumar निर्देशक अहमद खान की बहुचर्चित फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ आखिरकार 26 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। 2007 की सुपरहिट फिल्म ‘वेलकम’ का यह तीसरा भाग एक मल्टी-स्टारर एंटरटेनर है, जिसमें अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी, परेश रावल, राजपाल यादव और कई बड़े सितारे नजर आए हैं। फिल्म रिलीज होते ही […]

Spread the love
Read More
Morocco
Crime News homeslider

उत्तराखंड को दहलाने की साजिश! मोरक्को से भेजा गया धमकी भरा ईमेल, STF की जांच में बड़ा खुलासा

Morocco उत्तराखंड के प्रसिद्ध धार्मिक स्थलों केदारनाथ और बदरीनाथ समेत कई संवेदनशील स्थानों को बम से उड़ाने की धमकी देने वाले ईमेल की जांच में बड़ा खुलासा हुआ है। स्पेशल टास्क फोर्स (STF) की साइबर कमांडो टीम की तकनीकी जांच में पता चला है कि यह धमकी भरा ईमेल उत्तरी अफ्रीकी देश मोरक्को से भेजा […]

Spread the love
Read More