Advocate दिव्यांशी और चैतन्य की बैंड सेरेमनी का हुआ भव्य आयोजन
लखनऊ। वकालत का यह बैंड केवल व्यावसायिक पहचान नहीं बल्कि सत्य निष्ठा, न्याय के प्रति समर्पण और पीड़ित की आवाज बनने के संकल्प का प्रतीक है। यह बात वरिष्ठ अधिवक्ता सूर्य प्रकाश उपाध्याय ने जूनियर अधिवक्ताओं की बैंड सेरेमनी समारोह में कही। इससे पूर्व उन्होंने जूनियर अधिवक्ताओं दिव्यांशी और चैतन्य को बैंड पहनाकर विधि व्यवसाय में प्रवेश का शुभारंभ कराया।

आशियाना के सेक्टर जे स्थित वरिष्ठ अधिवक्ता सूर्य प्रकाश उपाध्याय के चैंबर में आयोजित बैंड सेरेमनी कार्यक्रम में उपाध्याय ने जूनियर अधिवक्ताओं को संदेश देते हुए कहा कि आप अपने अध्ययन, परिश्रम, विनम्रता और निर्भीकता से अधिवक्ता की गरिमा को सदैव ऊंचा रखे तथा अपने मुवक्किलों के विश्वास की रक्षा करें। उन्होंने कहा कि इस यात्रा में मेरा स्नेह, सहयोग और मार्गदर्शन सदैव आपके साथ रहेगा। ईश्वर आपको विवेक, धैर्य और साहस प्रदान करे जिससे आप न्याय के पथ पर चलते हुए विधि व्यवसाय में अपना सम्मानपूर्ण स्थान बनाएं। इस बैंड सेरमनी कार्यक्रम में समाजसेवी पंकज शर्मा, शिक्षाविद् एवं व्यवसाई वीरेंद्र उपाध्याय, IRS आयुषी उपाध्याय, IPS आदित्य हृदय उपाध्याय, प्रतिभा उपाध्याय, रीता तिवारी, अधिवक्ता प्रभात शर्मा, गौरव शुक्ला, तनिष्का, पीयूष उपाध्याय ने नवनियुक्त अधिवक्ताओं को बधाई और शुभकामनाएं प्रस्तुत की। कार्यक्रम को सफल बनाने में अनिल यादव का विशेष सहयोग रहा।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews
योगी का ऐलान, 26 जनवरी तक एक लाख युवाओं को मिलेगी नौकरी
आगरा में अखिलेश का BJP पर हमला, बोले- हमेशा के लिए मिटाना है
चिनहट: विज्डम वे प्रोग्रेसिव इंटर कॉलेज में धूमधाम से मनाया गया बाल दिवस
काठमांडू एयरपोर्ट पर 22 करोड़ की कोकीन के साथ भारतीय गिरफ्तार
राहुल गांधी की फोन टैपिंग लोकतंत्र और निजता के अधिकार पर हमला: प्रमोद तिवारी
