Samsung A-57: प्रीमियम डिजाइन और दमदार डिस्प्ले वाला शानदार स्मार्टफोन

Samsung A 57
  • बैक पैनल में लगा ग्लास फिनिश फोन को देता है नया लुक, स्लिम बॉडी के साथ स्पेशल
  • मूवी, वेब सीरीज, क्रिकेट मैच और 4K वीडियो देखने का शानदार अनुभव पाने के लिए सैमसंग ए-57
अंशिका यादव
अंशिका यादव

दक्षिण कोरियाई कंपनी Samsung ने अपने इस नए मिड-बजट स्मार्टफोन में डिजाइन से लेकर डिस्प्ले तक कई बड़े अपग्रेड किए हैं। कंपनी ने इस फोन को प्रीमियम लुक देने की पूरी कोशिश की है और पहली नजर में यह फोन फ्लैगशिप डिवाइस जैसा फील देता है। खासतौर पर इसका डिजाइन हाल ही में लॉन्च हुई Samsung Galaxy S26 Series से काफी इंस्पायर्ड नजर आता है। फोन के बैक पैनल में ग्लास फिनिश दी गई है, जिसमें रिफ्लेक्टिव लुक मिलता है। इसकी स्लिम बॉडी और हल्का वजन इसे काफी स्टाइलिश बनाते हैं। फोन को लंबे समय तक सिंगल हैंड से इस्तेमाल करने में भी परेशानी नहीं होती। बैक पैनल पर वर्टिकली अलाइंड ट्रिपल कैमरा मॉड्यूल दिया गया है, जिसमें कैमरा बंप थोड़ा उभरा हुआ नजर आता है। हालांकि ग्लास बैक होने की वजह से इस पर धूल और फिंगरप्रिंट जल्दी दिखाई देते हैं, इसलिए इसे बार-बार साफ करना पड़ सकता है। फोन के फ्रंट में बेहद पतले बेजल्स दिए गए हैं, जो इसकी प्रीमियम अपील को और बढ़ाते हैं। वहीं, राइट साइड में पावर और वॉल्यूम बटन मिलते हैं। नीचे की तरफ USB Type-C पोर्ट और स्पीकर ग्रिल दी गई है। इस स्मार्टफोन में 6.7 इंच का FHD+ AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। डिस्प्ले प्रोटेक्शन के लिए इसमें Corning Gorilla Glass Victus Plus का इस्तेमाल किया गया है।

Samsung A 57
Samsung A 57

कंपनी ने इसमें Infinity-O डिस्प्ले डिजाइन दिया है, जो आमतौर पर फ्लैगशिप स्मार्टफोन्स में देखने को मिलता है। डिस्प्ले की ब्राइटनेस काफी अच्छी है, जिसकी वजह से आउटडोर में भी कंटेंट आसानी से देखा जा सकता है। Super AMOLED+ पैनल होने की वजह से कलर्स काफी नेचुरल और क्रिस्टल क्लियर नजर आते हैं। मूवी, वेब सीरीज, क्रिकेट मैच और 4K वीडियो देखने का अनुभव शानदार रहता है। गेमिंग के दौरान भी ग्राफिक्स काफी स्मूद और शार्प दिखाई देते हैं। यह फोन अपग्रेडेड Exynos 1680 चिपसेट के साथ आता है। इसमें 8GB/12GB RAM और 128GB/256GB/512GB स्टोरेज का विकल्प मिलता है। फोन ड्यूल 5G नैनो सिम सपोर्ट करता है। दैनिक इस्तेमाल और मल्टीटास्किंग के दौरान फोन स्मूद परफॉर्म करता है। ऐप स्विचिंग और मल्टीपल विंडो यूज करने में किसी तरह की लैगिंग महसूस नहीं होती। हालांकि, लंबे समय तक गेमिंग या वीडियो रिकॉर्डिंग करने पर बैक पैनल थोड़ा गर्म हो जाता है। अच्छी बात यह है कि कुछ देर बाद फोन सामान्य तापमान पर वापस आ जाता है।
बैटरी और चार्जिंगः फोन में 5000 mAh की बैटरी दी गई है, जो 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। हालांकि कंपनी बॉक्स में चार्जर नहीं देती, इसलिए यूजर्स को अलग से एडॉप्टर खरीदना होगा। एक बार फुल चार्ज करने पर फोन पूरे दिन आराम से चलता है। वहीं स्टैंडबाय मोड में इसकी बैटरी बैकअप काफी अच्छा है। 33W चार्जर से फोन को 0 से 100 प्रतिशत चार्ज होने में करीब 70 से 75 मिनट का समय लगता है। यह स्मार्टफोन Android 16 बेस्ड One UI 8.5 पर काम करता है। सिक्योरिटी के लिए इसमें Samsung Knox प्रोटेक्शन दिया गया है, जो यूजर्स के डेटा को बेहतर सुरक्षा प्रदान करता है। यूजर इंटरफेस काफी स्मूद और यूजर फ्रेंडली है। हालांकि फोन में कई प्री-इंस्टॉल्ड ऐप्स मिलते हैं, जो कुछ यूजर्स को परेशान कर सकते हैं। अच्छी बात यह है कि इन्हें बाद में हटाया जा सकता है।

कैमरा परफॉर्मेंस

फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 12MP का फ्रंट कैमरा मिलता है। दिन की रोशनी में कैमरा अच्छी तस्वीरें क्लिक करता है और कलर्स काफी नेचुरल नजर आते हैं। कैमरा ऐप भी काफी यूजर फ्रेंडली है। लो-लाइट फोटोग्राफी में फोन थोड़ा कमजोर साबित होता है। कम रोशनी में तस्वीरों में पिक्सलेशन और धुंधलापन दिखाई देता है। फ्लैश ऑन करके फोटो लेने पर रिजल्ट बेहतर मिलता है। वहीं सेल्फी कैमरा सोशल मीडिया के लिए अच्छी तस्वीरें क्लिक कर देता है। हालांकि फोटो प्रोसेसिंग के बाद तस्वीरें थोड़ी एडिटेड महसूस हो सकती हैं।

  • 50MP OIS मेन कैमरा
  • 12MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा
  • 5MP मैक्रो कैमरा

क्या हैं अपग्रेड्स जानें पूरी तकनीक…

Samsung Galaxy A-सीरीज कम्पनी ने हाल ही में दो मिड बजट फोन Galaxy A57 और Galaxy A37 उतारे हैं। ये दोनों फोन पिछले साल आए Galaxy A56 और Galaxy A36 के अपग्रेड्स हैं। इसका 126 GB RAM + 256 GB वेरिएंट प्रयोग करने वालों को फोन कैसा लगा है?

ये भी पढ़े

नासिक से उठी चिंगारी, देशभर में थम गई NEET परीक्षा

आइए जानते हैं…

सैमसंग के इस फोन के डिजाइन में कंपनी ने पिछले मॉडल के मुकाबले अपग्रेड किया है। इनमें से Samsung Galaxy A57 5G भारत में 56 हजार 999 रुपये की शुरुआती कीमत में आता है। सैमसंग का यह फोन बेहतर AI फीचर्स, छह साल तक OS अपग्रेड्स, सिक्योरिटी अपडेट्स जैसी सुविधाओं से लैस है। Samsung Galaxy A57 5G (2026 में अपेक्षित) एक प्रीमियम मिड-रेंज स्मार्टफोन है, जिसमें 6.7 इंच Super AMOLED+ 120Hz डिस्प्ले, 50MP OIS कैमरा और Exynos 1680 प्रोसेसर शामिल है। यह IP68 वाटर रेजिस्टेंस, 5,000mAh बैटरी और लंबे सॉफ्टवेयर सपोर्ट (छह साल) के साथ आता है, जिसकी शुरुआती कीमत लगभग रुपये 45 हजार से 56 हजार 999 के बीच हो सकती है।


नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

नासिक से उठी चिंगारी, देशभर में थम गई NEET परीक्षा

बाजार में आग लगाने को तैयार है Reliance का यह SALE, जानकर रह जाएंगे दंग

कौशांबी में अनोखी शादी की रस्म, दूल्हे को फूलों की माला नहीं पहनाया गया हेलमेट

NEET UG 2026 परीक्षा रद्द! पेपर लीक के शक पर बड़ा फैसला

Spread the love

One thought on “Samsung A-57: प्रीमियम डिजाइन और दमदार डिस्प्ले वाला शानदार स्मार्टफोन”

Comments are closed.

Business

भारतीय रेलवे की नई पहल, LNG से चलेगी ट्रेन; 40% तक कम होगा डीजल खर्च

LNG train in India  : केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने गुजरात के साबरमती से देश की पहली LNG (लिक्विफाइड नेचुरल गैस) से चलने वाली ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। भारतीय रेलवे के लिए इसे वैकल्पिक ईंधन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। इस ट्रेन में पहली […]

Spread the love
Read More
संभल के श्री कल्कि धाम के पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम को मिली बम से उड़ाने की धमकी
Crime News homeslider Uttar Pradesh

संभल के श्री कल्कि धाम के पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम को मिली बम से उड़ाने की धमकी

पुलिस महकमे में हड़कंप, बब्बर खालसा से जुड़े होने का दावा     -ए अहमद सौदागर लखनऊ । यूपी के संभल जिले में स्थित निर्माणाधीन श्री कल्कि धाम के पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम को जान से मारने की धमकी मिली है। आचार्य ने विदेशी नंबर से आए धमकी भरे कॉल को लेकर संभल एसपी को […]

Spread the love
Read More
UP HEALTH
Analysis homeslider Raj Dharm UP

मातृशक्तियों ने संभाली UP HEALTH की कमान, लगातार सात महिलाओं के जिम्मे महकमा

प्रमुख सचिव से लेकर अहम पदों पर महिला अधिकारियों की तैनाती, DG, MD सब महिलाएं हेकाली झेमोमी की तैनाती के साथ ही बदल गई स्वास्थ्य विभाग की तस्वीर जिले से लेकर शासन स्तर तक हावी है आधी-आबादी, 10 जिलो में डीएम, दो में मंडलायुक्त Up  Health Department : एक साल पहले यानी 18 सितम्बर 2025 […]

Spread the love
Read More